• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, October 16, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में नशे के कारोबार पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, पुसौर में गांजा तस्कर और शराब कारोबारी गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 5, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में नशे के कारोबार पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, पुसौर में गांजा तस्कर और शराब कारोबारी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

*05 मई, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे *“ऑपरेशन आघात”* के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा मादक पदार्थों और अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 04 मई 2026 को साइबर थाना और पुसौर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गांजा और शराब के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की गई, वहीं तमनार और छाल पुलिस ने भी अलग-अलग कार्रवाई कर शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई में कुल 6 किलो गांजा, 259 पाव देशी प्लेन शराब और 31 लीटर महुआ शराब की जप्ती की गई है । आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है

READ ALSO

Raigarh News : भाजपा के राज में गरीबों के हिस्से में परेशानी और पूंजीपतियों पर मेहरबानी : शाखा यादव

Raigarh News : आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 

🔹 *पान दुकान के पीछे छिपाकर रखे गांजे के साथ गुलाब यादव गिरफ्तार, पुसौर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त रेड*

थाना पुसौर और साइबर थाना की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पुसौर सोढापाठ मंदिर के पास एक व्यक्ति अपने पान ठेला के पीछे गांजा बिक्री के लिए छिपाकर रखा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी, जहां आरोपी *गुलाब यादव* को संदिग्ध गतिविधि करते पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अलग-अलग पैकेटों में कुल *6.200 किलोग्राम गांजा* कीमत करीब *₹62,000* बरामद किया गया। आरोपी ने स्वयं आर्थिक लाभ अर्जित करने हेतु ओडिसा राज्य में गांजा सस्ता कीमत पर मिलने से अंजान व्यक्तियो से मादक पदार्थ गांजा को खरीद कर लाना एवं बिक्री करना बताया। गुलाब यादव पिता स्व0 नान्हु यादव उम्र 55 वर्ष साकिन पुसौर बस स्टैंड के कृत्य पर थाना पुसौर में आरोपी के विरूद्ध 20बी एनडीपीएस एक्ट कार्यवाही की गई है ।

🔹 *झाड़ियों में छिपाकर रखी 259 पाव देशी शराब बरामद, दीपेश ठाकुर गिरफ्तार*

गांजा कार्रवाई के दौरान ही पुलिस को सूचना मिली कि सोढापाठ मंदिर के पास झाड़ियों में भारी मात्रा में शराब छिपाकर रखी गई है। तत्काल रेड कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी *दीपेश ठाकुर* को मौके से पकड़ा। आरोपी के कब्जे से *259 पाव देशी प्लेन शराब* कुल *46 लीटर 620 एमएल* कीमत करीब *₹20,720* बरामद की गई। आरोपी दीपेश ठाकुर पिता शिवप्रसाद ठाकुर उम्र 34 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 01 बोरोडीपा पुसौर थाना पुसौर के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया।
दोनों कार्रवाई में निरीक्षक थाना प्रभारी पुसौर हर्षवर्धन सिंह बैस, पुलिस थाना प्रभारी साइबर विजय चेलक, उप निरीक्षक कुंदनलाल गौर, थाना साइबर के सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार सारथी, आरक्षक जगमोहन ओगरे, गोविंद पटेल, मनोज पटनायक और रोशन एक्का तथा थाना पुसौर के आरक्षक अनुप साव, दिलीप सिदार की अहम भूमिका रही है ।

🔹 *महलोई चौहानपारा में महिला के घर रेड, 12 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त*

थाना तमनार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम महलोई चौहानपारा में अवैध शराब बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पूछताछ में महिला आरोपिया *रजनी चौहान पति आनंदराम चौहान उम्र 42 वर्ष सा. ग्राम महलोई चौहानपारा* ने शराब बिक्री करना स्वीकार किया और अपने घर के बाड़ी में छिपाकर रखी *12 लीटर कच्ची महुआ शराब* कीमत *₹2,400* बरामद कराई। महिला के विरुद्ध *धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट* के तहत कार्रवाई की गई।

🔹 *छाल पुलिस की दोहरी कार्रवाई, महिला आरोपिया और फरार शराब कारोबारी दोनों गिरफ्तार*

थाना छाल पुलिस ने पिछले दो दिनों में लगातार दो कार्रवाई करते हुए ग्राम ऐडूकला में महिला आरोपिया *तुलेश्वरी यादव* को उसके बाड़ी से *9 लीटर महुआ शराब* के साथ गिरफ्तार किया। महिला पर धारा 34 (2), 59 (क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है ।

वहीं पूर्व के आबकारी प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी *प्रदीप कुमार बेहरा* को भी पुलिस ने मुखबिर सूचना पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। ज्ञात हो कि छाल पुलिस ने दिनांक 23.03.2026 छाल पुलिस द्वारा शराब रेड की बड़ी कार्रवाई कर ग्राम बेहरामार में आरोपी प्रदीप कुमार बेहरा के घर रेड कार्यवाही किया गया था जिस दौरान आरोपी प्रदीप बेहरा घर से फरार हो गया था उसके साथ शराब बनाने और बचने में सहयोगी रहे आरोपी जयपाल राठिया को मौके पर पकड़ा गया था जिसे अपराध क्रमांक 63/2026 धारा 34 (2), 59 (क) आबकारी एक्ट में रिमांड पर भेजा गया था, मामले का मुख्य आरोपी प्रदीप बेहरा फरार था ।

उक्त आबकारी एक्ट के मामले फरार आरोपी प्रदीप बेहरा के उसके घर पर होने की सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर रेड कार्रवाई किया गया । पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी प्रदीप बेहरा गांव आकर फिर से लुक छिप कर शराब बेचने लगा है । आरोपी कोसे शराब बिक्री करने के संबंध में पूछताछ करने पर ग्राम बेहरामार सिंह ढाबा के पास रोड किनारे झाडियों में छुपाकर रखना बताया जिसे उसके मेमोरेंड मपर 10 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 2000/- रूपये की जप्ती की गई है । आरोपी प्रदीप कुमार बेहरा पिता स्व० लक्ष्मीनारायण बेहरा उम्र 38 साल साकिन बेहरामार थाना छाल जिला रायगढ़ छ०ग० को पूर्व में अपराध क्रमांक 63/2026 धारा 34 (2)59 (क) आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। रायगढ़ पुलिस द्वारा *“ऑपरेशन आघात”* के तहत जिले में नशे और अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

 

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* :

*“नशे के अवैध कारोबार पर रायगढ़ पुलिस सतत निगरानी रखे हुए है और लगातार कार्रवाई की जा रही है । जिले में किसी भी हाल में इस कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। ऐसे कारोबार से जुड़े लोग समाज की मुख्यधारा से जुड़ेअन्यथा काईवाई के लिए तैयार रहें”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : भाजपा के राज में गरीबों के हिस्से में परेशानी और पूंजीपतियों पर मेहरबानी : शाखा यादव

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 70.77 लाख रुपये की ठगी का मुख्य आरोपी मिनकेतन सिदार गिरफ्तार, साइबर थाना रायगढ़ की कार्रवाई

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट: गांजा तस्करी के फरार आरोपी जफर खान को चक्रधरनगर पुलिस ने तमनार के ग्राम बिजना से किया गिरफ्तार

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : अभियान संवेदना: नाबालिग से शारीरिक शोषण के मामले में चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पूर्व रंजिश में लूटपाट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला, कोतवाली पुलिस ने हटाई लूट की धारा

October 14, 2026
Next Post
Mamata Banerjee CM Post: ममता बनर्जी ने CM पद से इस्तीफा देने से किया इनकार, PM और गृह मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

Mamata Banerjee CM Post: ममता बनर्जी ने CM पद से इस्तीफा देने से किया इनकार, PM और गृह मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Jobs in Chhattisgarh: बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 17 जुलाई को जांजगीर-चांपा में रोजगार मेला का आयोजन

Jobs in Chhattisgarh: बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 17 जुलाई को जांजगीर-चांपा में रोजगार मेला का आयोजन

July 16, 2026
Raigarh News : मध्य भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस का प्रहार

Raigarh News : मध्य भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस का प्रहार

May 16, 2026
रायपुर में आज CM विष्णुदेव साय की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, महिला आरक्षण मुद्दे पर BJP का कांग्रेस पर हमला तेज…

रायपुर में आज CM विष्णुदेव साय की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, महिला आरक्षण मुद्दे पर BJP का कांग्रेस पर हमला तेज…

April 19, 2026

Bank holiday: कल 28 अगस्त को बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे? यहां देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

August 27, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Technology Desk: Google ला रहा है एंटी-स्कैम फीचर्स, खुद कट और ब्लॉक हो जाएंगी फर्जी कॉल्स
  • Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ के इस जिले में होने जा रही 775 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे कर सकेंगे आवेदन
  • Raigarh News : मामूली विवाद में पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, पुसौर पुलिस ने हत्या के अपराध में भेजा रिमांड
  • EPFO: EPFO ने बढ़ाई PF जमा करने की डेडलाइन, अब इतने तारीख तक कर सकते हैं फाइलिंग

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In