• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, October 5, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Digital gold: NSE लेकर आया एक जबरदस्त सिस्टम, अब डीमैट अकाउंट से खरीद सकेंगे फिजिकल गोल्ड

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 9, 2026
in देश
Digital gold: NSE लेकर आया एक जबरदस्त सिस्टम, अब डीमैट अकाउंट से खरीद सकेंगे फिजिकल गोल्ड
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

भारत में सोना सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि भरोसे और परंपरा का भी प्रतीक माना जाता है। लेकिन सोना खरीदते समय लोगों को अक्सर कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्वैलर्स पर निर्भरता, गोल्ड की प्योरिटी को लेकर शक, अलग-अलग शहरों में अलग दाम और लॉकर में रखने का खर्च, ये समस्याएं लगभग हर खरीदार के सामने आती हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) अब इन सभी दिक्कतों का समाधान लेकर आया है। एक्सचेंज ने हाल ही में EGR यानी इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसिप्ट सिस्टम लॉन्च किया है, जिसके जरिए अब लोग अपने डीमैट अकाउंट से फिजिकल गोल्ड खरीद सकेंगे।

 

READ ALSO

Delhi Dry Day: शराब के शौकीन ध्यान दें! आबकारी विभाग ने जारी किया 2 ‘Dry Day’, इन तारीखों पर बंद रहेंगी दुकानें; देखें पूरी लिस्ट

Earthquake News: भारत, म्यांमार और इंडोनेशिया में लगे भूकंप के झटके, जाने रियेक्टर स्केल पर क्या?रही तीव्रता

 

क्या है EGR सिस्टम?

EGR एक डिजिटल सर्टिफिकेट की तरह काम करता है, जो असली फिजिकल गोल्ड को रिप्रेजेंट करता है। यानी आपका गोल्ड किसी सुरक्षित वॉल्ट में रखा रहेगा और उसकी ओनरशिप आपके डीमैट अकाउंट में दिखाई देगी, बिल्कुल शेयरों की तरह। सबसे खास बात यह है कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इस डिजिटल गोल्ड को फिजिकल गोल्ड में भी बदला जा सकता है। यही फीचर इसे गोल्ड ETF से अलग बनाता है, क्योंकि ETF को फिजिकल गोल्ड में कन्वर्ट नहीं किया जा सकता।

 

प्योरिटी और प्राइसिंग की टेंशन खत्म

अब तक भारत का गोल्ड मार्केट काफी बिखरा हुआ था। हर शहर और हर ज्वैलर के यहां सोने की कीमत अलग होती थी। मेकिंग चार्ज और प्योरिटी के स्टैंडर्ड भी अलग-अलग रहते थे। लेकिन EGR सिस्टम में गोल्ड की प्योरिटी पूरी तरह स्टैंडर्ड होगी। इसमें 999 और 995 प्योरिटी वाला गोल्ड ही शामिल किया जाएगा। इससे ग्राहकों को ज्वैलर्स पर आंख बंद करके भरोसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा यह सिस्टम पूरे देश में ‘वन नेशन, वन ट्रांसपेरेंट गोल्ड प्राइस’ की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

 

Advertisement

छोटे निवेशकों के लिए बड़ा मौका

EGR का एक और बड़ा फायदा यह है कि अब गोल्ड में निवेश शुरू करने के लिए ज्यादा पैसे की जरूरत नहीं होगी। निवेशक सिर्फ 100 मिलीग्राम गोल्ड से शुरुआत कर सकते हैं, जिसकी कीमत करीब 1500 रुपये के आसपास हो सकती है। यानी अब छोटे निवेशक भी आसानी से एक्सचेंज के जरिए गोल्ड में निवेश कर पाएंगे।

 

लॉकर और चोरी का डर भी खत्म

इस नए सिस्टम के जरिए लोगों को गोल्ड घर या बैंक लॉकर में रखने की चिंता भी नहीं करनी पड़ेगी। गोल्ड सुरक्षित वॉल्ट में रहेगा और उसकी जानकारी सीधे डीमैट अकाउंट में दिखाई देगी। इससे चोरी का खतरा कम होगा और लॉकर चार्ज का खर्च भी बचेगा। साथ ही गोल्ड को खरीदना और बेचना भी शेयरों की तरह आसान हो जाएगा।

 

भारत के गोल्ड मार्केट में बड़ा बदलाव

विशेषज्ञों का मानना है कि EGR सिस्टम आने वाले समय में भारत के गोल्ड मार्केट को पूरी तरह बदल सकता है। जैसे शेयर बाजार में पेपर सर्टिफिकेट खत्म होकर डीमैट सिस्टम आया था, उसी तरह अब गोल्ड भी धीरे-धीरे लॉकर से डिजिटल फॉर्म की तरफ बढ़ रहा है।

Related Posts

देश

Delhi Dry Day: शराब के शौकीन ध्यान दें! आबकारी विभाग ने जारी किया 2 ‘Dry Day’, इन तारीखों पर बंद रहेंगी दुकानें; देखें पूरी लिस्ट

October 5, 2026
देश

Earthquake News: भारत, म्यांमार और इंडोनेशिया में लगे भूकंप के झटके, जाने रियेक्टर स्केल पर क्या?रही तीव्रता

October 4, 2026
देश

Dhan Kharidi Date 2026-27: दिवाली से पहले अन्नदाताओं को मिली बड़ी सौगात,15 अक्टूबर से होगी किसानों से धान खरीदी, जाने निर्धारित समर्थन मूल्य राशि

October 3, 2026
देश

Strait of Hormuz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में टैंकर पर मिसाइल हमला, सुरक्षित बचाए गए 5 भारतीय नाविक

October 3, 2026
अन्य खबर

Asian Games 2026: Asian Games-2026 में बॉक्सिंग में लवलीना के बाद परवीन ने जीता गोल्ड मेडल…

October 2, 2026
देश

Delhi SIR Protest: SIR के खिलाफ जंतर-मंतर पर विपक्ष का प्रदर्शन, संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज हिरासत में

October 2, 2026
Next Post
Chattisgarh news raipur: रायपुर में चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

Chattisgarh news raipur: रायपुर में चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

सालों बाद भारत की धरती पर हुआ ऐसा करिश्मा, सुनहरे अक्षरों में दर्ज हुआ बुमराह का नाम

सालों बाद भारत की धरती पर हुआ ऐसा करिश्मा, सुनहरे अक्षरों में दर्ज हुआ बुमराह का नाम

November 14, 2025

Chhattisgarh news raipur: युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर; रायपुर में इस दिन लगेगा रोजगार मेला, 8 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

September 23, 2026

स्पेस कैप्सूल: अंतरिक्ष से दुनिया में कहीं भी सामान की डिलीवरी

March 17, 2022
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल ₹5 तक हो सकता है महंगा, तेल कंपनियों के बढ़ते घाटे ने बढ़ाई चिंता

Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल ₹5 तक हो सकता है महंगा, तेल कंपनियों के बढ़ते घाटे ने बढ़ाई चिंता

June 6, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Honda Elevate Facelift: धमाकेदार एंट्री के साथ कल लॉन्च होगी नई Honda Elevate Facelift, जानिए फीचर्स से लेकर कीमत
  • Flight Ticket Price Hike: हवाई सफर होगा महंगा, कल से लागू होंगी नई दरें, इस एयरलाइंस ने किया बड़ा ऐलान
  • Gold-Silver Rate Update: त्योहारों से पहले सोने – चांदी के दाम में आई बड़ी गिरावट, फटाफट चेंक करें लेटेस्ट भाव
  • Raigarh News : बाइक चोरी गिरोह का घरघोड़ा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार; बुलेट, स्कूटी समेत 4 चोरी की बाइक बरामद

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In