• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, November 27, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मौसम बदलेगा करवट, IMD का अगले चार दिनों के लिए अलर्ट

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 11, 2026
in छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में मौसम बदलेगा करवट, IMD का अगले चार दिनों के लिए अलर्ट
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

READ ALSO

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 52 किलो चांदी और 3.39 लाख कैश बरामद

Chhatisgarh News : सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू

छत्तीसगढ़ में पिछले पांच दिनों से मौसम (CG Weather Update) के बदले मिजाज ने तेज गर्मी पर फिलहाल ब्रेक लगा रखा है। बादल, हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों (IMD Heatwave Alert) का कहना है कि सोमवार से प्रदेश में फिर गर्मी बढ़ने लगेगी और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

मई महीने में सामान्य तौर पर तेज गर्मी और लू का असर देखने को मिलता है, लेकिन इस बार शुरुआती दिनों से ही मौसम लगातार बदलता रहा है। पांच मई से प्रदेश में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में हल्की बारिश और बादलों की वजह से लोगों को राहत मिली हुई है।

पांच दिनों में पांच डिग्री तक गिरा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार बीते पांच दिनों में अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। जहां महीने की शुरुआत में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, वहीं अब अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

पिछले आठ दिनों में से छह दिनों तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम रहा। वहीं बिलासपुर में 37.4 डिग्री, पेंड्रारोड में 34.7 डिग्री और अंबिकापुर में 34.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

अगले चार दिन बारिश और तेज हवा के आसार

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश में मेघ गर्जन, हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक दक्षिण-पूर्वी राजस्थान से छत्तीसगढ़ होते हुए पश्चिम बंगाल तक सक्रिय द्रोणिका के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव बना हुआ है। कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

अमित शाह ने लू और बाढ़ तैयारियों की समीक्षा की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को संभावित बाढ़ और लू की स्थिति से निपटने के लिए देशभर की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हर राज्य में बाढ़ संकट प्रबंधन टीमों (एफसीएमटी) का गठन कर उन्हें सक्रिय किया जाना चाहिए ताकि किसी भी आपदा में जनहानि न हो।

शाह ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) को यह अध्ययन करने के निर्देश दिए कि कितने राज्य लू, जंगलों में आग और बाढ़ जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए तय दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम के पैटर्न में बदलाव हो रहा है, इसलिए आपदा प्रबंधन के लिए व्यापक मास्टर प्लान तैयार किया जाना जरूरी है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 52 किलो चांदी और 3.39 लाख कैश बरामद

November 26, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू

November 26, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, नगरीय निकाय चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए 10 कांग्रेसी नेता

November 26, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र

November 26, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News : जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता

November 26, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : नन्हे पार्थ साहू के बेहतर इलाज की होगी व्यवस्था, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

November 26, 2026
Next Post
CGBSE Hindi Paper Leak Case: CG 12वीं बोर्ड हिंदी पेपर लीक करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 3000 रुपये में उपलब्ध कराता था प्रश्नपत्र

CGBSE Hindi Paper Leak Case: CG 12वीं बोर्ड हिंदी पेपर लीक करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 3000 रुपये में उपलब्ध कराता था प्रश्नपत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Big breaking: हवा में डगमगाया Air India का विमान, टर्बुलेंस के चलते कई यात्रियों को लगी चोट

Big breaking: हवा में डगमगाया Air India का विमान, टर्बुलेंस के चलते कई यात्रियों को लगी चोट

August 4, 2026
IRCTC Tatkal Tickets Booking: रेलवे में पहली बार शुरू हुआ यह नया सिस्टम, एक्सप्रेस ट्रेन में काउंटर पर OTP से होगा तत्काल टिकट

IRCTC Tatkal Tickets Booking: रेलवे में पहली बार शुरू हुआ यह नया सिस्टम, एक्सप्रेस ट्रेन में काउंटर पर OTP से होगा तत्काल टिकट

November 24, 2025
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा बढ़ाई गई. पाकिस्तानियों से मिली धमकी !

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा बढ़ाई गई. पाकिस्तानियों से मिली धमकी !

December 18, 2025
Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत भूपदेवपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत भूपदेवपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

July 24, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 52 किलो चांदी और 3.39 लाख कैश बरामद
  • Vivo: Vivo X500, X500 Pro, X500 Pro Max भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  • SBI: SBI ने जारी किया अलर्ट; कल आस्थायी रूप से बंद रहेंगी UPI और ATM समेत कई सेवाएं, जानें डिटेल

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In