• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, May 17, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Silver Import Policy Rules Change: सरकार ने चांदी के आयात पर प्रतिबंध बढ़ाए, और महंगे होंगे चांदी के जेवर और बर्तन

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 17, 2026
in देश
Silver Import Policy Rules Change: सरकार ने चांदी के आयात पर प्रतिबंध बढ़ाए, और महंगे होंगे चांदी के जेवर और बर्तन
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

भारत सरकार ने चांदी के आयात को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए कई श्रेणियों को “फ्री” आयात की नीति से हटाकर “रिस्ट्रिक्टेड” कैटेगिरी में शामिल कर दिया है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार ये बदलाव तत्तकाल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। अब 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली सिल्वर बार समेत कई रूपों में चांदी के आयात के लिए सरकार की पूर्व अनुमति अनिवार्य होगी

 

READ ALSO

Sex racket news: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 ग्राहकों के साथ 6 महिला गिरफ्तार

CNG Price Hike: महंगाई का एक और झटका! दो दिन में दूसरी बार बढ़ा CNG के दाम, यहां जानें नई कीमतें

किन-किन श्रेणियों पर लागू हुआ नया नियम

नई नीति के तहत अनव्रॉट चांदी, सेमी-मैन्युफैक्चर्ड चांजी औऱ पाउडर फॉर्म में चांदी के आयात को भी प्रतिबंधित श्रेणी में डाल दिया गया है। अन इन सभी प्रकार की चांदी के आयात से पहले सरकारी मंजूरी लेना जरूरी होगा। इसके साथ ही कुछ श्रेणियों पर भारतीय रिजर्व बैंक के नियम भी लागू किए गए हैं।

 

ITC (HS) वर्गीकरण के तहत नीति संशोधन

ये बदलाव ITC (HS) वर्गीतकण के तहत आयात नीति अनुसूची में संशोधन के जरिए किया गया है। जहां अब नई व्यवस्था के तहत किसी भी प्रकार की शिपमेंट बिना पूर्व सरकारी मंजूरी के क्लियर नहीं होगी।

 

सरकार का कंट्रोल बढ़ाने का उद्देश्य

सरकार ने ये बदलाव चांदी की सप्लाई चेन पर नियंत्रण मजबूत करने के लिए किया गया है। इसमें बुलियन-ग्रेड मेटल औऱ मैन्युफैक्चरिंग में इस्तेमाल होने वाली सेमी-प्रोसेस्ड इनपुट भी शामिल है। इस फैसले के बाद देश के बढ़ते आयात बिल में कमी आ सकती है।

 

 

इससे पहले केंद्र सरकार ने सोना और चांदी पर आयात शुल्क को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया था। इसी के साथ डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (DGFT) ने भी एडवांस ऑथराइजेशन (Advance Authorisation) योजना के तहत सोने के शुल्क-मुक्त आयात के नियम कड़े किए थे।

 

आम आदमी पर क्या असर पड़ेगा?

इस फैसले का सीधा असर चांदी के बड़े आयात और सप्लाई चेन पर पड़ेगा। जब किसी चीज के आयात पर “रिस्ट्रिक्टेड” नियम लागू होते हैं, तो उसे मंगवाने के लिए पहले सरकारी मंजूरी जरूरी हो जाती है। इससे बाजार में सप्लाई पर कुछ दबाव बन सकता है और आने वाले समय में चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

 

इससे आम लोगों के लिए रोजमर्रा की खरीदारी पर तुरंत बड़ा असर नहीं दिखेगा, लेकिन अगर नियम लंबे समय तक सख्त रहते हैं तो ज्वेलरी और निवेश वाली चांदी की कीमते प्रभावित हो सकती हैं।

 

शादी या घरेलू जरूरतों पर क्या असर होगा?

मान ले अगर किसी परिवार में शादी या कोई खास अवसर है और चांदी खरीदनी है, तो फिलहाल आम ग्राहकों को दुकानों से चांदी खरीदने में कोई सीधा प्रतिबंध नहीं हैं। रिटेल मार्केट में उपलब्ध चांदी पहले से मौजूद स्टॉक से मिलती है। लेकिन अगर आयात कम हुआ या सप्लाई धीमी पड़ी, तो आगे चलकर दाम बढ़ सकते हैं। इसका असर खासकर ज्वेलरी औऱ भारी मात्रा में खरीदारी करने वालों पर ज्यादा पड़ेगा, न कि छोटे ग्राहकों पर।

 

नए नियमों के तहत एडवांस ऑथराइजेशन (AA) स्कीम में सोने के आयात को प्रति लाइसेंस 100 किलोग्राम तक सीमित कर दिया गया है। पहली बार आवेदन करने वालों के लिए फैक्ट्री का फिजिकल निरीक्षण अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा दोबारा आवेदन करने वालों के लिए भी एक्सपोर्ट ऑब्लिगेशन और रिपोर्टिंग से जुड़े सख्त नियम लागू किए गए हैं, जिन्हें चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रमाणन के साथ सपोर्ट किया जाएगा।

 

इस फैसले का आम खरीदारों पर ये असर पड़ सकता है:

1. चांदी महंगी हो सकती है

भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है। जब आयात पर नियंत्रण बढ़ेगा तो सप्लाई घट सकती है, जिससे घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों पर दबाव बढ़ेगा। हाल ही में सरकार ने सोना-चांदी पर आयात शुल्क भी बढ़ाया है, जिससे कीमतें और बढ़ सकती हैं।

 

 

 

2. ज्वेलरी और बर्तन की कीमत बढ़ सकती है

चांदी के गहने, सिक्के, पूजा सामग्री, चांदी के बर्तन और गिफ्ट आइटम महंगे हो सकते हैं क्योंकि कच्चा माल महंगा पड़ेगा। इसका असर शादी-विवाह और त्योहारों की खरीदारी पर दिख सकता है।

 

3. निवेशकों के लिए कीमतों में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है

जो लोग चांदी को निवेश के रूप में खरीदते हैं, उन्हें ज्यादा volatility देखने को मिल सकती है। खबर आने के बाद बाजार में तेज गिरावट और तेजी दोनों देखने को मिली हैं।

 

4. घरेलू कारोबारियों को फायदा मिल सकता है

सरकार का उद्देश्य विदेशी आयात पर निर्भरता कम करना और घरेलू उद्योग को बढ़ावा देना भी है। इससे भारतीय रिफाइनर, ज्वेलर्स और लोकल सप्लाई चेन को कुछ फायदा हो सकता है।

 

5. नकली या तस्करी वाले माल का खतरा बढ़ सकता है

इतिहास बताता है कि जब आयात शुल्क या प्रतिबंध बढ़ते हैं तो अवैध तस्करी बढ़ने का जोखिम रहता है। इससे बाजार में बिना बिल या कम शुद्धता वाली चांदी आने की संभावना बढ़ सकती है।

 

Related Posts

Sex racket news: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 ग्राहकों के साथ 6 महिला गिरफ्तार
देश

Sex racket news: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 ग्राहकों के साथ 6 महिला गिरफ्तार

May 17, 2026
CNG Price Hike: महंगाई का एक और झटका! दो दिन में दूसरी बार बढ़ा CNG के दाम, यहां जानें नई कीमतें
देश

CNG Price Hike: महंगाई का एक और झटका! दो दिन में दूसरी बार बढ़ा CNG के दाम, यहां जानें नई कीमतें

May 17, 2026
JEE Advanced: JEE Advanced 2026 परीक्षा आज, एग्जाम सेंटर जाने से पहले जान लें ये नियम और ड्रेस कोड
देश

JEE Advanced: JEE Advanced 2026 परीक्षा आज, एग्जाम सेंटर जाने से पहले जान लें ये नियम और ड्रेस कोड

May 17, 2026
Rajdhani Express Fire: राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप
देश

Rajdhani Express Fire: राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

May 17, 2026
CBSE 3rd Language Rule 2026: CBSE में 1 जुलाई से लागू होगा नया नियम, अब 9वीं-10वीं में तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य
देश

CBSE 3rd Language Rule 2026: CBSE में 1 जुलाई से लागू होगा नया नियम, अब 9वीं-10वीं में तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य

May 16, 2026
Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड
देश

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

May 16, 2026
Next Post
Raigarh News : मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के दौरान रायगढ़ में एफएसएल लैब का किया शुभारंभ

Raigarh News : मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के दौरान रायगढ़ में एफएसएल लैब का किया शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

धमतरी जिले में एक गर्भवती मादा तेंदुए की फेफड़ों में संक्रमण से मौत

March 25, 2022
Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 150 और निफ्टी 80 अंक टूटा… इन स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर

Stock market: AI का बढ़ता दबदबा आईटी कंपनियों के लिए ला सकता है खतरा।

February 12, 2026
CNG Price Hike: CNG फिर हुई महंगी, ₹2 प्रति किलो बढ़े दाम; जानें लेटेस्ट रेट

CNG Price Hike: CNG फिर हुई महंगी, ₹2 प्रति किलो बढ़े दाम; जानें लेटेस्ट रेट

May 14, 2026
Share market today: शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी आया 25,902 के नीचे… रुपये को लगा और झटका

Share market today: सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में तगड़ा उछाल; सेंसेक्स में 480 अंकों की तेजी, निफ्टी 26,100 के पार; मेटल-आईटी शेयरों की चमक

December 22, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Raigarh News : मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के दौरान रायगढ़ में एफएसएल लैब का किया शुभारंभ
  • Silver Import Policy Rules Change: सरकार ने चांदी के आयात पर प्रतिबंध बढ़ाए, और महंगे होंगे चांदी के जेवर और बर्तन
  • Sex racket news: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 ग्राहकों के साथ 6 महिला गिरफ्तार
  • IPL Points Table: गुजरात को हराकर KKR ने बढ़ाई कई टीमों की टेंशन, प्लेऑफ की जंग हुई और रोमांचक

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In