• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, July 3, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

मोदी की गारंटी से बदल रहा छत्तीसगढ़, हर वादा तेजी से हो रहा पूरा — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 17, 2026
in रायगढ़
मोदी की गारंटी से बदल रहा छत्तीसगढ़, हर वादा तेजी से हो रहा पूरा — मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायगढ़, 17 मई 2026/ सुशासन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ शहर में विकसित ‘सिंदूर पार्क’ का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पार्क केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि रायगढ़वासियों के लिए स्वच्छ वातावरण, मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों का नया केंद्र बनेगा। उन्होंने इसे शहर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए रायगढ़वासियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंदूर पार्क रायगढ़वासियों के लिए एक सुंदर और आधुनिक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया गया है। यहां बच्चों, बुजुर्गों और परिवारों के लिए विशेष सुविधाएं विकसित की गई हैं। उन्होंने कहा कि कभी अव्यवस्थित रहने वाला यह क्षेत्र अब शहर का आकर्षण बन गया है। पार्क में चौपाटी, मनोरंजन क्षेत्र, बैठने की व्यवस्था, सामाजिक गतिविधियों के लिए स्थान और हरियाली विकसित की गई है, जिससे लोगों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर सार्वजनिक सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना के लिए वित्त मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री ओ.पी.चौधरी की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि रायगढ़ के विकास के लिए लगातार नए कार्य किए जा रहे हैं और सिंदूर पार्क उसी सोच का परिणाम है। उन्होंने हाउसिंग बोर्ड और संबंधित अधिकारियों की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि लगभग 4 एकड़ 30 डिसमिल क्षेत्र में विकसित यह पार्क शहर के सौंदर्य और नागरिक सुविधाओं को नई पहचान देगा।

 

READ ALSO

Raigarh News : “संस्कारों से युक्त रायगढ़, नशा-सट्टा से मुक्त रायगढ़” थीम पर होगा “पुलिस जन संवाद” कार्यक्रम

Raigarh News : रायगढ़ में दो दिवसीय नवीन आपराधिक कानून जनजागरूकता प्रदर्शनी एवं कार्यशाला का शुभारंभ

कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी, लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन अनुराग सिंह देव, नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, धमतरी के महापौर श्री जगदीश रोहरा, सभापति डिग्री लाल साहू, वार्ड के पार्षद श्री सुरेश गोयल सहित पार्षदगण, श्री अरुणधर दीवान, श्री श्रीकांत सोमावार, श्री सुभाष पाण्डेय, श्री विकास केडिया, श्री गुरूपाल भल्ला, श्री अरुण कातोरे श्री पवन शर्मा, श्री आशीष ताम्रकार और बड़ी संख्या में शहर के नागरिकगण मौजूद रहे। इसके साथ मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, विशेष सचिव रजत बंसल, आईजी श्री रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार जनता से किए गए हर वादे को तेजी से पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में किए गए वादों को “मोदी की गारंटी” के रूप में जनता के सामने रखा गया था और सरकार उन सभी गारंटियों को प्राथमिकता के साथ पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि “मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरा होने की गारंटी” और सरकार बिना किसी देरी के योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 1 मई से 10 जून तक सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। इसके तहत सरकार गांव-गांव पहुंचकर आम जनता की समस्याएं सुन रही है और योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आकलन कर रही है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद अधिकारी और जनप्रतिनिधि गांवों में चौपाल लगाकर लोगों से सीधे संवाद कर रहे हैं, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में बस्तर में शांति और विकास की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो क्षेत्र कभी आतंक और भय के कारण विकास से वंचित था, वहां अब तेजी से बदलाव दिखाई दे रहा है।
वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि रायगढ़ शहर में जहां-जहां बेहतर विकास कार्य किए जा सकते हैं, वहां सरकार तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और आशीर्वाद में रायगढ़ के विकास कार्य रॉकेट की गति से” आगे बढ़ रहे हैं। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि जिस स्थान पर आज सिंदूर पार्क बना है, वहां पहले गंदगी, अव्यवस्था और असामाजिक गतिविधियों की स्थिति बनी रहती थी। इतवारी बाजार क्षेत्र में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था और आसपास रहने वाले नागरिक लंबे समय से यहां बेहतर विकास की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि लगभग 9 करोड़ 87 लाख रुपए की लागत से इस परियोजना को विकसित किया गया, जिसके माध्यम से पूरे क्षेत्र को आधुनिक और आकर्षक स्वरूप दिया गया है। पार्क में प्रवेश के साथ ही विशाल पार्किंग व्यवस्था विकसित की गई है ताकि लोगों को वाहनों की पार्किंग में परेशानी न हो। इसके साथ ही आसपास की सड़कों का चौड़ीकरण भी किया गया है ताकि मोहल्लेवासियों को सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि यहां एक आधुनिक फूड कोर्ट भी तैयार किया जा रहा है, जिसकी टेंडर प्रक्रिया जारी है। यह क्षेत्र आने वाले समय में रायगढ़ का प्रमुख पारिवारिक और मनोरंजन केंद्र बनेगा। सिंदूर पार्क में पहली बार “स्टैंप कंक्रीट” तकनीक का उपयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि यह टाइल्स की तुलना में अधिक मजबूत, आकर्षक और टिकाऊ होता है तथा लंबे समय तक बेहतर स्थिति में बना रहता है। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता के लिए हाउसिंग बोर्ड और इंजीनियरों की सराहना भी की। वित्त मंत्री ने कहा कि पार्क परिसर में यादव समाज और देशभक्ति की भावना से जुड़ा “रेजांगला स्मारक” भी बनाया गया है। यह स्मारक वीर सैनिकों की शौर्यगाथा और बलिदान की याद दिलाएगा।
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा थी कि पहलगाम की घटना के बाद देश की वीर सेना द्वारा आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” की स्मृति को स्थायी रूप दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारतीय सेना की वीरता को सम्मान देने के उद्देश्य से इस पार्क का नाम “सिंदूर पार्क” रखा गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की इच्छा थी कि ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ तक इस पार्क का निर्माण पूर्ण कर उसका लोकार्पण किया जाए, जिसे समय पर पूरा किया गया। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि आने वाले समय में रायगढ़ में लगातार बड़े विकास कार्य किए जाएंगे और हर दो-तीन महीने में किसी न किसी महत्वपूर्ण परियोजना का लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रायगढ़ को आधुनिक, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाने के संकल्प के साथ सरकार लगातार कार्य कर रही है। हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन श्री अनुराग सिंह देव ने कहा कि यह पार्क मात्र 10 महीने के रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार हुआ है। इस द्रुत गति और गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए उन्होंने हाउसिंग बोर्ड के इंजीनियर्स व संबंधित अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की।” कार्यक्रम के समापन में अतिथियों को स्मृतिचिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया और आभार व्यक्त किया गया।

*अर्बन फॉरेस्ट के रूप में विकसित होगा सिंदूर पार्क*

उल्लेखनीय है कि सिंदूर पार्क का सबसे प्रमुख आकर्षण यहां विकसित किया गया विशाल हरित क्षेत्र है। पार्क में कदम सहित विभिन्न प्रजातियों के लगभग 450 बड़े पेड़ लगाए गए हैं। आने वाले तीन से चार वर्षों में यह क्षेत्र एक समृद्ध “अर्बन फॉरेस्ट” के रूप में विकसित होगा, जो शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण, हरियाली और भरपूर ऑक्सीजन उपलब्ध कराएगा। विशेष बात यह है कि पार्क निर्माण के दौरान पुराने पेड़ों को पूरी तरह संरक्षित रखा गया है और एक भी पेड़ नहीं काटा गया।

 

पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक सुविधाओं के संतुलित समावेश के साथ विकसित इस पार्क में चिल्ड्रन प्ले एरिया, ओपन एयर जिम, पगोडा, आकर्षक पाथवे तथा ओपन एयर थिएटर जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। पार्क में निर्मित ओपन एयर थिएटर को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि शहर के युवा, कलाकार एवं सामाजिक संगठन यहां कम खर्च में सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत संध्या, कला प्रदर्शन और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन कर सकें।

 

Related Posts

Raigarh News : “संस्कारों से युक्त रायगढ़, नशा-सट्टा से मुक्त रायगढ़” थीम पर होगा “पुलिस जन संवाद” कार्यक्रम
रायगढ़

Raigarh News : “संस्कारों से युक्त रायगढ़, नशा-सट्टा से मुक्त रायगढ़” थीम पर होगा “पुलिस जन संवाद” कार्यक्रम

July 3, 2026
Raigarh News : रायगढ़ में दो दिवसीय नवीन आपराधिक कानून जनजागरूकता प्रदर्शनी एवं कार्यशाला का शुभारंभ
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में दो दिवसीय नवीन आपराधिक कानून जनजागरूकता प्रदर्शनी एवं कार्यशाला का शुभारंभ

July 3, 2026
Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, मानव तस्करी के 4 वर्ष से फरार आरोपी को जशपुर से किया गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, मानव तस्करी के 4 वर्ष से फरार आरोपी को जशपुर से किया गिरफ्तार

July 2, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में तमनार पुलिस की बड़ी सफलता, CHP चौक हिंसा के मुख्य आरोपी राजेश मरकाम गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में तमनार पुलिस की बड़ी सफलता, CHP चौक हिंसा के मुख्य आरोपी राजेश मरकाम गिरफ्तार

July 2, 2026
Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, मानव तस्करी के 4 वर्ष से फरार आरोपी को जशपुर से किया गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, मानव तस्करी के 4 वर्ष से फरार आरोपी को जशपुर से किया गिरफ्तार

July 2, 2026
Raigarh News: लंबा इंतजार खत्म: रायगढ़ नगर निगम के लिए 8 एल्डरमैन नियुक्त, शासन का आदेश जारी
रायगढ़

Raigarh News: लंबा इंतजार खत्म: रायगढ़ नगर निगम के लिए 8 एल्डरमैन नियुक्त, शासन का आदेश जारी

July 2, 2026
Next Post
ASML-Tata Deal: PM मोदी ने किया ऐलान, TATA और ASML कंपनी मिलकर बनाएंगे भारत का एडवांस्ड चिप इकोसिस्टम.

ASML-Tata Deal: PM मोदी ने किया ऐलान, TATA और ASML कंपनी मिलकर बनाएंगे भारत का एडवांस्ड चिप इकोसिस्टम.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

November 10, 2025

CG: चपरासी ने बैंक में ही लगाई फांसी,सुसाइड नोट में लिखा अपना दर्द

April 3, 2022
Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

April 4, 2026
Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

May 16, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से*
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खरीफ-2026 एवं संभावित अल्प वर्षा की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की*
  • Instagram: Instagram पर बच्चों के शोषण से जुड़े विज्ञापनों पर सरकार का एक्शन, मेटा को समन भेजने की तैयारी
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से गंभीर श्वसन रोग से पीड़ित मासूम को मिली 95,500 रुपये की स्वास्थ्य सहायता

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In