देश में आए दिन सोने चांदी से लेकर ईंधन के दामों में इजाफा हो रहा है। आज ही एक सुबह पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा (Petrol Diesel Price Hike) हुआ है। जिसके बाद अब आम जनता को एक और झटका लगा है। दरअसल, आज ब्रेड की कीमतों में 5 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि ये दाम मुंबई में बढ़े हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई बड़ी कंपनियों ने 16 मई से ब्रेड की नई कीमतें लागू कर दी हैं। (Bread Price Today)
क्या है कारण?
Bread Price Increase दरअसल, ब्रेड की पैकेजिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के कच्चे माल यानी प्लास्टिक पाउडर की इनपुट लागत में बढ़ोतरी को बताया जा रहा है और भारत में इस प्लास्टिक पाउडर का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर होता है। इसके अलावा आजकल अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय रुपये की कीमत में आ रही गिरावट आई है, जिससे कच्चे माल को आयात करना बहुत महंगा साबित हो रहा है। जिसकी वजह से ब्रेड की कीमतों में इजाफा किया गया है।
आज फिर बढ़े ईंधन के दाम
आपको बता दें कि इससे पहले आज ही पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price Today) में फिर बढ़ोतरी कर दी। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के मुताबिक दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे जबकि डीजल की कीमतों में 91 पैसे की बढ़ोतरी (Petrol Diesel Rate Today) की गई है। इससे 5 दिन पहले दोनों ईंधनों में तीन रुपये या इससे ज्यादा की बढ़ोतरी हुई थी। तेल कंपनियों ने सोमवार देर रात पेट्रोल पंप संचालकों को नई दरों की जानकारी भेजी, जिसके बाद मंगलवार सुबह से नई कीमतें लागू कर दी गईं।















