• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, May 21, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News:*महिला थाना की त्वरित कार्रवाई — छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 21, 2026
in रायगढ़
Raigarh News:*महिला थाना की त्वरित कार्रवाई — छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

21 मई, रायगढ़* । महिला थाना रायगढ़ ने छेड़खानी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लम्बोदर भोय पिता प्रहलाद भोय उम्र 33 वर्ष निवासी तिलाईपारा समकेरा थाना तमनार जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। प्रकरण में पीड़िता द्वारा दिनांक 20.05.2026 को महिला थाना पहुंचकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2020 में सामाजिक रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह से पहले ग्राम महलोई थाना तमनार निवासी लम्बोदर भोय से उसकी बातचीत होती थी, लेकिन विवाह के बाद उसने आरोपी से संपर्क समाप्त कर उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था।

READ ALSO

Raigarh news: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Raigarh News:*आम उपभोक्ताओं को पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे सख्त कदम*

रिपोर्ट के अनुसार विवाह के करीब डेढ़ वर्ष बाद आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लगातार कॉल कर महिला को परेशान करने लगा। मना करने के बावजूद वह नए-नए नंबरों से संपर्क करता रहा। पीड़िता ने बताया कि दिनांक 18.05.2026 की शाम घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर आरोपी उसके घर पहुंचा और गलत नियत से छेड़खानी करने लगा। महिला के शोर मचाने पर परिवार के सदस्य और आसपास के लोग पहुंचे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर महिला थाना में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 49/2026 धारा 331(4), 74 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी की गई। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी लम्बोदर भोय को उसके घर से गिरफ्तार किया। थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, डीएसपी उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी एवं प्रकरण में त्वरित कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक संदीप भगत, राजेश उरांव एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —

*“महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। छेड़खानी, उत्पीड़न या महिला संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुए तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”*

Related Posts

Raigarh news: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
रायगढ़

Raigarh news: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

May 21, 2026
Raigarh News:*आम उपभोक्ताओं को पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे सख्त कदम*
रायगढ़

Raigarh News:*आम उपभोक्ताओं को पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे सख्त कदम*

May 21, 2026
Raigarh News:*फर्जी ई-वे बिल बनाकर चोरी का स्क्रैप खपाने वाले गिरोह पर पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई*
रायगढ़

Raigarh News:*फर्जी ई-वे बिल बनाकर चोरी का स्क्रैप खपाने वाले गिरोह पर पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

May 21, 2026
Raigarh News:*रायगढ़ पुलिस ने सीतापुर ब्लाइंड मर्डर को सुलझाया — दोस्त ने ही मामूली विवाद में की थी युवक की बेरहमी से हत्या*
रायगढ़

Raigarh News:*रायगढ़ पुलिस ने सीतापुर ब्लाइंड मर्डर को सुलझाया — दोस्त ने ही मामूली विवाद में की थी युवक की बेरहमी से हत्या*

May 21, 2026
Raigarh News : NTPC लारा के तीसरे चरण पर उठे बड़े सवाल, राख और धूल से जूझ रहे ग्रामीण बोले— पहले पुराने प्रदूषण का हिसाब दो, फिर करो विस्तार
रायगढ़

NTPC LARA के तीसरे चरण के विस्तार के लिए 2 जून को महलोई में जनसुनवाई…एक करोड़ टन फ्लाई ऐश निकलेगा, ग्रामीणों की मुसीबत बढ़ेगी

May 21, 2026
Raigarh News:*रायगढ़ में पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप, फिर एक बार छाल के इस पंप को किया गया सील*
रायगढ़

Raigarh News:*रायगढ़ में पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप, फिर एक बार छाल के इस पंप को किया गया सील*

May 21, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Earthquake in Bastar: छत्तीसगढ़ के इस जिले में आधी रात भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग, रिक्टर स्केल में इतनी रही तीव्रता

Earthquake :जापान में भूकंप का लगा झटका,तटीय इलाकों में उठीं सुनामी की लहरें; जानिए रिक्टर स्केल पर कितनी तीव्रता थी?

April 20, 2026
Iran-US War: ईरान के खिलाफ हफ्तों तक चलने वाले जमीनी ऑपरेशन की तैयारी में जुटा अमेरिका, भयावह हो सकती है जंग

Iran-US War: ईरान के खिलाफ हफ्तों तक चलने वाले जमीनी ऑपरेशन की तैयारी में जुटा अमेरिका, भयावह हो सकती है जंग

March 29, 2026
बेहद शर्मनाक, सबसे कम स्कोर भी चेज नहीं कर पाई भारतीय टीम, अफ्रीका ने किया बुरा हाल

बेहद शर्मनाक, सबसे कम स्कोर भी चेज नहीं कर पाई भारतीय टीम, अफ्रीका ने किया बुरा हाल

November 16, 2025
Ayush App: हेल्थकेयर सेवाओं के लिए जल्द आएगी आयुष App, घर बैठे मिलेंगे ये सब सुविधाएं

Ayush App: हेल्थकेयर सेवाओं के लिए जल्द आएगी आयुष App, घर बैठे मिलेंगे ये सब सुविधाएं

December 21, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Nainital Car Accident News: भीषण सड़क हादसा; गहरी खाई में कार गिर ने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत
  • Raigarh News:*महिला थाना की त्वरित कार्रवाई — छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*
  • जिला चिकित्सालय सूरजपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा का वर्चुअल शुभारंभ’
  • तेंदूपत्ता संग्राहकों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, महुआ पेड़ के नीचे लगाई चौपाल’

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In