• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, October 16, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News:*सुशासन तिहार बना भरोसे का मंच, गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासन*

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 22, 2026
in रायगढ़
Raigarh News:*सुशासन तिहार बना भरोसे का मंच, गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासन*
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायगढ़, 22 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार के तहत गुरूवार को रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के समीप बायसी कॉलोनी स्थित प्राथमिक शाला प्रांगण में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे और शासन की योजनाओं का लाभ लेने के साथ अपनी समस्याएं भी प्रशासन के समक्ष रखीं। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा शिविर का आयोजन शाम 4 बजे से 7 बजे तक किया गया।

READ ALSO

Raigarh News : भाजपा के राज में गरीबों के हिस्से में परेशानी और पूंजीपतियों पर मेहरबानी : शाखा यादव

Raigarh News : आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

इस शिविर में मांग से संबंधित 781 तथा शिकायत से जुड़े 28 आवेदन सहित कुल 809 आवेदन प्राप्त हुए। कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित और समय-सीमा में समाधान का भरोसा प्रशासन द्वारा दिया गया।

शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार सुशासन और पारदर्शिता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शासन का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसी सोच के साथ गांव-गांव में शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, महतारी वंदन योजना, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि अब ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। विभागीय अधिकारी स्वयं गांवों तक पहुंचकर समस्याएं सुन रहे हैं और तत्काल निराकरण कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें और अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के सामने रखें ताकि त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी देने के साथ हितग्राहियों को लाभ भी वितरित किया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा 20 हितग्राहियों को फलदार पौधे वितरित किए गए। वहीं बाल विवाह मुक्त घोषित 12 पंचायतों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित धरमजयगढ़ के माध्यम से खरीफ वर्ष 2026 के अंतर्गत किसान क्रेडिट योजना में 7 किसानों को स्वीकृत साख सीमा की राशि जारी की गई। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5 हितग्राहियों को आवास की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 2 हितग्राहियों को सेल्फ केयर किट प्रदान की गई। योजनाओं का लाभ पाकर ग्रामीणों और हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।

सुशासन तिहार के इस शिविर ने शासन और ग्रामीणों के बीच की दूरी को कम करने का काम किया। ग्रामीणों ने कहा कि पहली बार प्रशासन इतनी गंभीरता के साथ गांवों तक पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहा है। मौके पर ही समाधान मिलने से लोगों में शासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। शिविर के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

पूरे कार्यक्रम में श्री शशि पटेल, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जनपद सीईओ धरमजयगढ़ श्री एम.एल.साहू, श्री एस.आर.सिदार, सुश्री पूनम मित्तल, श्री आनंद मिरी, श्री दयानंद प्रसाद सोनवानी, श्री नवीन कुमार यादव सुश्री नयना केरकेट्टा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : भाजपा के राज में गरीबों के हिस्से में परेशानी और पूंजीपतियों पर मेहरबानी : शाखा यादव

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 70.77 लाख रुपये की ठगी का मुख्य आरोपी मिनकेतन सिदार गिरफ्तार, साइबर थाना रायगढ़ की कार्रवाई

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट: गांजा तस्करी के फरार आरोपी जफर खान को चक्रधरनगर पुलिस ने तमनार के ग्राम बिजना से किया गिरफ्तार

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : अभियान संवेदना: नाबालिग से शारीरिक शोषण के मामले में चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पूर्व रंजिश में लूटपाट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला, कोतवाली पुलिस ने हटाई लूट की धारा

October 14, 2026
Next Post
Terrorist Killed Hamza: पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड की POK में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भूना

Terrorist Killed Hamza: पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड की POK में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भूना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

EV Subsidy: सरकार का बड़ा ऐलान, EV खरीदने पर मिलेगा 50%सब्सिडी

EV Subsidy: सरकार का बड़ा ऐलान, EV खरीदने पर मिलेगा 50%सब्सिडी

July 18, 2026
Current News in CG: PM मोदी के रायपुर दौरे पर ट्रैफिक प्लान जारी, 2000 जवान तैनात पब्लिक के लिए 6 रूट, QR कोड से जान सकेंगे रास्ता

Current News in CG: PM मोदी के रायपुर दौरे पर ट्रैफिक प्लान जारी, 2000 जवान तैनात पब्लिक के लिए 6 रूट, QR कोड से जान सकेंगे रास्ता

October 29, 2025

CG के कोयले से रोशन होगा महाराष्ट्र गारे पेलमा खदान में खनन की मंजूरी,

April 20, 2022
Bank Open Or Close: कल शन‍िवार को बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जानिए यहां पूरी डिटेल

BANK HOLIDAYS: आज क‍िन – किन जगहों पर बैंक बंद रहेंगे और कहां खुले रहेंगे? यहां जानिए पूरी डिटेल्स

December 26, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Technology Desk: Google ला रहा है एंटी-स्कैम फीचर्स, खुद कट और ब्लॉक हो जाएंगी फर्जी कॉल्स
  • Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ के इस जिले में होने जा रही 775 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे कर सकेंगे आवेदन
  • Raigarh News : मामूली विवाद में पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, पुसौर पुलिस ने हत्या के अपराध में भेजा रिमांड
  • EPFO: EPFO ने बढ़ाई PF जमा करने की डेडलाइन, अब इतने तारीख तक कर सकते हैं फाइलिंग

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In