• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, May 23, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

PM Modi Rozgar Mela: PM मोदी ने रोजगार मेले में 51 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र बांटे, PM बोले- अब आप देश की विकास यात्रा के सहभागी

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 23, 2026
in देश
PM Modi Rozgar Mela: PM मोदी ने रोजगार मेले में 51 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र बांटे, PM बोले- अब आप देश की विकास यात्रा के सहभागी
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

देशभर के हजारों युवाओं के लिए शनिवार का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया. देश के 47 शहरों में हुए 19वें रोजगार मेले में पीएम नरेंद्र मोदी ने 51 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे. इसमें चुने गए युवाओं को रेलवे, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य विभाग, वित्तीय सेवा और उच्च शिक्षा समेत कई सरकारी विभागों में नौकरी मिली. इस रोजगार मेले में प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने युवाओं को बधाई दी और कहा कि आज पूरी दुनिया भारत के युवाओं और देश की तकनीकी ताकत को नए नजरिए से देख रही है. उन्होंने कहा इससे पहले देशभर में 18 रोजगार मेले हो चुके हैं, जिनमें करीब 12 लाख युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर दिए जा चुके हैं.

READ ALSO

Gold Silver Rate Today: लगातार चौथे दिन भी सोने-चांदी में आई गिरावट, जानें क्या हैं आज का ताजा भाव

Stock Market holiday: बकरीद पर कब बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE ने जारी किया अपडेट

युवा देश की विकास यात्रा के अहम साथी बन रहे

प्रधानमंत्री ने कहा कि नौकरी पाने वाले ये युवा सिर्फ अपने करियर की शुरुआत नहीं कर रहे हैं, बल्कि देश की विकास यात्रा के अहम साथी भी बन रहे हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले वर्षों में यही युवा विकसित भारत के सपने को साकार करने में बड़ी भूमिका निभाएंगे. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं की मेहनत की सराहना की. उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए लंबे समय तक तैयारी करनी पड़ती है और इसके पीछे परिवार का भी बड़ा योगदान होता है.

उन्होंने कहा कि जब कोई युवा सफलता हासिल करता है, तो उस में सिर्फ उसकी मेहनत ही नहीं बल्कि माता-पिता, परिवार और पूरे समाज का सहयोग भी शामिल होता है. देश के 140 करोड़ नागरिक भी किसी न किसी रूप में उस सफलता के भागीदार होते हैं. प्रधानमंत्री ने सभी चयनित युवाओं और उनके परिवारों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि यह सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि देश सेवा का अवसर भी है.

दुनिया भारत की तकनीकी प्रगति को लेकर बेहद उत्साहित

पीएम मोदी बोले- 5 देशों की इस यात्रा के दौरान मैंने कई देशों की बड़ी कंपनियों के नेताओं के साथ बातचीत की. हमारी विस्तृत चर्चाएं और बैठकें हुईं. हर जगह, मैंने लगातार एक बात महसूस की, दुनिया भारत के युवाओं और भारत की तकनीकी प्रगति को लेकर बेहद उत्साहित है. प्रधानमंत्री ने कहा- नीदरलैंड्स से सेमीकंडक्टर, जल प्रबंधन, कृषि पर चर्चा हुई. स्वीडन के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल नवाचार में सहयोग पर चर्चा हुई. नॉर्वे के साथ ग्रीन टेक्नोलॉजी और समुद्री सहयोग पर चर्चा आगे बढ़ी, और साझेदारी को लेकर समझौते हुए.

ग्रीन ट्रांजिशन और सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी में स्वीडन, नॉर्वे और इटली जैसे देशों के साथ सहयोग भी बढ़ रहा है. UAE और नॉर्वे के साथ साझेदारियां भारत के जहाज निर्माण इकोसिस्टम को मज़बूत करेंगी.” मोदी बोले- हमें यह याद रखना चाहिए कि ये वे क्षेत्र हैं जिनमें आने वाले निवेश और साझेदारियां अगले चार दशकों तक वैश्विक विकास को आकार देंगे. इसमें भारत के युवा बहुत बड़ी भूमिका निभाएंगे.

Related Posts

Gold Silver Price Today: एक झटके में 18,000 रुपये महंगी हुई चांदी, सोने के भाव में 9000 की बढ़ोतरी, इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ते ही भागे दाम
देश

Gold Silver Rate Today: लगातार चौथे दिन भी सोने-चांदी में आई गिरावट, जानें क्या हैं आज का ताजा भाव

May 23, 2026
Stock Market holiday: बकरीद पर कब बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE ने जारी किया अपडेट
देश

Stock Market holiday: बकरीद पर कब बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE ने जारी किया अपडेट

May 23, 2026
LPG Subsidy New Rule: LPG कनेक्‍शन वाले फटाफट करें ये काम, वरना कट जाएंगे आपके कनेक्शन
देश

LPG cylinder rates: पेट्रोल-डीजल और CNG के बाद क्या LPG हुआ महंगा? जानें आज का ताजा रेट

May 23, 2026
IGI Airport Drug Bust: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 48 करोड़ का ‘हाईटेक गांजा’ के साथ दो थाई नागरिक गिरफ्तार
देश

IGI Airport Drug Bust: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 48 करोड़ का ‘हाईटेक गांजा’ के साथ दो थाई नागरिक गिरफ्तार

May 23, 2026
CNG Price Hiked: पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG भी हुई मंहगी, जानिए अब कितने बढ़े दाम
देश

CNG Price Hiked: पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG भी हुई मंहगी, जानिए अब कितने बढ़े दाम

May 23, 2026
Leh Helicopter Crash: सेना का चीता हेलिकॉप्टर लेह में क्रैश, 2 पायलट और डिवीजन कमांडर मेजर जनरल घायल
देश

Leh Helicopter Crash: सेना का चीता हेलिकॉप्टर लेह में क्रैश, 2 पायलट और डिवीजन कमांडर मेजर जनरल घायल

May 23, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

यात्रा वृत्तांत से सजीव होती है इतिहास और संस्कृति की तस्वीर- मुख्यमंत्री श्री साय

यात्रा वृत्तांत से सजीव होती है इतिहास और संस्कृति की तस्वीर- मुख्यमंत्री श्री साय

March 18, 2026

रेल यात्री ध्यान दे ! रेलवे ने लिया बड़ा फैसला,जान लें वरना नहीं कर पाएंगे यात्रा

January 10, 2022
Labour Force में चमका छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय औसत से 10% आगे, महिलाओं ने भी बनाई पहचान…

Labour Force में चमका छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय औसत से 10% आगे, महिलाओं ने भी बनाई पहचान…

May 4, 2026
राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की झांकी कलाकारों का सम्मान

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की झांकी कलाकारों का सम्मान

January 27, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • PM Modi Rozgar Mela: PM मोदी ने रोजगार मेले में 51 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र बांटे, PM बोले- अब आप देश की विकास यात्रा के सहभागी
  • Gold Silver Rate Today: लगातार चौथे दिन भी सोने-चांदी में आई गिरावट, जानें क्या हैं आज का ताजा भाव
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन तक हिटवेव का अलर्ट, एक्सट्रीम लेवल पर रहेंगी UV रेज, IMD ने जारी की चेतावनी
  • Stock Market holiday: बकरीद पर कब बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE ने जारी किया अपडेट

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In