• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, October 24, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Amazon Layoffs: Amazon में फिर होगी छंटनी, 30,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; जानिए क्या है वजह?

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 28, 2025
in देश
Amazon Layoffs: Amazon में फिर होगी छंटनी, 30,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; जानिए क्या है वजह?
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

अमेजन अपने लगभग 350,000 कॉर्पोरेट कर्मचारियों में से लगभग 10% को नौकरी से निकालने की योजना बना रहा है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेजन “करीब 30,000 कॉर्पोरेट नौकरियों में कटौती” करने की योजना बना रहा है, जिससे सोशल मीडिया पर नौकरी की सुरक्षा और छंटनी को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अब खर्च कम करने और कोरोना के समय जरूरत से ज्यादा की गई भर्तियों की भरपाई करने के लिए कर्मचारियों की संख्या घटाने की तैयारी कर रही है.

 

READ ALSO

Bihar News: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, पति-पत्नी समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत

SIR: SIR के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग

सोशल मीडिया पर कैसी प्रतिक्रिया रही?

एक रेडिट यूजर ने लिखा, ” छंटनी जारी रहेगी.” इस पोस्ट पर कई लोगों ने यही चिंता व्यक्त करते हुए टिप्पणियां कीं. कुछ अन्य लोगों ने दावा किया कि इस फैसले के पीछे “असली वजह” कुछ और है और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की ओर इशारा किया. एक व्यक्ति ने पोस्ट कर लिखा- “यह सिर्फ अमेजन वालों के लिए ही नहीं, बल्कि नौकरी की तलाश कर रहे सभी लोगों के लिए बुरी खबर है.

 

आपको नौकरी के लिए हज़ारों बर्खास्त FAANG इंजीनियरों से मुकाबला करना होगा. एक तीसरे ने दावा किया, “अमेजन कर्मचारियों के साथ घटिया व्यवहार करता है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप उच्च शिक्षित डेवलपर हैं या डिलीवरी ड्राइवर. आप असल में बस एक बलि का मोहरा हैं.” चौथे ने कहा, “आश्चर्य है कि कंपनियां कितने वर्षों तक महामारी के बहाने अत्यधिक नियुक्ति का फायदा उठा पाएंगी.”।

कितने कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा है?

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेजन अपने लगभग 3,50,000 कॉर्पोरेट कर्मचारियों में से “10%” को नौकरी से निकालने जा रहा है. इस बहुराष्ट्रीय टेक कंपनी में कथित तौर पर कुल 15.5 लाख कर्मचारी हैं. हालांकि, यह 2022 के अंत के बाद से अमेजन में सबसे बड़ी छंटनी होगी. आउटलेट के अनुसार, प्रभावित टीमों के प्रबंधकों को इस बारे में विशेष प्रशिक्षण दिया गया कि वे उन कर्मचारियों से कैसे संवाद करें जिन्हें छंटनी संबंधी ईमेल प्राप्त होंगे.

 

कौन से विभाग प्रभावित होंगे?

अमेजन पिछले दो साल से अलग-अलग विभागों में कुछ कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है. इस हफ्ते शुरू होने वाली नई छंटनी में मानव संसाधन (एचआर), डिवाइस और सर्विस, और ऑपरेशन्स विभागों पर असर पड़ेगा. अमेजन के सीईओ एंडी जेसी ने जून में कहा था कि कंपनी एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल बढ़ा रही है, जिससे आगे और नौकरियां जा सकती हैं, खासकर वे, जिनमें बार-बार एक जैसा काम करना पड़ता है.

 

1,000 नौकरियों में कटौती करेगा पैरामाउंट 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, पैरामाउंट-स्काईडांस बुधवार से करीब 1,000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रहा है. यह कदम दोनों कंपनियों के 8.4 अरब डॉलर के विलय सौदे के बाद उठाया जा रहा है. यह छंटनी पैरामाउंट के कुल कर्मचारियों का लगभग 5% हिस्सा होगी. दिसंबर 2024 तक पैरामाउंट में करीब 18,600 स्थायी और पार्ट-टाइम कर्मचारी और 3,500 प्रोजेक्ट-बेस्ड वर्कर थे. यह फैसला उस समय आया है जब वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी ने पैरामाउंट-स्काईडांस के 60 अरब डॉलर के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. इसके बावजूद, डेविड एलिसन की कंपनी स्काईडांस को अब भी सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है.

Related Posts

देश

Bihar News: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, पति-पत्नी समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत

October 23, 2026
देश

SIR: SIR के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग

October 23, 2026
देश

MLC Election: बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग शुरू, इस दिन आएंगे नतीजे

October 23, 2026
देश

World news: तिब्बत में आए शक्तिशाली भूकंप में 16 लोगों की मौत, चीन-पाकिस्तान-अफगानिस्तान में एक साथ तीनों देशों में हिली धरती

October 23, 2026
देश

Delhi news: सरकार का प्रदूषण से बचाव के लिए बड़ा कदम, अब बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

October 20, 2026
देश

Accident news: भीषण सड़क हादशा; मनरेगा मजदूरों को कार ने रौंदा, 9 की मौत, कई घायल

October 18, 2026
Next Post
Raigarh News: गेजमोड़ा गांव के हनुमान मंदिर में तोड़फोड़, ग्रामीणों में आक्रोश पुलिस जांच में जुटी

Raigarh News: गेजमोड़ा गांव के हनुमान मंदिर में तोड़फोड़, ग्रामीणों में आक्रोश पुलिस जांच में जुटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

कर्मा पर्व प्रकृति से जुड़ाव और सामूहिक आनंद का उत्सव है: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

कर्मा पर्व प्रकृति से जुड़ाव और सामूहिक आनंद का उत्सव है: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

January 17, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर साहित्य उत्सव की वेबसाइट का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर साहित्य उत्सव की वेबसाइट का किया लोकार्पण

January 1, 2026

Big breaking: दिल्ली में बड़ा हादसा; भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, कई छात्रों के दबने की आशंका, रेस्क्यू जारी

September 6, 2026
Gold Silver Rate 6 July: सोना फिर पड़ा फीका, चांदी भी ढीली; 6 जुलाई के ताजा रेट ने बढ़ाई निवेशकों की टेंशन

Gold Silver Rate 6 July: सोना फिर पड़ा फीका, चांदी भी ढीली; 6 जुलाई के ताजा रेट ने बढ़ाई निवेशकों की टेंशन

July 6, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhattisgarh news; छत्तीसगढ़ में फ्लाइट शेड्यूल बदला, अब इस समय से रवाना होगी दिल्ली की फ्लाइट
  • Kartik Month 2026: कार्तिक मास 2026 में कब-कब पड़ेंगे व्रत-त्योहार? यहां देखें करवा चौथ, दीपावली से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक की पूरी लिस्ट
  •  Chhattisgarh Job Vacancy: छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए जरूरी खबर, इतने पदों निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन
  • Diwali 2026: 8 या 9 नवंबर, जानिए कब है दिवाली? जानें सही तारीख और लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In