• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, May 27, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News:*“ऑपरेशन क्लीन हंट” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 230 फरार वारंटी गिरफ्तार*

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 27, 2026
in रायगढ़
Raigarh News:*“ऑपरेशन क्लीन हंट” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 230 फरार वारंटी गिरफ्तार*
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

27 मई 2026, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर रायगढ़ जिले में लंबे समय से फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक माह पांच दिवस का विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन हंट” चलाया जाता है। इसी क्रम में माह मई में 20 मई से 25 मई तक चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत रायगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल 230 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तार आरोपियों में *76 स्थायी वारंटी एवं 154 गिरफ्तारी वारंटी* शामिल हैं।

READ ALSO

Raigarh News:*“ऑपरेशन क्लीन हंट” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में 6 फरार आरोपी गिरफ्तार*

Raigarh News:*औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, कारखानों में लगातार मॉक ड्रिल और औचक निरीक्षण जारी*

विदित हो कि ये आरोपी लंबे समय से न्यायालय में नियत पेशी पर उपस्थित नहीं हो रहे थे, जिसके कारण उनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट एवं बाद में स्थायी वारंट जारी किए गए थे। इनकी तामिली के लिए जिलेभर में विशेष अभियान चलाया गया। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा इस अभियान को एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का स्वरूप दिया गया है, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया जाता है।

माह मई के विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन हंट” में स्थायी वारंट तामिली में थाना घरघोड़ा प्रथम स्थान पर रहा, जहां पुलिस टीम ने 17 स्थायी वारंट तामील किए। द्वितीय स्थान पर थाना चक्रधरनगर रहा जिसने 09 स्थायी वारंट तामील किए, जबकि थाना लैलूंगा 07 स्थायी वारंट तामील कर तृतीय स्थान पर रहा।

इसी प्रकार गिरफ्तारी वारंट तामिली में थाना धरमजयगढ़ ने सर्वाधिक 28 गिरफ्तारी वारंट तामील कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। थाना चक्रधरनगर ने 27 गिरफ्तारी वारंट तामील कर द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि थाना छाल ने 22 गिरफ्तारी वारंट तामील कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में भी कई थानों को महत्वपूर्ण सफलता मिली। थाना घरघोड़ा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे चिंता उर्फ चिंतामणि राठिया निवासी बरभौना थाना छाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। वहीं घरघोड़ा पुलिस ने फरार निगरानी बदमाश मोहसिन खान उर्फ गुरु पठान को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

इसी प्रकार थाना चक्रधरनगर पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना भूपदेवपुर पुलिस ने दुष्कर्म प्रकरण के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया, वहीं थाना लैलूंगा पुलिस ने चोरी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जिलेभर में चलाए गए इस अभियान से फरार अपराधियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* :

*“कानून से बचकर फरार रहने वालों के लिए रायगढ़ जिले में अब कोई सुरक्षित जगह नहीं है। फरार आरोपी, वारंटी और निगरानी बदमाशों की लगातार धरपकड़ कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। रायगढ़ पुलिस अपराधियों के विरुद्ध इसी तरह सख्त और सतत कार्रवाई जारी रखेगी।”*

Related Posts

Raigarh News:*“ऑपरेशन क्लीन हंट” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में 6 फरार आरोपी गिरफ्तार*
रायगढ़

Raigarh News:*“ऑपरेशन क्लीन हंट” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में 6 फरार आरोपी गिरफ्तार*

May 26, 2026
Raigarh News:*औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, कारखानों में लगातार मॉक ड्रिल और औचक निरीक्षण जारी*
रायगढ़

Raigarh News:*औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, कारखानों में लगातार मॉक ड्रिल और औचक निरीक्षण जारी*

May 26, 2026
Raigarh News:NTPC LARA के तीसरे चरण के विस्तार के लिए 2 जून को महलोई में जनसुनवाई…एक करोड़ टन फ्लाई ऐश निकलेगा, ग्रामीणों की मुसीबत बढ़ेगी
रायगढ़

Raigarh News:NTPC LARA के तीसरे चरण के विस्तार के लिए 2 जून को महलोई में जनसुनवाई…एक करोड़ टन फ्लाई ऐश निकलेगा, ग्रामीणों की मुसीबत बढ़ेगी

May 26, 2026
Raigarh News:*खनिज विभाग की रातभर बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन में लगे 5 भारी वाहन जब्त*
रायगढ़

Raigarh News:*खनिज विभाग की रातभर बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन में लगे 5 भारी वाहन जब्त*

May 24, 2026
Raigarh News:*“ऑपरेशन तलाश” के तहत घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 वर्ष पुराने चोरी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार*
रायगढ़

Raigarh News:*“ऑपरेशन तलाश” के तहत घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 वर्ष पुराने चोरी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार*

May 23, 2026
Breaking News:*छातामुड़ा बाईपास में कबाड़ दुकान में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी*
रायगढ़

Breaking News:*छातामुड़ा बाईपास में कबाड़ दुकान में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी*

May 23, 2026
Next Post
केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, जरूरतमंदों का सहारा बनें - मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Indian Economy: नए साल से पहले खुशखबरी! जापान को पीछे छोड़कर भारत बना चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

Indian Economy: नए साल से पहले खुशखबरी! जापान को पीछे छोड़कर भारत बना चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

December 30, 2025
Magh Mela 2026: प्रयागराज में माघ मेले में विश्व हिंदू परिषद शिविर में हुआ भूमि पूजन, इस दिन से शुरू होगा मेला

Magh Mela 2026: प्रयागराज में माघ मेले में विश्व हिंदू परिषद शिविर में हुआ भूमि पूजन, इस दिन से शुरू होगा मेला

December 13, 2025
अपराधियों में हो कानून का भय और जनता में हो सुरक्षा का अहसास — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दीपावली और गोवर्धन पूजा की दी हार्दिक शुभकामनाएं

October 19, 2025
PM Kisan: किसानों के खाते में कब आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? इस बार न अटक जाएं आपके पैसे तुरंत करें ये काम

PM Kisan: किसानों के खाते में कब आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? इस बार न अटक जाएं आपके पैसे तुरंत करें ये काम

December 23, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, जरूरतमंदों का सहारा बनें – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • Raigarh News:*“ऑपरेशन क्लीन हंट” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 230 फरार वारंटी गिरफ्तार*
  • ऑनलाइन गेमिंग पर ‘सुप्रीम’ फैसला, दांव पर लगा पैसा माना जाएगा जुआ, देना होगा GST
  • New Railway Station Food List: ट्रेन से सफर करने वालों को झटका, 1 जून से रेलवे स्टेशन का खाना हो जाएगा महंगा

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In