• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, October 25, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

कौन हैं IPS रम्या भारती, जो 10 साल की मासूम से दरिंदगी-हत्या मामले की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले हंसती हुई नजर आईं

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 28, 2026
in देश
कौन हैं IPS रम्या भारती, जो 10 साल की मासूम से दरिंदगी-हत्या मामले की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले हंसती हुई नजर आईं
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

तमिलनाडु के कोयंबटूर में 10 साल की मासूम के साथ दरिंदगी और उसके मर्डर ने लोगों को झकझोर दिया। लेकिन तमिलनाडु पुलिस ने जब इसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की, तो एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने सीनियर पुलिस अफसरों के रवैये को लेकर ही विवाद खड़ा कर दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कॉन्फ्रेंस के शुरू होने से पहले कुछ सीनियर पुलिस अफसर हंसे-मुस्कुराए। इन्हीं पुलिस अफसरों में एक नाम है IPS आर. वी. रम्या भारती। लोगों ने उनकी संवेदनशीलता को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल पूछे। आइए इस खबर में IPS रम्या भारती के बारे में जानते हैं।

कौन हैं IPS आर. वी. रम्या भारती?

आर. वी. रम्या भारती, तमिलनाडु कैडर की 2008 बैच की IPS अधिकारी हैं। वह सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से IPS बनी हैं। रम्या भारती ने 1 सितंबर, 2008 को IPS सर्विस जॉइन की। उन्होंने समाजशास्त्र में BA किया है। इसके अलावा, उन्होंने साइबर फॉरेंसिक में MSc भी की है।

READ ALSO

Kolkata Airport Bomb Scare: फुकेत से कोलकाता आ रही फ्लाइट में बम की धमकी से मचा हड़कंप, टॉयलेट के शीशे पर लिखी मिली चेतावनी

Air force plane crash: बड़ा विमान हादसा, ट्रेनिंग के दौरान हवा में आपस में टकराए वायुसेना के दो विमान, चार पायलटों की मौत

इन जगहों पर तैनात रह चुकी हैं रम्या भारती

लगभग 17 से 18 साल के करियर में रम्या भारती कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुकी हैं। वह कोयंबटूर, तिरुवन्नामलाई और मदुरै जैसे जिलों में एसपी के पद पर सेवाएं दे चुकी हैं। इसके अलावा, रम्या भारती ने चेन्नई में जॉइंट कमिश्नर की जिम्मेदारी भी संभाली है। कोलकाता के डिप्टी कमिश्नर के तौर पर पदभार संभालने का मौका भी रम्या भारती को मिल चुका है।

केंद्र सरकार में भी संभाल चुकी हैं बड़ी जिम्मेदारी

इसके अलावा, केंद्र सरकार के कई पदों पर भी रम्या भारती काम कर चुकी हैं। वह नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अंतर्गत डिप्टी डायरेक्टर जनरल के पद पर ब्‍यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्‍योरिटी में काम कर चुकी हैं। उन्होंने इस पद पर रहते हुए देश के तमाम एयरपोर्ट्स की सिक्योरिटी, सिक्योरिटी ऑडिट और इंटरनेशनल एविएशन सिक्योरिटी स्टैंडर्ड्स की निगरानी की।

मासूम से दरिंदगी और हत्या का क्या है मामला?

तमिलनाडु में कोयंबटूर के सुलूर में 10 साल की एक मासूम अपने घर के बाहर बीते 21 मई को लापता हो गई थी। फिर, इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज की और कई जांच टीमें गठित की। इसके बाद, पुलिस ने मुख्य आरोपी कार्तिक को अरेस्ट कर लिया है। इस घटना में, आरोपी ने मासूम के साथ कथित रूप से रेप किया और बाद में उसकी हत्या कर दी।

Related Posts

देश

Kolkata Airport Bomb Scare: फुकेत से कोलकाता आ रही फ्लाइट में बम की धमकी से मचा हड़कंप, टॉयलेट के शीशे पर लिखी मिली चेतावनी

October 24, 2026
देश

Air force plane crash: बड़ा विमान हादसा, ट्रेनिंग के दौरान हवा में आपस में टकराए वायुसेना के दो विमान, चार पायलटों की मौत

October 24, 2026
देश

Bihar News: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, पति-पत्नी समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत

October 23, 2026
देश

SIR: SIR के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग

October 23, 2026
देश

MLC Election: बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग शुरू, इस दिन आएंगे नतीजे

October 23, 2026
देश

World news: तिब्बत में आए शक्तिशाली भूकंप में 16 लोगों की मौत, चीन-पाकिस्तान-अफगानिस्तान में एक साथ तीनों देशों में हिली धरती

October 23, 2026
Next Post
Petrol Pump Close: पेट्रोल-डीजल पर संकट! 1 जून को पेट्रोल पंप संचालकों ने किया अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान

Petrol Pump Close: पेट्रोल-डीजल पर संकट! 1 जून को पेट्रोल पंप संचालकों ने किया अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री जनदर्शन: दिव्यांग प्रवीण गिरी गोस्वामी को पुत्री की शादी के लिए मिला 20 हजार का तत्कालीक सहायता

मुख्यमंत्री जनदर्शन: दिव्यांग प्रवीण गिरी गोस्वामी को पुत्री की शादी के लिए मिला 20 हजार का तत्कालीक सहायता

January 8, 2026
CGBSE 10th Result: छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड में संध्या नायक 99 प्रतिशत अंक प्राप्‍त कर बनी हाईस्कूल टॉपर, देखें टॉपर लिस्ट

CGBSE 10th Result: छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड में संध्या नायक 99 प्रतिशत अंक प्राप्‍त कर बनी हाईस्कूल टॉपर, देखें टॉपर लिस्ट

April 29, 2026

छत्तीसगढ़: दो मालगाड़ियां भिड़ीं, 18 बोगियां पटरी से उतरीं, कोई हताहत नहीं

March 29, 2022
मुख्यमंत्री श्री साय ने भारतीय कुष्ठ निवारक संघ आश्रम में सेवा, स्वास्थ्य एवं पुनर्वास कार्यों का किया अवलोकन*

मुख्यमंत्री श्री साय ने भारतीय कुष्ठ निवारक संघ आश्रम में सेवा, स्वास्थ्य एवं पुनर्वास कार्यों का किया अवलोकन*

July 2, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई, शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार
  • Jio: Jio ग्राहकों के लिए बजट प्लान, एक रिचार्ज में 30 दिन की अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कई बेनिफिट्स
  • Rashifal: कर्क, वृश्चिक समेत इन राशि वालों के जीवन में आएंगे नए अवसर, पढ़ें 25 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
  • HDFC Bank Alert: आज अस्थायी रूप से बंद रहेगी HDFC बैंक की ये 3 सर्विस, डाउन टाइम अलर्ट जारी

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In