• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, July 18, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News:*“ऑपरेशन आघात” के तहत नशीली इंजेक्शन की तस्करी पर रायगढ़ पुलिस का एक और बड़ा प्रहार*

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 30, 2026
in रायगढ़
Raigarh News:*“ऑपरेशन आघात” के तहत नशीली इंजेक्शन की तस्करी पर रायगढ़ पुलिस का एक और बड़ा प्रहार*
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

30 मई 2026, रायगढ* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 29 मई 2026 को थाना चक्रधरनगर एवं थाना साइबर की संयुक्त टीम ने ओडिशा से प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन लाकर रायगढ़ में खपाने की तैयारी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की है।

READ ALSO

Raigarh News : ऑपरेशन प्रहार : पूंजीपथरा पुलिस और जूटमिल की अवैध कबाड़ पर ताबड़तोड़ तीन कार्रवाई

Raigarh News : लैलूंगा पुलिस ने 72 घंटे के भीतर अंधे कत्ल का किया खुलासा, दोस्त ही निकला युवक का हत्यारा

एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी एवं सीएसपी श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि मरीन ड्राइव रोजगार कार्यालय के पास एक युवक बड़ी मात्रा में नशीली इंजेक्शन बिक्री के उद्देश्य से लेकर बैठा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने पंजरी प्लांट मरीन ड्राइव क्षेत्र में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे तत्काल पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम *मनीष डंडरिया (22 वर्ष) निवासी नवधा चौक, गंगानगर, थाना बृजराजनगर जिला झारसुगुड़ा (ओडिशा) हाल मुकाम किरोड़ीमलनगर, आजाद चौक थाना कोतरारोड जिला रायगढ़* बताया। आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक थैले में रखे 98 नग NRXPENTAZOCINE LACTATE INJECTION I.P. (ZOXIFIX) बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत 5,953.25 रुपये है। पूछताछ में आरोपी उक्त इंजेक्शन को बिक्री हेतु रखना स्वीकार किया, किंतु इनके संबंध में कोई वैध दस्तावेज या अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में विधिवत तलाशी एवं जब्ती की कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शनों को जब्त किया। विवेचना में आरोपी द्वारा अवैध रूप से नशीली इंजेक्शन बिक्री के उद्देश्य से रखना पाए जाने पर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब इंजेक्शन की आपूर्ति श्रृंखला और इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी जांच कर रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक, उप निरीक्षक गेंदलाल साहू, सहायक उप निरीक्षक भागीरथी चौहान, प्रधान आरक्षक एन. बालचंद मोहन राव, रूपराम पटेल तथा आरक्षक धर्मेन्द्र सिंह, मनोज पटनायक, रोशन एक्का, चन्द्र कुमार बंजारे, जितेन्द्र कुर्रे एवं मिनकेतन पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* :

*“युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। प्रतिबंधित नशीले पदार्थों और इंजेक्शनों की तस्करी करने वाले आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है तथा आमजन से भी ऐसे अपराधों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की जाती है।”*

Related Posts

Raigarh News : ऑपरेशन प्रहार : पूंजीपथरा पुलिस और जूटमिल की अवैध कबाड़ पर ताबड़तोड़ तीन कार्रवाई
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन प्रहार : पूंजीपथरा पुलिस और जूटमिल की अवैध कबाड़ पर ताबड़तोड़ तीन कार्रवाई

July 17, 2026
Raigarh News : लैलूंगा पुलिस ने 72 घंटे के भीतर अंधे कत्ल का किया खुलासा, दोस्त ही निकला युवक का हत्यारा
रायगढ़

Raigarh News : लैलूंगा पुलिस ने 72 घंटे के भीतर अंधे कत्ल का किया खुलासा, दोस्त ही निकला युवक का हत्यारा

July 16, 2026
Raigarh News : सूर्योदय प्लांट के गार्ड से मोबाइल लूटकर चाकू से हमला करने वाले 3 लुटेरे चंद घंटों में गिरफ्तार, लूटा मोबाइल, चाकू व साक्ष्य जब्त
रायगढ़

Raigarh News : सूर्योदय प्लांट के गार्ड से मोबाइल लूटकर चाकू से हमला करने वाले 3 लुटेरे चंद घंटों में गिरफ्तार, लूटा मोबाइल, चाकू व साक्ष्य जब्त

July 15, 2026
Raigarh News : रायगढ़ पुलिस के ऑपरेशन क्लीन हंट में फर्जी अंकसूची के जरिए डाकपाल की नौकरी दिलाने वाला मास्टरमाइंड कोरबा से गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस के ऑपरेशन क्लीन हंट में फर्जी अंकसूची के जरिए डाकपाल की नौकरी दिलाने वाला मास्टरमाइंड कोरबा से गिरफ्तार

July 14, 2026
Raigarh News: ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश
रायगढ़

Raigarh News: ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

July 14, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत साइबर और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में महिला सटोरिया गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत साइबर और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में महिला सटोरिया गिरफ्तार

July 13, 2026
Next Post
Raigarh News:*संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल : रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन आघात” के साथ नशा मुक्ति और पुनर्वास पर विशेष फोकस*

Raigarh News:*संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल : रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन आघात” के साथ नशा मुक्ति और पुनर्वास पर विशेष फोकस*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Delhi Airport Sudden Storm: IGI एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवा और बारिश से एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्त

Delhi Airport Sudden Storm: IGI एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवा और बारिश से एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्त

June 8, 2026
गर्मियों की छुट्टियों में मिलेगा कंफर्म टिकट! रेलवे ने भारी संख्या में चलाई समर स्पेशल ट्रेनें

गर्मियों की छुट्टियों में मिलेगा कंफर्म टिकट! रेलवे ने भारी संख्या में चलाई समर स्पेशल ट्रेनें

April 24, 2026
Firozabad Train Fire News: चलती ट्रेन में लगी भीषण आग, जलती बोगी को ट्रेन से किया गया अलग

Firozabad Train Fire News: चलती ट्रेन में लगी भीषण आग, जलती बोगी को ट्रेन से किया गया अलग

June 17, 2026
Nautapa 2026: इस दिन से शुरू होगा नौतपा, 9 दिन तक खूब तपेगी धरती; जानें इस बीच क्या करें, क्या नहीं

Nautapa 2026: इस दिन से शुरू होगा नौतपा, 9 दिन तक खूब तपेगी धरती; जानें इस बीच क्या करें, क्या नहीं

May 3, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमत में उछाल, 50 पैसे हुआ महंगा, जानें क्या है आपके शहर का रेट?
  • Sonam wangchuk: भूख हड़ताल में बैठे सोनम वांगचुक को अस्पताल लेकर गई पुलिस, जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को हटाया
  • Rashifal For Today : आज इन चार राशि वालों के लिए खास रहेगा दिन, भाग्य देगा साथ और मिलेगा लाभ, पढ़िए दैनिक राशिफल!
  • करघे से कमाई तक: धमतरी के ग्राम नारी की बुनकर महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In