छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में आए दिन महंगाई तेजी से बढ़ रही है। आए दिन पेट्रोल डीजल से लेकर गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा हो रही है। जिससे जनता की जेब पर बड़ा असर पड़ रहा है। इसी बीच एक बार फिर प्रदेश की जनता को भारी झटका लगा है, यहां देवभोग दूध के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ ने देवभोग दूध के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं।
Devbhog Milk Price Today बढ़ी हुई कीमतों के अनुसार 500 मिलीलीटर वाले दूध पैक की कीमत में 1 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब यह पैक 29 रुपये की जगह 30 रुपये में मिलेगा। वहीं 1 लीटर दूध पैक की कीमत भी 57 रुपये से बढ़ाकर 58 रुपये कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि दूध उत्पादन और परिवहन लागत बढ़ने के चलते यह फैसला लिया गया है। इससे पहले कई निजी दूध कंपनियां भी अपने दूध के दाम बढ़ा चुकी हैं। अब देवभोग के रेट बढ़ने के बाद आम उपभोक्ताओं की जेब पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद बाजार में अन्य डेयरी उत्पादों के दामों पर भी नजर बनी हुई है













