• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, May 31, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Pulse price hike: बजट बिगाड़ रही महंगाई; अरहर से लेकर उड़द दाल तक के दाम में बड़ा उछाल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 31, 2026
in देश
Pulse price hike: बजट बिगाड़ रही महंगाई; अरहर से लेकर उड़द दाल तक के दाम में बड़ा उछाल
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

देश में महंगाई का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है और अब इसका असर सीधे आम आदमी की रसोई पर दिखाई देने लगा है। आने वाले दिनों में चना और अरहर दाल के दाम और बढ़ सकते हैं। वहीं डीजल-पेट्रोल की महंगाई और माल ढुलाई खर्च बढ़ने से खाने-पीने की चीजों से लेकर रोजमर्रा के सामान तक महंगे होने की आशंका है। अल-नीनो के कारण कमजोर मानसून की चिंता ने भी बाजार का तनाव बढ़ा दिया है। ऐसे में आम लोगों का घरेलू बजट और बिगड़ सकता है।

READ ALSO

Sex Racket news: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संदिग्ध अवस्था में दो महिलाओं के साथ चार लोग पकड़ाए

Kedarnath Yatra: केदारनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक; भूस्खलन और भारी बारिश से सड़क बंद, बद्रीनाथ मार्ग भी प्रभावित

आखिर दालों के दाम क्यों बढ़ रहे हैं?

इंडिया पल्सेज एंड ग्रेंस एसोसिएशन की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में चना और अरहर की आवक कम हो रही है। वहीं विदेशों से आयात भी घटा है। इसी वजह से बाजार में इन दालों के दाम लगातार ऊपर जा रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि बीते वित्त वर्ष में कुल दाल आयात घटकर 57.76 लाख टन रह गया, जबकि इससे पहले यह 69.3 लाख टन था। चने का आयात करीब पांच लाख टन घट गया। मसूर और मटर के आयात में भी बड़ी गिरावट दर्ज हुई। बाजार विशेषज्ञ राहुल चौहान के मुताबिक, अगर मौसम खराब रहा और उर्वरकों की कमी बनी रही तो आने वाले महीनों में दालों की कीमतें और बढ़ सकती हैं।

किन दालों में कितना बढ़ा भाव?

पिछले एक महीने में कई दालों के दाम तेजी से बढ़े हैं। अरहर, मसूर, उड़द और देसी चना सभी महंगे हुए हैं। मंडियों में पुरानी अरहर का स्टॉक भी काफी कम बचा है। सरकार ने अरहर का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर 8450 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है, जिससे बाजार में तेजी का माहौल और मजबूत हुआ है।

अल-नीनो और मानसून की चिंता क्यों बढ़ी?

मौसम को लेकर भी चिंता बढ़ती जा रही है। अल-नीनो के असर से इस बार सामान्य से कम बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। अगर मानसून कमजोर रहा, तो खरीफ सीजन में अरहर जैसी फसलों की बुवाई प्रभावित हो सकती है। इससे उत्पादन घटेगा और बाजार में कीमतें और ऊपर जा सकती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश कम होने का असर सिर्फ दालों पर नहीं, बल्कि सब्जियों और दूसरी कृषि उपज पर भी पड़ सकता है। यही वजह है कि बाजार अभी से महंगाई के नए दौर की आशंका जता रहा है।

दाल

25 अप्रैल

25 मई

बढ़ोतरी

तुअर (सोलापुर)

7800

8050

250 रुपये

मसूर (बीना)

6350

6600

250 रुपये

पीली मटर

4200

4500

300 रुपये

उड़द

7950

8250

300 रुपये

देसी चना

5300

5650

350 रुपये

माल ढुलाई महंगी होने से क्या असर पड़ेगा?

डीजल की किल्लत और ईंधन की बढ़ती कीमतों ने ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर भी दबाव बढ़ा दिया है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के मुताबिक, कई राज्यों में करीब 20 फीसदी ट्रक सड़कों से हट गए हैं। इससे माल ढुलाई की लागत 10 से 15 फीसदी तक बढ़ गई है। इसका सीधा असर खाने-पीने के सामान, किराना और जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है। यानी अब सिर्फ दाल ही नहीं, बल्कि बाजार की कई चीजें आम लोगों के लिए और महंगी हो सकती हैं।

टायर और वाहन पुर्जों की कीमतें क्यों बढ़ रहीं?

महंगाई का असर ऑटो सेक्टर पर भी दिख रहा है। टायर और वाहन पुर्जा बनाने वाली कंपनियों ने भी कीमतें बढ़ानी शुरू कर दी हैं। कंपनियों का कहना है कि कच्चे माल और ऊर्जा की लागत लगातार बढ़ रही है। सिएट के प्रबंध निदेशक अर्णव बनर्जी ने बताया कि कंपनी मार्च और अप्रैल में टायरों के दाम करीब पांच फीसदी बढ़ा चुकी है और मई-जून में एक और बढ़ोतरी हो सकती है। इससे ट्रांसपोर्ट का खर्च और बढ़ेगा, जिसका असर आखिरकार आम लोगों की जेब पर ही पड़ेगा।

Related Posts

Sex Racket news: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संदिग्ध अवस्था में दो महिलाओं के साथ चार लोग पकड़ाए
देश

Sex Racket news: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संदिग्ध अवस्था में दो महिलाओं के साथ चार लोग पकड़ाए

May 31, 2026
Kedarnath Yatra: केदारनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक; भूस्खलन और भारी बारिश से सड़क बंद, बद्रीनाथ मार्ग भी प्रभावित
देश

Kedarnath Yatra: केदारनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक; भूस्खलन और भारी बारिश से सड़क बंद, बद्रीनाथ मार्ग भी प्रभावित

May 31, 2026
Rule change from June 1: Credit Card से लेकर UPI तक कल से बदल जाएंगे ये बड़े नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर, देखें पूरी लिस्ट
देश

Rule change from June 1: Credit Card से लेकर UPI तक कल से बदल जाएंगे ये बड़े नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर, देखें पूरी लिस्ट

May 31, 2026
Upcoming IPO This Week: पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुल रहा ये दो नया IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड
देश

Upcoming IPO This Week: पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुल रहा ये दो नया IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

May 31, 2026
Vitamin D3, कैल्शियम और Methylcobalamin समेत 30 दवाइयों की MRP हुई फिक्स, देखें पूरी लिस्ट
देश

Vitamin D3, कैल्शियम और Methylcobalamin समेत 30 दवाइयों की MRP हुई फिक्स, देखें पूरी लिस्ट

May 31, 2026
Petrol-Diesel Export Duty Cut: पेट्रोल, डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में राहत; कल से नई दरें लागू
देश

Petrol-Diesel Export Duty Cut: पेट्रोल, डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में राहत; कल से नई दरें लागू

May 31, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

April 9, 2026
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

March 31, 2026

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा चेम्बर ऑफ कॉमर्स राजनांदगांव की ली गई बैठक

January 19, 2022

बेहतर शिक्षा के लिए सभी जिलों में संचालित हो रहे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल-स्कूल शिक्षामंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम

May 1, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • ’मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा – यह प्रदेश की प्रतिभा और विरासत को राष्ट्रीय सम्मान मिलने का क्षण’
  • चुनाव आयोग का ऐलान- इन 4 राज्यों में तीसरे फेज का SIR शुरू, ऐसे जुड़ेगा वोटर लिस्ट में नाम
  • Pulse price hike: बजट बिगाड़ रही महंगाई; अरहर से लेकर उड़द दाल तक के दाम में बड़ा उछाल
  • Sex Racket news: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संदिग्ध अवस्था में दो महिलाओं के साथ चार लोग पकड़ाए

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In