• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, April 30, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

8th Pay Commission: कब से मिलेगा 8वें वेतन आयोग का फायदा, कितनी बढ़ जाएगी सैलरी, यहां देखें कैलकुलेशन

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 29, 2025
in देश
8th Pay Commission: कब से मिलेगा 8वें वेतन आयोग का फायदा, कितनी बढ़ जाएगी सैलरी, यहां देखें कैलकुलेशन
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

READ ALSO

कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग! $120 प्रति बैरल के पार पहुंचा क्रूड, दुनिया की अर्थव्यवस्था पर मंडरा रहा बड़ा खतरा

West Bengal Assembly Election: पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ मतदान, जानें कहां हुई सबसे ज्यादा वोटिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को 8वें वेतन आयोग के विचारार्थ विषयों (Terms of Reference) को मंजूरी दे दी। 8वां केंद्रीय वेतन आयोग अस्थायी निकाय होगा। आयोग में एक अध्यक्ष, एक सदस्य (अंशकालिक) और एक सदस्य-सचिव शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना प्रकाश देसाई, आयोग की अध्यक्षता करेंगी। ये आयोग अपने गठन की तारीख से 18 महीनों के भीतर अपनी सिफारिशें देगा। जरूरत पड़ने पर आयोग सिफारिशों को अंतिम रूप दिए जाने पर किसी भी मामले पर अंतरिम रिपोर्ट भेजने पर विचार कर सकता है। आयोग अपनी सिफारिश देते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखेगा-

1. देश की आर्थिक स्थिति और राजकोषीय विवेक अर्थात सरकारी वित्तीय व्यवस्था के प्रबंधन, खर्च और राजस्व के संतुलन की जरूरत।

2. ये सुनिश्चित करने की जरूरत है कि विकास व्यय और कल्याणकारी उपायों के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हों।

3. गैर-अंशदायी पेंशन योजनाओं की गैर-वित्तपोषित लागत।

4. राज्य सरकारों की वित्तीय स्थिति पर सिफारिशों का संभावित प्रभाव जो आमतौर पर कुछ संशोधनों के साथ अनुशंसाओं को स्वीकार करते हैं।

5. केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए उपलब्ध प्रचलित पारिश्रमिक संरचना, लाभ और कार्य स्थितियां।

क्यों किया जाता है वेतन आयोग का गठन

केंद्रीय वेतन आयोगों का गठन समय-समय पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के पारिश्रमिक ढांचे, सेवानिवृत्ति लाभों और अन्य सेवा शर्तों से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर विचार करने और उनमें जरूरी बदलावों के संबंध में सिफारिशें देने के लिए किया जाता है। आमतौर पर वेतन आयोगों की सिफारिशें प्रत्येक 10 साल के अंतराल पर लागू की जाती हैं। इस प्रवृत्ति के अनुसार 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों को सामान्यतः 01.01.2026 से लागू करना अपेक्षित है।

जनवरी में हुई थी 8वें वेतन आयोग की घोषणा

सरकार ने जनवरी 2025 में 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन की घोषणा की थी ताकि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन और अन्य लाभों में बदलावों की जांच और उससे संबंधित सिफारिश की जा सके। 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों से देश के रक्षा कर्मियों समेत लगभग 50 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और लगभग 69 लाख पेंशनभोगियों पर प्रभाव पड़ेगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अंतरिम रिपोर्ट के बाद इसे लागू करने की तारीख तय की जाएगी, लेकिन संभवतः इसे 1 जनवरी, 2026 को लागू करने की उम्मीद है।

सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी की उम्मीद

सरकार ने आधिकारिक सैलरी स्लैब की घोषणा नहीं की है, लेकिन 2.86 के संभावित फिटमेंट फैक्टर के आधार पर कर्मचारियों की सैलरी में ₹19,000 तक की मासिक बढ़ोतरी हो सकती है। उदाहरण के लिए, हर महीने 1 लाख रुपये सैलरी पाने वाले सरकारी कर्मचारी की सैलरी में 1.75 लाख करोड़ रुपये बजट आवंटन के आधार पर 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद उसकी नई सैलरी 1 लाख रुपये से बढ़कर 1.14 लाख रुपये हो जाएगी। 2 लाख करोड़ रुपये के आवंटन के साथ उसकी सैलरी 16 प्रतिशत बढ़कर 1.16 लाख रुपये और 2.25 लाख करोड़ रुपये के आवंटन के साथ 18 प्रतिशत बढ़कर 1.18 लाख रुपये प्रति माह हो जाएगी।

Related Posts

कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग! $120 प्रति बैरल के पार पहुंचा क्रूड, दुनिया की अर्थव्यवस्था पर मंडरा रहा बड़ा खतरा
देश

कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग! $120 प्रति बैरल के पार पहुंचा क्रूड, दुनिया की अर्थव्यवस्था पर मंडरा रहा बड़ा खतरा

April 30, 2026
West Bengal Assembly Election: पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ मतदान, जानें कहां हुई सबसे ज्यादा वोटिंग
देश

West Bengal Assembly Election: पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ मतदान, जानें कहां हुई सबसे ज्यादा वोटिंग

April 30, 2026
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, चलती कार में आग लगने से पांच लोग जिंदा जले
देश

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, चलती कार में आग लगने से पांच लोग जिंदा जले

April 30, 2026
फिर चालू होंगे बंद पड़े PF खाते, EPFO जल्द शुरू करेगा ‘ई-प्राप्ति’ पोर्ट्ल
देश

फिर चालू होंगे बंद पड़े PF खाते, EPFO जल्द शुरू करेगा ‘ई-प्राप्ति’ पोर्ट्ल

April 29, 2026
Cigarette Price: सिगरेट पीना 1 मई से होगा महंगा, 17% तक बढ़ सकते हैं दाम, जानें नया रेट
देश

Cigarette Price: सिगरेट पीना 1 मई से होगा महंगा, 17% तक बढ़ सकते हैं दाम, जानें नया रेट

April 29, 2026
Bank Holidays in May: मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके शहर में कब-कब रहेगी छुट्टी, देखें पूरा कैलेंडर
देश

Bank Holidays in May: मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके शहर में कब-कब रहेगी छुट्टी, देखें पूरा कैलेंडर

April 29, 2026
Next Post
Caller Name Feature: धोखाधड़ी रोकने के लिए TRAI और DoT का बड़ा एक्शन, अब मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम…

Caller Name Feature: धोखाधड़ी रोकने के लिए TRAI और DoT का बड़ा एक्शन, अब मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

रायपुर में सोते समय पति की पत्थर से की हत्या, आखिर पत्नी ने क्यों उठाया यह कदम

April 19, 2022
Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में शीतलहर की चेतावनी; अगले दो दिनों में बढ़ेगी ठिठुरन, 1 से 2 डिग्री तक गिरेगा पारा…

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में शीतलहर की चेतावनी; अगले दो दिनों में बढ़ेगी ठिठुरन, 1 से 2 डिग्री तक गिरेगा पारा…

November 10, 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया

November 13, 2025

Pakistan political crisis: इस्लामाबाद में भिड़े PPP-PTI नेता, जमकर चले लात-घूंसे , Video वायरल

April 13, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में महसूस हुए भूकंप के झटके, ओडिशा के कालाहांडी रहा केंद्र; गरियाबंद तक दहशत…
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा विशेष सत्र आज: महिला आरक्षण और परिसीमन पर गरमाएगा सदन, हंगामे के आसार…
  • कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग! $120 प्रति बैरल के पार पहुंचा क्रूड, दुनिया की अर्थव्यवस्था पर मंडरा रहा बड़ा खतरा
  • West Bengal Assembly Election: पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ मतदान, जानें कहां हुई सबसे ज्यादा वोटिंग

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In