अगर आप भी ओला, उबर में आवाजाही करते हैं तो आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, ओला, उबर और इनड्राइव जैसे ऐप आधारित कैब ड्राइवर आज से 16 जून तक हड़ताल पर जा रहे हैं। (Ola Strike News) रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैब ड्राइवर्स का ये अंदोलन सुबह 10 बजे से शाम 4 बज तक चलेगा। चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के ओला, उबर समेत एप बेस्ड कैब ड्राइवर ने आज से हड़ताल (Ola Uber Drivers Strike) का ऐलान किया है। इस दौरान ये सवारियां लाने-लेजाने का काम नहीं करेंगे।
Ola Uber Strike दरअसल, हालही में सीएनजी 9 रुपये महंगी हुई है और पेट्रोल-डीजल भी लगातार महंगा हो रहा है। ऐसे में इन कैब चालकों ने किराया दरों में बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे है। इसके बावजूद किराए में कोई संशोधन नहीं किया गया। चालकों की मांग है कि किराया 25 रुपये से बढ़ाकर 35 रुपये प्रति किमी. किया जाए। 1 साल से किराया नहीं बढ़ने से ये लोग नाराज हैं। ड्राइवर एसोसिएशन का कहना है कि किराये में बढ़ोतरी की मांग को लेकर वे लोग कई बार अधिकारियों से मिले लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी वजह से उनको अब हड़ताल के लिए मजबूर होना पड़ा है।
50 हजार यात्री होंगे प्रभावित
कैब ड्राइवरों की हड़ताल की वहज से ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस आंदोलन से करीब 50 हजार लोग प्रभावित होने का अनुमान है। इस भीषण गर्मी के मौसम में लोगों को सरकारी बसों, ऑटो रिक्शा और अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है।













