• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, September 12, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

बिहार MLC चुनाव: भोजपुरी स्टार पवन सिंह समेत सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध जीते, जानिए- किस पार्टी से कौन हुआ विजेता

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 11, 2026
in देश
बिहार MLC चुनाव: भोजपुरी स्टार पवन सिंह समेत सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध जीते, जानिए- किस पार्टी से कौन हुआ विजेता
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर चल रही सभी सियासी अटकलों पर गुरुवार को पूरी तरह विराम लग गया. सभी 10 सीटों पर खड़े उम्मीदवार आधिकारिक रूप से निर्विरोध चुन लिए गए हैं. नामांकन वापसी की तय समय-सीमा खत्म होने तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया. इसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भाजपा के नए चेहरे और भोजपुरी स्टार पवन सिंह समेत सभी 10 नेताओं की जीत का औपचारिक ऐलान कर दिया. इस चुनाव में सबसे ज्यादा लाइमलाइट भाजपा उम्मीदवार पवन सिंह पर रही, जो पहली बार विधान परिषद के सदस्य बने हैं.

पवन सिंह की नई राजनीतिक पारी

भारतीय जनता पार्टी द्वारा भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और गायक पवन सिंह को विधान परिषद का टिकट दिए जाने के बाद से ही बिहार की राजनीति गरमाई हुई थी. कला जगत से निकलकर सीधे राजनीति के अखाड़े में उतरे पवन सिंह का निर्विरोध चुना जाना उनके समर्थकों के लिए बड़ी जीत है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पवन सिंह के सदन पहुंचने से भाजपा को युवाओं और शाहाबाद-मगध क्षेत्र के वोटबैंक को साधने में बड़ी मदद मिलेगी.

READ ALSO

BRICS: दुनिया में व्यापारिक बाधाएं बढ़ रही हैं, तब भारत आर्थिक सेतु बना रहा’, BRICS में PM मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां

Accident news: भीषण सड़क हादसा; रायपुर से यात्रियों को लेकर निकली बोलेरो खड़े ट्रक से टकराई, 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत

BJP से कौन जीता

बिहार के मौजूदा सत्ताधारी गठबंधन एनडीए का पलड़ा इस चुनाव में पूरी तरह भारी रहा. मुख्य दलों ने अपने पुराने और नए चेहरों के बीच शानदार संतुलन बनाया है. भाजपा के प्रवक्ता संजय मयूख लगातार तीसरी बार विधान परिषद के सदस्य बने हैं. इनके अलावा भोजपुरी स्टार पवन सिंह, अनिल ठाकुर और शीला पंडित भी सदन में पहुंचे हैं.

जदयू के चारों उम्मीदवार जीते

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने अपने पुराने सामाजिक समीकरणों को मजबूत करते हुए चार नेताओं को सदन भेजा है. इनमें निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवरानी देवी प्रजापति और ललन कुमार के नाम शामिल हैं. इन चेहरों के जरिए जेडीयू ने अतिपिछड़ा और महिला कार्ड को बखूबी भुनाया है.

 

आरजेडी और लोजपा (रामविलास) को भी मिली 1-1 सीट

मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से दिग्गज नेता सुनील कुमार सिंह एक बार फिर निर्विरोध निर्वाचित होकर सदन पहुंच चुके हैं. वहीं, एनडीए की सहयोगी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कोटे से अशरफ अंसारी ने बाजी मारी है. चिराग पासवान की पार्टी ने अशरफ अंसारी को मौका देकर अपने अल्पसंख्यक और कैडर बेस को मजबूत संदेश देने की कोशिश की है.

 

बिना वोटिंग के कैसे तय हुई जीत?

बिहार विधान परिषद की इन 10 सीटों के लिए स्क्रूटनी और नामांकन वापसी की आखिरी समय-सीमा बुधवार दोपहर 3 बजे तक तय थी. चूंकि, सदन की 10 खाली सीटों के लिए कुल 10 ही उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था, इसलिए वोटिंग कराने की नौबत ही नहीं आई. किसी भी उम्मीदवार द्वारा नाम वापस न लिए जाने के कारण गुरुवार को स्क्रूटनी की औपचारिकता पूरी होते ही सभी को ‘निर्वाचित’ घोषित कर सर्टिफिकेट सौंप दिए गए.

Related Posts

देश

BRICS: दुनिया में व्यापारिक बाधाएं बढ़ रही हैं, तब भारत आर्थिक सेतु बना रहा’, BRICS में PM मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां

September 11, 2026
देश

Accident news: भीषण सड़क हादसा; रायपुर से यात्रियों को लेकर निकली बोलेरो खड़े ट्रक से टकराई, 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत

September 11, 2026
देश

BRICS Summit: BRICS समिट के लिए दिल्ली पहुंचे व्लादिमीर पुतिन, क्रूड ऑयल पर हो सकती है डील

September 11, 2026
देश

Road Accident: भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और वैन की टक्कर से 9 लोगों की मौत

September 10, 2026
देश

Indigo flight: टिश्यू पेपर पर ‘बम’ का मैसेज, IndiGo फ्लाइट की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

September 10, 2026
देश

lalu prasad yadav: IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव की मुश्किलें बढ़ी, तेजस्वी-राबड़ी देवी समेत 9 लोगों पर आरोप तय

September 10, 2026
Next Post
Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ में OBC कांग्रेस के जिलाध्यक्षों में नई नियुक्ति, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी …

Chhattisgarh today news: महंगाई, पेपर लीक, सीट चोरी, बेरोजगारी पर कांग्रेस देशव्यापी आंदोलन का ऐलान… छत्तीसगढ़ में भी होंगे बड़े प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Diwali 2025: 20 या 21 अक्टूबर, कब मनाएं दिवाली? यहां जानें सही डेट, संपूर्ण पूजन-विधि और पूजा का शुभ मुहूर्त…

Diwali 2025: 20 या 21 अक्टूबर, कब मनाएं दिवाली? यहां जानें सही डेट, संपूर्ण पूजन-विधि और पूजा का शुभ मुहूर्त…

October 19, 2025
Toll Tax 2026: आम आदमी को बड़ा झटका, Toll Tax बढ़ा: 30 जुलाई से लागू होंगी नई दरें

Toll Tax 2026: आम आदमी को बड़ा झटका, Toll Tax बढ़ा: 30 जुलाई से लागू होंगी नई दरें

July 29, 2026
Chhattisgarh samachar: बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 21 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, इतने पदों पर होगी भर्ती

Chhattisgarh samachar: बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 21 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, इतने पदों पर होगी भर्ती

August 12, 2026
FASTag Rules Change: 15 नवंबर से बदल जाएगा टोल प्लाजा के ये नियम, नकद भुगतान पर देना होगा दोगुना टोल

FASTag Rules Change: 15 नवंबर से बदल जाएगा टोल प्लाजा के ये नियम, नकद भुगतान पर देना होगा दोगुना टोल

November 12, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में एडमिशन की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक ले सकेंगे दाखिला?
  • BRICS: दुनिया में व्यापारिक बाधाएं बढ़ रही हैं, तब भारत आर्थिक सेतु बना रहा’, BRICS में PM मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां
  • Cg News : विकास को गति देने छत्तीसगढ़ में भूमि उपयोग नियमों में बड़ा बदलाव
  • Chhatisgarh Samachar : प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In