• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, September 15, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : “बंदी संजय बघेल की मृत्यु प्रकरण : उपलब्ध साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस का पक्ष”

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 16, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : “बंदी संजय बघेल की मृत्यु प्रकरण : उपलब्ध साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस का पक्ष”
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

*16 जून, रायगढ़* । थाना कोतरारोड के आबकारी एक्ट के मामले में गिरफ्तार आरोपित संजय बघेल पिता प्यारेलाल बघेल, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम नवापारा, थाना कोतरारोड, जिला रायगढ़ की दिनांक 13 जून 2026 को हुई आकस्मिक मृत्यु के संबंध में जेएमएफसी रायगढ़ द्वारा न्यायिक जांच की जा रही है।

READ ALSO

Raigarh News : चक्रधर समारोह के पहले दिन छत्तीसगढ़ी लोकधुनों पर झूमा रायगढ़

Raigarh News : महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह: राज्यपाल  रमेन डेका

 

बंदी संजय बघेल की मृत्यु के संबंध में परिजनों द्वारा थाना कोतरारोड में संजय बघेल के साथ मारपीट किए जाने तथा आबकारी प्रकरण में अवैधानिक रूप से रुपये लेने के आरोप पुलिस पर लगाए गए हैं। उक्त आरोपों के संबंध में पुलिस का पक्ष भी सामने आना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से मामले से संबंधित मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा थाना कोतरारोड परिसर के दिनांक 10.06.2026 के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किए गए हैं।

आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह उक्त सीसीटीवी फुटेज मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष साझा किए गए। प्रेस कांफ्रेस में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह, डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी श्री पी.एस. भगत ने तथ्यों की स्पष्टता हेतु थाना कोतरारोड के अपराध क्रमांक 180/2026, धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत की गई संपूर्ण कार्यवाही का घटनाक्रम विडियो फुटे, मेडिकल रिपोर्ट, साझा किया गया ।
🔸 *संपूर्ण घटनासमयचक्र*

दिनांक 10.06.2026 को प्रातः लगभग 11:00 बजे थाना कोतरारोड पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अरसीपाली चौक के आगे मुख्य मार्ग से अंदर अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखे हुए है, जिसे वह कुछ समय बाद कहीं ले जाने वाला है। सूचना पर प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू एवं आरक्षक शंभू चौहान ने थाना प्रभारी कोतरारोड को अवगत कराते हुए गवाह सुरेश सिंह ठाकुर एवं चन्द्रप्रकाश भट्ट के साथ मौके पर रवाना होकर तस्दीक की कार्रवाई की।

अरसीपाली चौक स्थित नाई ठेला के पास सुनसान स्थान पर एक व्यक्ति सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के साथ मिला। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम संजय बघेल पिता प्यारेलाल बघेल, उम्र 32 वर्ष, निवासी नवापारा, थाना कोतरारोड, जिला रायगढ़ बताया। उसके कब्जे में रखी प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर उसमें हाथ भट्टी से निर्मित कुल 30 लीटर कच्ची महुआ शराब, जो छह नग पारदर्शी प्लास्टिक पन्नियों में 5-5 लीटर की मात्रा में भरी हुई थी, बरामद हुई। उक्त अवैध शराब को विधिवत जप्त कर आरोपी संजय बघेल को *12:43 बजे दोपहर थाना लाया गया*।

थाना कोतरारोड परिसर में बंदीगृह के बाहर आरोपित को बैठाया गया तथा उसके परिजनों को कार्यवाही की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर संजय बघेल का भाई अजय बघेल एवं परिवार का सदस्य राकेश बघेल थाना पहुंचे। आबकारी प्रकरण की समस्त वैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण कर *दिनांक 10.06.2026 को दोपहर 14:15 बजे आरोपी की विधिवत गिरफ्तारी दर्ज* की गई तथा गिरफ्तारी की सूचना उसके भाई अजय बघेल को प्रदान की गई।

उल्लेखनीय है कि उसी दिन थाना कोतरारोड में चर्चित नकली शराब प्रकरण के आरोपी सुभाष पटेल के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही थी। दोनों आरोपियों को बंदीगृह के बाहर बैठाया गया था।

 

सीसीटीवी फुटेज में *दोपहर 14:21 बजे स्पष्ट रूप से आराम करता देखा जा सकता है* कि संजय बघेल द्वारा पानी मांगने पर पुलिसकर्मियों द्वारा उसे पानी उपलब्ध कराया गया तथा अन्य आरोपियों की भांति उसे दोपहर का भोजन भी कराया गया। गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर उसके परिजन थाना पहुंचे, जिनकी उपस्थिति में तथा पुलिस की निगरानी में संजय बघेल थाना परिसर के बरामदे में अपने परिजनों से मिला एवं उनसे बातचीत करता हुआ दिखाई देता है।

उसी शाम आरोपी संजय बघेल एवं आरोपी सुभाष पटेल को चिकित्सीय परीक्षण, एमसीयू (फिंगर प्रिंट) एवं न्यायालय में रिमांड हेतु प्रस्तुत करने के लिए थाना से रवाना गया लगभग *शाम 16:35 बजे के सीसीटीवी फुटेज में संजय बाहर निकलता दिखा है* । चिकित्सीय परीक्षण के दौरान संजय बघेल द्वारा चिकित्सक को किसी प्रकार की चोट अथवा शारीरिक तकलीफ की जानकारी नहीं दी गई, मेडिकल रिपोर्ट में उसे फिट बताया गया है जबकि आरोपी सुभाष पटेल द्वारा स्वयं को उच्च बीपी (उच्चरक्तचाप) का मरीज बताया गया था।

दोनों आरोपियों को शाम लगभग *18:30 बजे पुलिस बल द्वारा जेल दाखिल कराने ले जाया गया*, जहां संजय बघेल के परिवार का सदस्य राकेश बघेल भी उपस्थित था। उसने संजय बघेल को दिलाशा दिया कि शीघ्र ही उसकी जमानत करायेंगे।

उपरोक्त घटनाक्रम से स्पष्ट होता है कि शराब रेड की कार्रवाई से लेकर थाना लाने, चिकित्सीय परीक्षण कराने तथा जेल दाखिल कराने तक की संपूर्ण प्रक्रिया के दौरान कहीं भी संजय बघेल के साथ अभद्रता अथवा मारपीट नहीं की गई है। थाना परिसर में संजय बघेल के साथ मारपीट किए जाने संबंधी आरोप निराधार हैं।

मृतक संजय बघेल के परिजनों पुलिसकर्मियों पर रुपये लेने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण के जांचकर्ता प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू एवं हमराह आरक्षक शंभू चौहान को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच किया गया है। उक्त शिकायत की विस्तृत जांच डीएसपी मुख्यालय द्वारा कराई जा रही है।

इस मामले में सबसे महत्वपूर्ण मृतक संजय बघेल के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी प्राप्त किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर पाई गई चोटों को मृत्यु का कारण नहीं बताया गया है। मृत्यु के स्पष्ट कारणों के निर्धारण हेतु हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच तथा जप्त विसरा के परीक्षण कराए जाने की राय दी गई है।

 

प्रकरण की न्यायिक जांच जारी है, जिसके उपरांत तथ्यों की और अधिक स्पष्टता सामने आएगी। जिला पुलिस रायगढ़ न्यायिक जांच में पूर्ण सहयोग प्रदान कर रही है तथा जांच के निष्कर्षों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : चक्रधर समारोह के पहले दिन छत्तीसगढ़ी लोकधुनों पर झूमा रायगढ़

September 14, 2026
रायगढ़

Raigarh News : महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह: राज्यपाल  रमेन डेका

September 14, 2026
रायगढ़

Raigarh News : राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलित कर किया 41वें चक्रधर समारोह का शुभारंभ

September 14, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार

September 14, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पीडीएस के चावल, नमक और शक्कर में लाखों का गबन, रैरूमाखुर्द पुलिस ने दो मामलों में कार्रवाई

September 13, 2026
रायगढ़

Raigarh News: जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई: युवक की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार की तलाश जारी

September 13, 2026
Next Post
Govt Increases Export Duty: सरकार ने डीजल और एक्सपोर्ट शुल्क में की वृद्धि, जानिए आम उपभोक्ताओं पर क्या पड़ेगा असर

Govt Increases Export Duty: सरकार ने डीजल और एक्सपोर्ट शुल्क में की वृद्धि, जानिए आम उपभोक्ताओं पर क्या पड़ेगा असर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

बीजापुर में सीएम भूपेश बघेल: कुछ देर में लेंगे अधिकारियो की बैठक

May 19, 2022
Rashifal For Today : आज सप्ताह का पहला दिन इन पांच राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली और चमकेगी किस्मत, जाने अपना राशिफल!

Rashifal: आज इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और आय में जबरदस्त इजाफा, पढ़े 25 नवम्बर का राशिफल!

November 25, 2025
Kailash Mansarovar Yatra: कैलाश मानसरोवर जाने वाले यात्रियों के लिए विदेश मंत्रालय ने जारी किया एडवाइजरी

Amarnath Yatra 2026 Registration: अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन इस दिन से होगी शुरू, एक Click में यहां जानें रजिस्ट्रेशन, टोकन, RFID और यात्रा से जुड़े नियम

June 30, 2026
Durg-Haridwar Specail Train : आज से शुरू हुई दुर्ग -हरिद्वार के लिए स्पेशल ट्रेन, देखे समय और खास सुविधा!

Train Accident News: दर्दनाक ट्रेन हादसा! राजधानी एक्सप्रेस से टक्कर में आधे दर्जन से अधिक हाथीयों की हुयी मौत; पटरी से उतरे 5 डिब्बे

December 20, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Share market today: शेयर बाजार में बड़ा उछाल, सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 75,200 पर पहुंचा:निफ्टी में 100 अंकों की तेजी
  • retail inflation: अगस्त में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.82% पर पहुंची, लहसुन, अदरक और प्याज की कीमतों में बढ़ाया दबाव
  • UPI: 2,000 रुपये तक UPI Payment पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन
  • Hartalika Teej: हरियाली तीज व्रत का पारण करते समय सबसे पहले क्या खाएं? जानिए पारण का सही नियम

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In