• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, June 17, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

India-UK FTA: जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता, जानें किन चीजों होंगी सस्ती

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 17, 2026
in देश
India-UK FTA: जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता, जानें किन चीजों होंगी सस्ती
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता (FTA) इस साल 15 जुलाई से लागू हो जाएगा। दोनों देशों ने बुधवार को ये जानकारी दी। इस समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर होने के एक साल से भी कम समय में इसे लागू किया जा रहा है। लंदन ने इसे इतने बड़े पैमाने के समझौते पर हस्ताक्षर के बाद सबसे तेजी से लागू होने वाला समझौता बताया है। भारत और ब्रिटेन के बीच इस समझौते के लागू होने के बाद भारत के 99 प्रतिशत उत्पादों को ब्रिटेन में जीरो टैरिफ पर एंट्री मिलेगी।

READ ALSO

Firozabad Train Fire News: चलती ट्रेन में लगी भीषण आग, जलती बोगी को ट्रेन से किया गया अलग

Indian Railways: RRB-NTPC परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत, 21-22 जून तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, नोट कर लें टाइमिंग

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जताई खुशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये जानकारी साझा की। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ”भारत-ब्रिटेन संबंधों के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर। ये जानकर खुशी हुई कि भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता 15 जुलाई, 2026 से लागू होगा। ये समझौता हमारे द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को काफी बढ़ावा देगा। इससे भारतीय किसानों, श्रमिकों, MSME, स्टार्टअप और इनोवेटर्स के लिए कई मौके खुलेंगे और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। G7 शिखर सम्मेलन के लिए एवियन में मौजूद ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और मैं, दोनों ही हमारे आर्थिक संबंधों को मिल रही इस नई गति से बहुत खुश हैं।”

भारत के 99 प्रतिशत उत्पादों को ब्रिटेन में मिलेगी टैरिफ से मुक्ति

भारत और ब्रिटेन ने 24 जुलाई, 2025 को वृहद आर्थिक और व्यापार करार (CETA) पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत 99 प्रतिशत भारतीय निर्यात जीरो टैरिफ पर यूनाइटेड किंगडम के बाजार में पहुंचेगा। इसके अलावा, भारत से निर्यात किए जाने वाले चावल, चाय, मसाले, झींगा, मशीनरी, ऑटो कंपोनेंट्स, इंजीनियरिंग टूल्स, कपड़े, जूते-चप्पल, रत्न एवं आभूषण, खेल के सामान, खिलौनों, दवाओं, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड गाड़ियों को ब्रिटिश बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी। वहीं दूसरी ओर, भारत लग्जरी कार और शराब जैसे ब्रिटिश उत्पादों पर टैरिफ घटाएगा। सीईटीए का लक्ष्य 2030 तक दोनों अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार को दोगुना कर 56 अरब डॉलर तक पहुंचाना है।

भारत में सस्ते हो जाएंगे ये ब्रिटिश उत्पाद 

समझौते के तहत, भारत में आने वाले कई ब्रिटिश उत्पाद सस्ते हो जाएंगे-

  • चॉकलेट
  • बिस्कुट
  • कॉस्मेटिक्स
  • स्कॉच
  • व्हिस्की
  • लग्जरी गाड़ियां
  • सैल्मन
  • लैंब
  • सॉफ्ट ड्रिंक्स
  • मेडिकल डिवाइस और इक्विपमेंट
  • एयरोस्पेस पार्ट्स और कंपोनेंट्स
  • फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स

15 जुलाई से समझौते की शर्तों के तहत व्यापार कर सकेंगे कारोबारी

वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार को जारी किए गए एक बयान में कहा कि भारत और ब्रिटेन ने घोषणा की है कि व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (CETA) 15 जुलाई, 2026 से प्रभावी होगा। ब्रिटेन के डिपार्टमेंट फॉर बिजनेस एंड ट्रेड ने कहा कि कारोबारियों के पास इसके लागू होने की तैयारी के लिए अब 28 दिन हैं, जिसके बाद वे 15 जुलाई से समझौते की शर्तों के तहत व्यापार कर सकेंगे।

Related Posts

Firozabad Train Fire News: चलती ट्रेन में लगी भीषण आग, जलती बोगी को ट्रेन से किया गया अलग
देश

Firozabad Train Fire News: चलती ट्रेन में लगी भीषण आग, जलती बोगी को ट्रेन से किया गया अलग

June 17, 2026
Indian Railways: RRB-NTPC परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत, 21-22 जून तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, नोट कर लें टाइमिंग
देश

Indian Railways: RRB-NTPC परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत, 21-22 जून तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, नोट कर लें टाइमिंग

June 17, 2026
UP Road Accident: भीषण सड़क हादसा; ई-रिक्शा और ट्रैक्टर की टक्कर में 6 महिलाओं की दर्दनाक मौत, 3 घायल..
देश

UP Road Accident: भीषण सड़क हादसा; ई-रिक्शा और ट्रैक्टर की टक्कर में 6 महिलाओं की दर्दनाक मौत, 3 घायल..

June 17, 2026
NEET परीक्षा से पहले अस्थायी प्रतिबंध के फैसले के खिलाफ Telegram पहुंचा हाईकोर्ट, तुरंत सुनवाई की अपील मंजूर
देश

NEET परीक्षा से पहले अस्थायी प्रतिबंध के फैसले के खिलाफ Telegram पहुंचा हाईकोर्ट, तुरंत सुनवाई की अपील मंजूर

June 17, 2026
PM-Kisan: कन्फर्म हुई तारीख! इस दिन आएगी PM-Kisan की 23वीं किस्त, मोबाइल से ऐसे चेक करें नई लिस्ट में अपना नाम
देश

PM-Kisan: कन्फर्म हुई तारीख! इस दिन आएगी PM-Kisan की 23वीं किस्त, मोबाइल से ऐसे चेक करें नई लिस्ट में अपना नाम

June 17, 2026
JIO IPO: 19 जून को हो सकता है ‘जियो IPO’ का ऐलान, 4 बिलियन डॉलर जुटा सकती है कंपनी
देश

JIO IPO: 19 जून को हो सकता है ‘जियो IPO’ का ऐलान, 4 बिलियन डॉलर जुटा सकती है कंपनी

June 17, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

April 9, 2026
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

March 31, 2026

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा चेम्बर ऑफ कॉमर्स राजनांदगांव की ली गई बैठक

January 19, 2022

बेहतर शिक्षा के लिए सभी जिलों में संचालित हो रहे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल-स्कूल शिक्षामंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम

May 1, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • India-UK FTA: जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता, जानें किन चीजों होंगी सस्ती
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
  • India vs Afghanistan 2nd ODI: भारत ने अफगानिस्तान को 170 रन से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त
  • Firozabad Train Fire News: चलती ट्रेन में लगी भीषण आग, जलती बोगी को ट्रेन से किया गया अलग

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In