• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, April 29, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News: रायगढ़ की संकरी सड़कों पर अब नहीं घुटेगा दम 2 नए ब्रिज बनने से सुधरेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 30, 2025
in रायगढ़
Raigarh News: रायगढ़ की संकरी सड़कों पर अब नहीं घुटेगा दम 2 नए ब्रिज बनने से सुधरेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

RGHNEWS@Prashant Tiwari रायगढ़! रायगढ़ शहर की संकरी सड़कों पर लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव ने ट्रैफिक व्यवस्था को जाम के जाल में फंसा दिया है। हर साल लगभग 30 हजार नए वाहन रजिस्टर्ड हो रहे हैं। चौड़ी सड़कों और मजबूत पुलों की कमी से हर रोज जाम लग रहा है। संकरी गलियों में चारपहिया वाहनों का फंसना अब आम है।

READ ALSO

Raigarh News : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में महिला थाना रायगढ़ की त्चरित कार्रवाई— आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

Raigarh News:पूंजीपथरा पुलिस की मुस्तैदी से एटीएम चोरी की बड़ी वारदात नाकाम — गैस कटर के साथ आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

इसी चुनौती से निपटने नगर निगम और सेतु विभाग ने शहर में दो नए चौड़े पुल बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इंदिरा नगर और राजापारा के बीच बनने वाले ये पुल शहर को राहत देंगे। इसके साथ ही एप्रोच रोड भी बनाई जाएगी, जो बाइपास की तरह बिना शहर में प्रवेश किए दोपहिया-चारपहिया को शहर के दूसरे छोर से निकलने में सहयोगी होगी। नगर निगम ने तैयार कर ली है। सेतु विभाग ने भी पुल निर्माण के लिए सर्वे पूरा कर लिया है। इसका प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा जा चुका है। केवड़ाबाड़ी के पास बने इंदिरा नगर पुल और चांदनी चौक से राजापारा के पास सेतु विभाग नया ब्रिज बनाएगी। इससे ढिमरापुर, केवड़ाबाड़ी, कोतरारोड सहित अन्य सड़क से चक्रधरनगर जाने वाले लोग राजाओं के जमाने में बना यह पुल संकरा है। वहीं पुल से जुड़ने वाली रोड भी काफी संकरी है। इस रोड पर दोपहिया और ऑटो ही पार हो पाते हैं। यहां से शहर जाने के लिए तीन रास्ते हैं। तीनों ही में जाम की समस्या है। शहर के लोग इसलिए सुभाष चौक, गौरीशंकर मंदिर, रामनिवास या फिर गद्दी चौक होकर दूसरे छोर की तरफ जा रहे है। इससे भी जाम लग रहा है।

चांदनी चौक से राजापारा के बीच नया ब्रिज बनने से एप्रोच रोड भी बनेगी। इससे धोबीपारा, रामगुड़ीपारा व चांदनी चौक का रास्ता खुलेगा। चौड़ाई बढ़ने से दो गाड़ियां आसानी से निकलेंगी। राजापारा की ओर भी एप्रोच रोड बनेगा। लोग आसानी से मरीन ड्राइव से जुड़ेंगे।

66 मीटर लंबा पुल बनेगा

सेतु विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार 66 मीटर लंबा पुल बनेगा। इसकी 18 मीटर चौड़ाई होगी। अनुमानित लागत 7 करोड़ होगी। इसमें 50 मीटर एप्रोच रोड बनेगी। इसमें भी लाइट शिफ्टिंग, पाइपलाइन शिफ्टिंग भू-अर्जन की प्रक्रिया होगी।

इंदिरा नगर टू लेन के बाद संकरा केवड़ाबाड़ी पुल।

इंदिरा नगर में बने पुल की चौड़ाई काफी कम है। इसके साथ ही पुल तक जाने प्एप्रोच रोड तक सही नहीं है। केवड़ाबाड़ी के पास चौक की बनावट सही नहीं है। इस वजह से जोहल पैलेस के पास जाम लगता है। इधर इंदिरा नगर से टू लेन सड़क है, लेकिन पुल तक आते हुए यह बॉटल नेक की तरह संकरा हो गया है। इससे चारपहिया इस रोड पर आने-जाने से कतराते हैं।

दो वाहन भी निकल पाएंगे

इंदिरा नगर और केवड़ाबाड़ी पुल 190 मीटर लंबा बनेगा। इसकी

चौड़ाई 18 मीटर होगी। एक समय पर दो वाहन आसानी से निकल पाएंगे। पुल के दोनों छोर पर 110-110 मीटर एप्रोच रोड होगी। गौशाला रोड सीधे केवड़ाबाड़ी चौक होते हुए पुल से जुड़ जाएगा।

12 करोड़ रुपए होंगे खर्च

केवड़ाबाड़ी-इंदिरा नगर पुल का सर्वे कर प्रस्ताव भेज दिया गया है। इसकी अनुमानित लागत 12 करोड़ रुपए है। इसमें लाइट शिफ्टिंग, पाइपलाइन शिफ्टिंग, भू-अर्जन शामिल है। इसे पुराने पुल के बगल में बनाने की योजना है।

चांदनी चौक से राजापारा तक 1929 में बना था पुल

आजादी से पहले ब्रिटिश काल में राजापारा (कंदईजोर नाला) के उपर राजा चक्रधर सिंह ने पुल बनवाया था। 1929 में मोतीमहल के निर्माण से पहले इसका निर्माण हुआ है। 1924 में राजा चक्रधर सिंह को रायगढ़ का राजा बनाया गया। उनसे मिलने आने वाले अंग्रेजों के लिए सर्किट हाऊस भी बनाया गया। 77 वर्षीय त्रिभुवन सिंह (चितवा) ने बताया कि पुल का निर्माण गुड़, मौहा, बेल आदि के मिश्रण से तैयार किया गया। इसे सम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण में बैल के कैची से बनाया जाता था।

क्या कहते हैं एसडीओ जेपी चौधरी

इस संबंध में एसडीओ जेपी चौधरी ने बताया कि शहर के दोनों पुल का सर्वे के बाद प्रस्ताव बनाकर लोक निर्माण विभाग सचिव को भेज दिया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद प्रशासनिक स्वीकृति के बाद भूअर्जन का प्रोसेस होगा। उसके बाद फिर निर्माण कार्य के लिए टेंडर की प्रकिया की जाएगी।

Related Posts

Raigarh News : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में महिला थाना रायगढ़ की त्चरित कार्रवाई— आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर
रायगढ़

Raigarh News : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में महिला थाना रायगढ़ की त्चरित कार्रवाई— आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

April 29, 2026
Raigarh News:पूंजीपथरा पुलिस की मुस्तैदी से एटीएम चोरी की बड़ी वारदात नाकाम — गैस कटर के साथ आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News:पूंजीपथरा पुलिस की मुस्तैदी से एटीएम चोरी की बड़ी वारदात नाकाम — गैस कटर के साथ आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

April 28, 2026
Raigarh News:ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर एक और प्रहार — जूटमिल में सटोरिया गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News:ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर एक और प्रहार — जूटमिल में सटोरिया गिरफ्तार

April 28, 2026
Raigarh News:ऑपरेशन अंकुश” में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर बड़ा प्रहार — साइबर, कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, आईपीएल सट्टा खेलाते 6 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News:ऑपरेशन अंकुश” में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर बड़ा प्रहार — साइबर, कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, आईपीएल सट्टा खेलाते 6 आरोपी गिरफ्तार

April 27, 2026
Raigarh News:ऑपरेशन आघात” में नशे पर दोहरी चोट — पूंजीपथरा और पुसौर पुलिस की कार्रवाई में गांजा तस्करी पर प्रहार, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
रायगढ़

Raigarh News:ऑपरेशन आघात” में नशे पर दोहरी चोट — पूंजीपथरा और पुसौर पुलिस की कार्रवाई में गांजा तस्करी पर प्रहार, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

April 25, 2026
Raigarh News:ऑपरेशन अंकुश” का असर— एक और बड़े सट्टा खाईवाल एजाज खान ने कोतवाली पुलिस के सामने किया सरेंडर
रायगढ़

Raigarh News:ऑपरेशन अंकुश” का असर— एक और बड़े सट्टा खाईवाल एजाज खान ने कोतवाली पुलिस के सामने किया सरेंडर

April 24, 2026
Next Post
Dhar Crane Accident; बड़ा हादसा, निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज पर क्रेन पलटने से 2 लोगों की दबकर मौत..

Dhar Crane Accident; बड़ा हादसा, निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज पर क्रेन पलटने से 2 लोगों की दबकर मौत..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Cyclone Senyar: बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान ‘सनयार’, इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Cyclone Senyar: बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान ‘सनयार’, इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

November 23, 2025
लगता है अब अंजाम भुगत कर ही मानेंगे मोहसिन नकवी! BCCI के मेल पर दिया ऐसा जवाब

लगता है अब अंजाम भुगत कर ही मानेंगे मोहसिन नकवी! BCCI के मेल पर दिया ऐसा जवाब

October 21, 2025
GST: छोटे कारोबारियों के लिए GOOD NEWS, 1 नवंबर से आसान हो जाएगा जीएसटी पंजीकरण

GST: छोटे कारोबारियों के लिए GOOD NEWS, 1 नवंबर से आसान हो जाएगा जीएसटी पंजीकरण

October 25, 2025

रेत माफियाओं ने जहां पानी कम है वहां रेत निकालने के लिए महिलाओं को लगाया

April 29, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • फिर चालू होंगे बंद पड़े PF खाते, EPFO जल्द शुरू करेगा ‘ई-प्राप्ति’ पोर्ट्ल
  • Cigarette Price: सिगरेट पीना 1 मई से होगा महंगा, 17% तक बढ़ सकते हैं दाम, जानें नया रेट
  • Bank Holidays in May: मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके शहर में कब-कब रहेगी छुट्टी, देखें पूरा कैलेंडर
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In