• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, October 17, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : नीट यूजी परीक्षा से एक दिन पूर्व सभी 8 परीक्षा केंद्रों में हुआ व्यापक मॉक ड्रिल, व्यवस्थाओं की परखी गई तैयारियां

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 20, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : नीट यूजी परीक्षा से एक दिन पूर्व सभी 8 परीक्षा केंद्रों में हुआ व्यापक मॉक ड्रिल, व्यवस्थाओं की परखी गई तैयारियां
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायगढ़, 20 जून 2026/ राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा से एक दिन पूर्व शनिवार को जिले के सभी 8 परीक्षा केंद्रों में व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल आयोजित कर परीक्षा संचालन से जुड़ी प्रत्येक व्यवस्था का परीक्षण किया गया। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी संसाधनों तथा अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की। कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित इस मॉक ड्रिल के दौरान एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी तथा डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम सहित अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों में जैमर, सीसीटीवी कैमरे, विद्युत आपूर्ति, जनरेटर बैकअप, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस प्रक्रिया में परीक्षा संचालन की संपूर्ण व्यवस्था को वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप परखा गया तथा संभावित चुनौतियों का पूर्व आकलन कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए गए।

READ ALSO

Raigarh News : भाजपा के राज में गरीबों के हिस्से में परेशानी और पूंजीपतियों पर मेहरबानी : शाखा यादव

Raigarh News : आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जिले में 21 जून को आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा में 2682 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित होगी। वहीं दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) श्रेणी के अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार अतिरिक्त समय प्रदान किया जाएगा और उनकी परीक्षा शाम 6.20 बजे तक संचालित होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी अभ्यर्थियों को दोपहर 1.30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक समय पर और सुरक्षित पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष परिवहन व्यवस्था की है। रायगढ़ रेलवे स्टेशन, ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड तथा केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड से निःशुल्क बसें संचालित की जाएंगी। यह सुविधा अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावकों के लिए भी उपलब्ध रहेगी। परिवहन व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु वाहन प्रभारियों एवं चालकों की जिम्मेदारियां निर्धारित कर दी गई हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षा के दौरान सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की जाएगी। जैमर की व्यवस्था के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा केंद्रों के भीतर और बाहर किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था एवं अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों की सहायता के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो 24 घंटे सक्रिय रहेगा। कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-42 में संचालित इस नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक 07762-223750 पर परीक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है तथा आवश्यक शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। नियंत्रण कक्ष की सतत निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से समय का विशेष ध्यान रखने, परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : भाजपा के राज में गरीबों के हिस्से में परेशानी और पूंजीपतियों पर मेहरबानी : शाखा यादव

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 70.77 लाख रुपये की ठगी का मुख्य आरोपी मिनकेतन सिदार गिरफ्तार, साइबर थाना रायगढ़ की कार्रवाई

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट: गांजा तस्करी के फरार आरोपी जफर खान को चक्रधरनगर पुलिस ने तमनार के ग्राम बिजना से किया गिरफ्तार

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : अभियान संवेदना: नाबालिग से शारीरिक शोषण के मामले में चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पूर्व रंजिश में लूटपाट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला, कोतवाली पुलिस ने हटाई लूट की धारा

October 14, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कुनकुरी से वर्चुअल कार्यक्रम में हुए शामिल

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कुनकुरी से वर्चुअल कार्यक्रम में हुए शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने करहीबाजार को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने करहीबाजार को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

May 23, 2026
जांजगीर में जानलेवा हुआ नौतपा, हीट स्ट्रोक से ट्रक चालक की मौत, 44 डिग्री पहुंचा पारा

जांजगीर में जानलेवा हुआ नौतपा, हीट स्ट्रोक से ट्रक चालक की मौत, 44 डिग्री पहुंचा पारा

May 27, 2026
Chhattisgarh news today: APL थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा; बॉयलर सेक्शन में क्रेन गिर ने से मचा हड़कंप

Chhattisgarh news today: APL थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा; बॉयलर सेक्शन में क्रेन गिर ने से मचा हड़कंप

August 6, 2026

शराब प्रेमियों के लिए बुरी खबर, नए साल पर यहां इतने घंटे नहीं बिकेगी शराब

December 29, 2021

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में खैर लकड़ी तस्करी का बड़ा खुलासा, 2.51 करोड़ रुपए जब्त
  • Technology Desk: Google ला रहा है एंटी-स्कैम फीचर्स, खुद कट और ब्लॉक हो जाएंगी फर्जी कॉल्स
  • Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ के इस जिले में होने जा रही 775 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे कर सकेंगे आवेदन

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In