• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, October 1, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : ब्लांइड मर्डर का खुलासा : तमनार-पूंजीपथरा मार्ग पर मिली जली हुई महिला की लाश के अंधे कत्ल का खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 21, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : ब्लांइड मर्डर का खुलासा : तमनार-पूंजीपथरा मार्ग पर मिली जली हुई महिला की लाश के अंधे कत्ल का खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

*21 जून, रायगढ़* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, डीएसपी सुशांतो बनर्जी के सुपरविजन में पूंजीपथरा पुलिस ने तमनार चौक से पूंजीपथरा जाने वाले पगडंडी मार्ग पर मिली अधेड़ महिला की जली हुई लाश के अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। मामले में सबसे बड़ी चुनौती मृतिका की पहचान और अज्ञात आरोपी तक पहुंचना था, जिसे पूंजीपथरा पुलिस ने तकनीकी, वैज्ञानिक और मानवीय सूचना तंत्र के समन्वय से सुलझा लिया।

READ ALSO

Raigarh News : दुर्गोत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक, आयोजन समितियों को दिए जरूरी निर्देश

Raigarh News : ऑपरेशन आघात में जूटमिल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

🔸 *जली हुई अवस्था में मिला था महिला का शव*

विदित हो कि 17 जून 2026 को मायाराम सालिकराम क्रेशर के पास तमनार चौक से पूंजीपथरा जाने वाले पगडंडी मार्ग पर एक अधेड़ महिला का शव जली हुई अवस्था में मिला था। शव के आसपास घसीटने के निशान भी पाए गए थे। पूंजीपथरा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को मरच्युरी में सुरक्षित रखवाया तथा घटनास्थल से कपड़े और अन्य साक्ष्य सुरक्षित कर *अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 145/2026 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज* कर विवेचना प्रारंभ की गई।

🔸 *मृतिका की पहचान सबसे बड़ी चुनौती, एसएसपी ने दिए विशेष दिशा-निर्देश*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर थाना प्रभारी पूंजीपथरा को मृतिका की पहचान और अज्ञात आरोपी की पतासाजी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में पुलिस टीम द्वारा मृतिका के फोटो और वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म एवं स्थानीय औद्योगिक इकाइयों में प्रसारित किए गए। इसी दौरान लक्ष्मी कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाला इमिलीयूस तिग्गा और उसके साथ रहने वाली महिला के कुछ दिनों से गायब होने की जानकारी मिली।

वहीं सोशल मीडिया में प्रसारित फोटो और वीडियो देखकर ग्राम बोरो, जिला जशपुर से दो युवक पहुंचे, जिन्होंने घटनास्थल से बरामद कपड़ों और शव की पहचान अपनी मां *मंगरिता एक्का (60 वर्ष) निवासी ग्राम बोरो, जिला जशपुर* के रूप में की। उन्होंने बताया कि मृतिका पूंजीपथरा क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करती थी।

🔸 *प्रेम संबंध बना हत्या की वजह*

पुलिस ने संदेही इमिलीयूस तिग्गा के संबंध में जानकारी जुटाकर तत्काल पूंजीपथरा पुलिस टीम जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र में दबिश दी और आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया । पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से एनआर फेरो प्लांट तुमीडीह में मजदूरी करता था। करीब तीन माह पूर्व उसकी पहचान मां शिवा प्लांट में काम करने वाली मंगरिता एक्का से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया और वे पति-पत्नी की तरह पूंजीपथरा के लक्ष्मी कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे थे।

आरोपी ने बताया कि मृतिका अक्सर उस पर दूसरी पत्नी रखने का शक कर विवाद करती थी। 17 जून को मंगरिता एक्का घर जाउंगी कहकर थैला में कुछ कपड़ा, पानी बाटल लेकर निकली। इमिलीयूस तिग्गा भी मकान मालिक को दो-तीन दिन के लिए गांव जा रहे हैं कहकर उसके पीछे पीछे निकला । रास्तें में दोनों महुआ पेड़ के नीचे बैठकर शराब पी रहे थे कि पिछली बातों को लेकर विवाद बढ़ने पर इमिलीयूस ने मंगरिता की साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को झाड़ियों में छिपा दिया और पास के पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीदकर शाम को शव को घसीटकर क्रेशर डस्ट के ढेर के पास ले गया तथा पहचान छिपाने के उद्देश्य से पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

🔸 *आरोपी से पेट्रोल की बोतल और माचिस बरामद*

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, आरोपी के मेमोरेंडम पर घटनासमय पहने कपड़े, घटना में प्रयुक्त पेट्रोल की बोतल एवं माचिस बरामद कराई। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी इमिलीयूस तिग्गा को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।

🔸 *अंधे कत्य का पटाक्षेम में शामिल टीम*

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी के सुपरविन पर थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक दिलीप बेहरा, PSI मनीष पोया, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, सतीश सिंह, आरक्षक विक्रम कुजूर, विनय तिवारी, विनोद शर्मा, हेमसागर पटेल, नरेन्द्र पैंकरा, शेखर चन्द्राकर और सुरेश सिदार की अहम भूमिका रही है ।

 

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* —

*“अंधे कत्ल जैसे गंभीर अपराधों में वैज्ञानिक साक्ष्य, तकनीकी विश्लेषण, सोशल मीडिया और मानवीय सूचना तंत्र का प्रभावी उपयोग कर रायगढ़ पुलिस त्वरित जांच सुनिश्चित कर रही है। उत्कृष्ट कार्य करने वाली पुलिस टीम की सराहना की जाती है। गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।”*

*गिरफ्तार आरोपी* –
इमिलीयूस तिग्गा पिता फेदोर तिग्गा उर्फ कादार तिग्गा, उम्र 45 वर्ष, निवासी अमडीहा, थाना फरसाबहार, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)।

*जप्ती* – घटना में प्रयुक्त पेट्रोल की बोतल, माचिस, अन्य भौतिक साक्ष्य

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : दुर्गोत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक, आयोजन समितियों को दिए जरूरी निर्देश

September 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात में जूटमिल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

September 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात में जूटमिल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

September 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात में जूटमिल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

September 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ”ऑपरेशन अंकुश” के तहत डीएसपी शिखर मरावी के नेतृत्व में जूटमिल के गढउमरिया जुआ फड पर पुलिस की दबिश

September 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : डीएमएफ के कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, गड़बड़ी मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

September 30, 2026
Next Post
Raigarh News : एक कॉल और चैट ने खोले जेल के कई गहरे राज! जेल के भीतर मोबाइल, पैसों का खेल और सुविधाओं के दावे

Raigarh News : एक कॉल और चैट ने खोले जेल के कई गहरे राज! जेल के भीतर मोबाइल, पैसों का खेल और सुविधाओं के दावे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Plane Crash :छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: जशपुर के पहाड़ पर एयर एम्बुलेंस क्रैश, आग की लपटों से दहला इलाका

Plane Crash Rumor Busted :जशपुर विमान हादसे की खबर निकली अफवाह, प्रशासन ने किया खंडन; जंगल की आग और धुएं से फैला भ्रम

April 20, 2026
मुख्यमंत्री श्री साय से केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री साय से केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम ने की सौजन्य मुलाकात

October 31, 2025
वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय महिला टीम पर होगी पैसों की बारिश, BCCI की प्लानिंग का हुआ खुलासा

वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय महिला टीम पर होगी पैसों की बारिश, BCCI की प्लानिंग का हुआ खुलासा

November 1, 2025
Rashifal 2026:इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत, नौकरी-कारोबार में सफलता और धन लाभ के योग; पढ़े आज का दैनिक राशिफल।

Rashifal 2026:इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत, नौकरी-कारोबार में सफलता और धन लाभ के योग; पढ़े आज का दैनिक राशिफल।

May 28, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Rashifal For Today : अक्टूबर महीने के पहले दिन इन राशियों लिए बन रहे हैं लाभ के शुभ योग, पढ़िए दैनिक राशिफल!
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh samachar: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती, 1 अक्टूबर से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन
  • Shubman Gill: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In