• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, August 18, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Lucknow Coaching Fire: कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए जलते हुए बिल्डिंग से कूदे छात्र

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 22, 2026
in देश
Lucknow Coaching Fire: कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए जलते हुए बिल्डिंग से कूदे छात्र
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

लखनऊ के अलीगंज इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां अलीगंज में एक कोचिंग सेंटर में आग लगने का मामला सामने आया है। आग इतनी भयावह थी कि कोचिंग सेंटर के अंदर ही कई छात्र फंस गए। आग से बचने के लिए छात्र बिल्डिंग के ऊपर से ही कूदने लगे। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वहीं आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंच गई। फिलहाल आग पर काबू पाने का काम किया जा रहा है। फायर विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “बताया जा रहा है कि 10-12 लोग अंदर फंसे हुए हैं। हम इमारत के अंदर नहीं जा पाए हैं क्योंकि आग बहुत भीषण है।”

READ ALSO

SBI: SBI ने सेविंग्स डिपॉजिट अकाउंट से जुड़े नियमों में किया बड़ा बदलाब, 1 अक्टूबर से होंगे लागू, जानें डिटेल

Crude Oil: ईरान युद्ध से बढ़ी तेल बाजार की टेंशन, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के पार पहुंचा

तीन मंजिला मकान में लगी आग

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार दोपहर लखनऊ में तीन मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में आग लग गई, जिसके बाद फायर डिपार्टमेंट ने बचाव और आग बुझाने का ऑपरेशन शुरू किया। उन्होंने बताया कि फायर डिपार्टमेंट को दोपहर करीब 3 बजे अलीगंज पुलिस स्टेशन इलाके में उषा मेहता मार्ग पर स्थित एक कोचिंग इंस्टीट्यूट से आग लगने की सूचना मिली। फायर डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म गाड़ी समेत 14 फायर टेंडर लगाए गए।

क्या बोले चश्मदीद

एक चश्मदीद गवाह अमन ने कहा, “यहां एक लाइब्रेरी या कंप्यूटर कोर्स का संस्थान है। जब हम यहां पहुंचे, तो हमने इमारत से धुआं निकलते देखा। हमने 5-6 लोगों को बचाया। आग लगने के बाद, एक व्यक्ति इमारत से कूद गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अभी भी कुछ लोग अंदर फंसे हुए हैं।”

अंदर जाने के लिए तोड़ी गई दीवार: डिप्टी सीएम

उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा, “हमें पता चला है कि अभी सबसे ऊपरी मंजिल पर कोई नहीं है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने अंदर जाने के लिए पहली मंजिल की एक दीवार तोड़ी है। वहां बहुत ज़्यादा धुआं है। हर कमरे की तलाशी ली जा रही है। हमारी प्राथमिकता सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालना है; प्रशासन और मेडिकल टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। एम्बुलेंस मौके पर मौजूद हैं और हमने डॉक्टरों को भी यहां बुलाया है। जिन बच्चों को तुरंत प्राथमिक उपचार की जरूरत हो सकती है, उन्हें यहीं पर इलाज देने का इंतज़ाम भी किया गया है।”

सीएम योगी ने दिए निर्देश

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सीएम योगी ने राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों को उचित उपचार उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रशासन को हर स्तर पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने राहत कार्यों की सतत मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

Related Posts

SBI: SBI ने सेविंग्स डिपॉजिट अकाउंट से जुड़े नियमों में किया बड़ा बदलाब, 1 अक्टूबर से होंगे लागू, जानें डिटेल
देश

SBI: SBI ने सेविंग्स डिपॉजिट अकाउंट से जुड़े नियमों में किया बड़ा बदलाब, 1 अक्टूबर से होंगे लागू, जानें डिटेल

August 18, 2026
Crude Oil: ईरान युद्ध से बढ़ी तेल बाजार की टेंशन, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के पार पहुंचा
देश

Crude Oil: ईरान युद्ध से बढ़ी तेल बाजार की टेंशन, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के पार पहुंचा

August 18, 2026
Stock Treding: SEBI का निवेशकों को किया Alert: YouTube-Instagram पर ट्रेडिंग टिप्स देखना पड़ सकता है भारी!
देश

Stock Treding: SEBI का निवेशकों को किया Alert: YouTube-Instagram पर ट्रेडिंग टिप्स देखना पड़ सकता है भारी!

August 18, 2026
Bhind Road Accident: भीषण सड़क हादशा: ट्रक और लोडिंग वाहन में आमने-सामने टक्कर से 8 लोगों की मौके पर मौत, 22 घायल
देश

Bhind Road Accident: भीषण सड़क हादशा: ट्रक और लोडिंग वाहन में आमने-सामने टक्कर से 8 लोगों की मौके पर मौत, 22 घायल

August 18, 2026
Fd or sip which is better: FD या Mutual Fund? 5साल के निवेश में किसमें मिलेगा ज्यादा रिटर्न, यहां जानें पूरा गणित
देश

Fd or sip which is better: FD या Mutual Fund? 5साल के निवेश में किसमें मिलेगा ज्यादा रिटर्न, यहां जानें पूरा गणित

August 17, 2026
DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS! 2% बढ़ा महंगाई भत्ता, जानिए कब से लागू होगा बढ़ा हुआ DA
देश

DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS! 2% बढ़ा महंगाई भत्ता, जानिए कब से लागू होगा बढ़ा हुआ DA

August 17, 2026
Next Post
Bank Holidays Next Week: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? यहां देखिए RBI की छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays: 26 से 28 जून के बीच लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Raigarh news: ऑपरेशन आघात” की एक और बड़ी कार्रवाई, रायगढ़ में नकली शराब के संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़

Raigarh news: ऑपरेशन आघात” की एक और बड़ी कार्रवाई, रायगढ़ में नकली शराब के संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़

June 9, 2026

देश में सबसे कम बेरोजगारी वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ अव्वल

April 4, 2022
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल ₹5 तक हो सकता है महंगा, तेल कंपनियों के बढ़ते घाटे ने बढ़ाई चिंता

Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल ₹5 तक हो सकता है महंगा, तेल कंपनियों के बढ़ते घाटे ने बढ़ाई चिंता

June 6, 2026
CG Train Cancelled List: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका; पावर ब्लॉक से 10 ट्रेनें रद्द, 3 ट्रेनों का बदला रूट, यहां देखें पूरी लिस्ट

Chhattisgarh news: रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रायपुर मंडल में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें लिस्ट

July 20, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • SBI: SBI ने सेविंग्स डिपॉजिट अकाउंट से जुड़े नियमों में किया बड़ा बदलाब, 1 अक्टूबर से होंगे लागू, जानें डिटेल
  • Crude Oil: ईरान युद्ध से बढ़ी तेल बाजार की टेंशन, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के पार पहुंचा
  • Stock Treding: SEBI का निवेशकों को किया Alert: YouTube-Instagram पर ट्रेडिंग टिप्स देखना पड़ सकता है भारी!
  • Chhattiagarh weather: छत्तीसगढ़ में होगी आफत की बारिश, इन 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In