• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, November 22, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Online Fraud: RBI का बड़ा फैसला; क्रेडिट कार्ड से फ्रॉड हुआ तो बैंक को 5 दिन में ग्राहकों को लौटाना होगा पैसा

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 25, 2026
in देश
RBI का बड़ा एक्शन! इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ग्राहकों के जमा पैसों का अब क्या होगा?
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

आज के दौर में डिजिटल पेमेंट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन इसके साथ ऑनलाइन फ्रॉड के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में लाखों बैंक ग्राहकों को राहत देते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नया नियम जारी किया है। नए नियम के तहत अगर किसी ग्राहक के क्रेडिट कार्ड से फ्रॉड होता है और वह इसकी शिकायत बैंक को करता है, तो बैंक को पांच दिनों के भीतर विवादित राशि का अस्थायी क्रेडिट देना होगा।

 

READ ALSO

Boat Capsize: बड़ा हादसा; अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों की नाव पलटी, 24 लोगों की हुई मौत

Rajasthan Accident: भीषण सड़क हादसा! खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहें एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

क्या है RBI का नया नियम?

RBI के अनुसार, यदि किसी ग्राहक के क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी वाला इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग ट्रांजैक्शन होता है और ग्राहक इसकी सूचना बैंक को देता है, तो बैंक को शिकायत मिलने के पांच दिनों के भीतर उतनी राशि का शैडो रिवर्सल देना होगा। इसका मतलब है कि जांच पूरी होने तक ग्राहक को उस विवादित राशि का बोझ नहीं उठाना पड़ेगा और उसके क्रेडिट कार्ड की बकाया राशि पर एक्स्ट्रा ब्याज भी नहीं लगेगा। ये नए नियम 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे।

 

कब मिलेगी जीरो लायबिलिटी?

RBI ने साफ कहा है कि यदि धोखाधड़ी बैंक की लापरवाही या सिस्टम की कमी के कारण हुई है, तो ग्राहक की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। ऐसे मामलों में ग्राहक को पूरी राशि वापस मिलेगी, चाहे उसने शिकायत की हो या नहीं। इसके अलावा यदि किसी तीसरे पार्टी की वजह से फ्रॉड हुआ है और ग्राहक घटना के पांच दिनों के भीतर बैंक को सूचना दे देता है, तब भी ग्राहक को जीरो लायबिलिटी का लाभ मिलेगा और पूरी राशि वापस की जाएगी। हालांकि यदि ग्राहक पांच दिनों के बाद शिकायत दर्ज करता है, तो उसकी जिम्मेदारी बैंक की पॉलिसी के अनुसार तय की जाएगी।

 

 

 

 

सभी बड़े ट्रांजैक्शन पर आएगा SMS अलर्ट

नए नियमों के तहत बैंकों को 500 रुपये से ज्यादा के हर इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग ट्रांजैक्शन पर तुरंत SMS अलर्ट भेजना अनिवार्य होगा। 500 रुपये तक के ट्रांजैक्शन के लिए बैंक अपनी इंटरनल पॉलिसी के अनुसार अलर्ट भेज सकते हैं, लेकिन इसके लिए ग्राहकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। RBI ने यह भी कहा है कि बैंकों को ऐसे सिस्टम विकसित करने होंगे, जिससे ग्राहक सुरक्षित महसूस करें और फ्रॉड की स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके।

 

छोटे फ्रॉड मामलों में भी मिलेगा मुआवजा

केंद्रीय बैंक ने छोटे मूल्य के डिजिटल फ्रॉड के पीड़ितों के लिए भी राहत का प्रावधान किया है। यदि किसी ग्राहक को फ्रॉड के कारण 50,000 रुपये तक का नुकसान होता है और वह वास्तविक पीड़ित पाया जाता है, तो उसे नुकसान की राशि का 85 प्रतिशत या अधिकतम 25,000 रुपये तक का मुआवजा दिया जाएगा। यह सुविधा ग्राहक को जीवन में एक बार मिलेगी।

Related Posts

देश

Boat Capsize: बड़ा हादसा; अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों की नाव पलटी, 24 लोगों की हुई मौत

November 22, 2026
देश

Rajasthan Accident: भीषण सड़क हादसा! खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहें एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

November 22, 2026
देश

Manipur Liquor Tragedy: जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत, 180 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

November 21, 2026
देश

Bihar Road Accident: भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो के नदी में गिरने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत

November 19, 2026
देश

Himachal road accident: भीषण सड़क हादशा; गहरी खाई में कार गिर ने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत…

November 18, 2026
देश

Latif Bhat Encounter: सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मारा गया लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ भट

November 18, 2026
Next Post
EPFO New Feature: EPFO की बड़ी पहल, पुराने UAN की लिकिंग-ट्रैकिंग के लिए नया पोर्टल लॉन्च

EPFO: EPFO यूजर्स के लिए जरूरी खबर! 3 दिनों तक बंद रहेगा क्लेम सबमिशन और प्रोसेसिंग, जानें कब चालू होगी सर्विस?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Cg News Raipur : विशेष लेख : कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण

September 18, 2026

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में झमाझम बारिश से बढ़ी ठिठुरन

December 29, 2021

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ भाजपा ने की मोर्चा प्रभारियों की घोषणा, यहां देखें लिस्ट

August 31, 2026

स्टेशन की छत से कूदने वाली युवती की मौत , रीढ़ की हड्डी में आयी थी गंभीर चोट

April 15, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Drishyam 3: बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर ‘दृश्यम 3 मचाएगी धमाल, इस प्लेटफार्म में होगी स्ट्रीम
  • Bank Holidays December 2026: दिसंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें RBI की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
  • Raigarh News : आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
  • Latest Cg News : आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In