• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, November 27, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Chhattisgarh top News: छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी निशुल्क शिक्षा, जानिए कैसे करें आवेदन

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 25, 2026
in देश
Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्‍कूल में बदली बच्‍चों की यूनिफॉर्म, 16 जून से नए लुक में आएंगे नजर
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा श्रमिक परिवारों के बच्चों को शैक्षणिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में पूर्णत: नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पात्र विद्यार्थियों से 22 जून से 3 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक परिवारों के बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं प्रतिस्पर्धी अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने भविष्य को सशक्त बना सकें।

 

READ ALSO

Modi cabinet: परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े तीन महत्वपूर्ण बिलों को कैबिनेट से मिली मंजूरी, 2 दिसंबर को राज्यसभा में बिल आएगा

Sex Racket news: मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा: पांच पुरुष और दो महिलाएं गिरफ्तार; एक महिला फरार

ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यमों से करें आवेदन

पात्र विद्यार्थी श्रम विभाग के श्रमेव जयते ऐप एवं पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निकटतम श्रम संसाधन केंद्र, चॉइस सेंटर अथवा कार्यालय श्रम पदाधिकारी, जिला बेमेतरा के माध्यम से भी आवेदन जमा किए जा सकते हैं।

 

 

योजना के तहत ऐसे निर्माण श्रमिकों के बच्चों को लाभ प्रदान किया जाएगा, जिनका पंजीयन छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में कम से कम एक वर्ष पूर्व से वैध रूप से दर्ज हो। योजना का लाभ श्रमिक की प्रथम दो संतानों को दिया जाएगा, जो वर्तमान शैक्षणिक सत्र में कक्षा 6वीं में प्रवेश ले रहे हों। प्राप्त आवेदनों में पात्र विद्यार्थियों का चयन होगा।

 

मिलेगा अच्छा शैक्षणिक वातावरण

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को प्रदेश के चयनित उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में प्रवेश प्रदान किया जाएगा। यहां विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक पूर्णत: नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को आवास, भोजन, अध्ययन सामग्री, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण तथा समग्र व्यक्तित्व विकास के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

 

चयन मेरिट आधार पर होगा चयन

 

बच्चों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। आवेदन के लिए श्रमिक का पंजीयन कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र, छात्र का आधार कार्ड, पिछली कक्षा की अंकसूची, अध्ययन प्रमाण-पत्र और स्वघोषणा पत्र जरूरी होंगे। अधिक जानकारी के लिए जिला श्रम कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है

Related Posts

देश

Modi cabinet: परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े तीन महत्वपूर्ण बिलों को कैबिनेट से मिली मंजूरी, 2 दिसंबर को राज्यसभा में बिल आएगा

November 27, 2026
देश

Sex Racket news: मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा: पांच पुरुष और दो महिलाएं गिरफ्तार; एक महिला फरार

November 24, 2026
देश

Accident news: बड़ा हादसा; स्कूल के बच्चों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की दर्दनाक मौत, कई घायल

November 24, 2026
देश

West Bengal Name Change: पश्चिम बंगाल का भी बदलेगा नाम, सरकार लाएगी प्रस्ताव, जानिए क्या होगा नया नाम?

November 23, 2026
देश

Hyderabad Threat Email: 26/11 जैसे हमले की धमकी भरा ईमेल से मचा हड़कंप, 300 लोगों को जान से मारने की धमकी

November 23, 2026
देश

Boat Capsize: बड़ा हादसा; अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों की नाव पलटी, 24 लोगों की हुई मौत

November 22, 2026
Next Post
YouTube vs Instagram: YouTube या Instagram? जानिए कहां ज्यादा पैसे कमाते हैं क्रिएटर्स, यहां मिलेगा सही जवाब

YouTube vs Instagram: YouTube या Instagram? जानिए कहां ज्यादा पैसे कमाते हैं क्रिएटर्स, यहां मिलेगा सही जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Weight Loss: क्या नींबू पानी पीने से वजन होता है कम? जानिए एक्सपर्ट की राय

November 2, 2026

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में रोजगार मेले में इतने पदों पर होगी सीधी भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लोग कर सकते हैं आवेदन

October 20, 2026
RBI MPC: RBI ब्याज दरों में कटौती को लेकर कर सकती है बड़ा ऐलान, महंगाई और GDP को ध्यान में रखकर लिया जाएगा फैसला

MSME Loan: RBI ने किया बड़ा ऐलान, अब छोटे बिजनेस के लिए MSMEs सेक्टर में मिलेगा सस्ता लोन…

December 15, 2025

केंद्रीय एजेंसियों ने बड़ी मात्रा में जब्त किए मादक पदार्थ

April 27, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Modi cabinet: परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े तीन महत्वपूर्ण बिलों को कैबिनेट से मिली मंजूरी, 2 दिसंबर को राज्यसभा में बिल आएगा
  • Cg News: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले से 24 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था रवाना
  • Chhatisgarh News : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और अतिरिक्त बोनस के लिए किसान राज सोनी ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
  • Cg Currents News : मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 7 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In