• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, March 15, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News: गांजा तस्करी पर घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हुंडई कार से ढाई क्विंटल गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 31, 2025
in रायगढ़
Raigarh News: गांजा तस्करी पर घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हुंडई कार से ढाई क्विंटल गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायगढ़, 31 अक्टूबर* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत घरघोड़ा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कल देर शाम घरघोड़ा–लैलूंगा मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर पुलिस टीम ने एक हुंडई कार में गांजा तस्करी कर रहे युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान संतोष दास पिता बुधराम दास उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम चीताबहार थाना दरिमा, जिला सरगुजा के रूप में हुई है।

READ ALSO

Raigarh News : सड़क पर मामूली कहासुनी के बाद गैस ऑफिस में घुसकर डिलीवरी बॉय से मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार

Raigarh News : प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले भारी वाहन पर रायगढ़ पुलिस की सख्ती, चार भारी वाहनों पर कार्रवाई

कार की तलाशी लेने पर उसमें एक-एक किलो के 250 पैकेट गांजा कुल वजन 257.5 किलोग्राम बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी से तस्करी में प्रयुक्त हुंडई कार (क्रमांक CG-29-AS-2077) जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपये है तथा एक वीवो मोबाइल फोन कीमत 10 हजार रुपये भी जब्त किया गया। आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को तस्करी नेटवर्क से संबंधित कई अहम जानकारियां प्राप्त हुई हैं।

पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने सीमावर्ती उड़ीसा प्रांत से हो रही मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए सभी थाना और चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में ट्रैफिक डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह को उड़ीसा से कार में गांजा परिवहन की सूचना मुखबिर से मिली थी, जिसके बाद सूचना को साइबर सेल और थाना घरघोड़ा तथा पूंजीपथरा पुलिस के साथ साझा कर त्वरित कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू की टीम ने सतर्कता बरतते हुए मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी में भारी मात्रा में गांजा बरामद किया।

घरघोड़ा पुलिस द्वारा आरोपी संतोष दास को गिरफ्तार कर थाना अपराध क्रमांक 287/2025 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले में पुलिस द्वारा तस्करी की श्रृंखला से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

संपूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन तथा डीएसपी साइबर सेल श्री अनिल विश्वकर्मा और डीएसपी ट्रैफिक श्री उत्तम प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, सहायक उपनिरीक्षक खेमराज पटेल, प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा, अरविंद पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल, उधो पटेल, प्रदीप तिग्गा, भानु प्रताप चंद्रा, दिनेश सिदार, बसंत तिर्की के साथ थाना पूंजीपथरा, साइबर सेल और यातायात पुलिसकर्मियों में एएसआई राजेन्द्र पटेल, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र जोशी आरक्षक दिनेश डनसेना और झसपाल शर्मा का विशेष योगदान रहा है।

*जप्त संपत्ति*-

1. 250 पैकेट गांजा कुल वजन 257.5 किलोग्राम अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये
2. तस्करी में प्रयुक्त हुंडई कार (क्रमांक CG-29-AS-2077) कीमत लगभग 8 लाख रुपये
3. एक वीवो मोबाइल फोन कीमत 10 हजार रुपये
*कुल-58,10,000 रूपये*

*आरोपी* –
संतोष दास पिता बुधराम दास उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम चीताबहार थाना दरिमा, जिला सरगुजा

Related Posts

Raigarh News : सड़क पर मामूली कहासुनी के बाद गैस ऑफिस में घुसकर डिलीवरी बॉय से मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : सड़क पर मामूली कहासुनी के बाद गैस ऑफिस में घुसकर डिलीवरी बॉय से मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार

March 14, 2026
Raigarh News : प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले भारी वाहन पर रायगढ़ पुलिस की सख्ती, चार भारी वाहनों पर कार्रवाई
रायगढ़

Raigarh News : प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले भारी वाहन पर रायगढ़ पुलिस की सख्ती, चार भारी वाहनों पर कार्रवाई

March 12, 2026
Raigarh News : उड़ती फ्लाईऐश से परेशान गांव TRN एनर्जी किसानों के लिए वरदान नहीं, बन गया बड़ी मुसीबत
रायगढ़

Raigarh News : उड़ती फ्लाईऐश से परेशान गांव TRN एनर्जी किसानों के लिए वरदान नहीं, बन गया बड़ी मुसीबत

March 12, 2026
Raigarh News : कलेक्टर ने नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर
रायगढ़

Raigarh News : कलेक्टर ने नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर

March 11, 2026
Raigarh News : नाबालिग बालिका से छेड़खानी के मामले में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी युवक गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : नाबालिग बालिका से छेड़खानी के मामले में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी युवक गिरफ्तार

March 11, 2026
Raigarh News : ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला की आत्महत्या के मामले में रायगढ़ पुलिस की संवेदनशील कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला की आत्महत्या के मामले में रायगढ़ पुलिस की संवेदनशील कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

March 10, 2026
Next Post
Raigarh News: केलो डेम द्वार पर दो दिवसीय म्यूजिकल लाइट शो का आयोजन

Raigarh News: केलो डेम द्वार पर दो दिवसीय म्यूजिकल लाइट शो का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Govt Employees Salary Increased: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS! दिवाली से पहले 5 से 8 प्रतिशत DA में हुई बढ़ोतरी..

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, सैलरी में सीधे 15 प्रतिशत की होगी बढ़ोतरी!

October 25, 2025

ईशान किशन ने IPL 2022 में मुंबई इंडियंस की पहली जीत पर कहा….

May 1, 2022
Nimesulide Ban: सरकार ने इन दबाओं पर लगाया बैन, स्वास्थ्य के लिए बताया खतरा

Nimesulide Ban: सरकार ने इन दबाओं पर लगाया बैन, स्वास्थ्य के लिए बताया खतरा

December 31, 2025
Chhattisgarh Cold Alert: छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे तक शीत लहर की चेतावनी, तापमान में और गिरावट के आसार

CG Weather Update: जानिए कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ में मौसम बर्फबारी से बढ़ सकती हैं ठंड।

January 23, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा या टीएमसी, काशीपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें सियासी समीकरण
  • गोधन संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 11 जिलों में 29 गौधाम का किया शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ : प्रदेश में गोधन संरक्षण को मिला नया आधार
  • राजनांदगांव को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मॉडल सिटी के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In