• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, July 2, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में तमनार पुलिस की बड़ी सफलता, CHP चौक हिंसा के मुख्य आरोपी राजेश मरकाम गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
July 2, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में तमनार पुलिस की बड़ी सफलता, CHP चौक हिंसा के मुख्य आरोपी राजेश मरकाम गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

 *02 जुलाई, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत तमनार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए CHP चौक लिबरा हिंसा प्रकरण के मुख्य आरोपी राजेश मरकाम को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पुलिस पर प्राणघातक हमला, लूटपाट, आगजनी, बलवा तथा शासकीय कार्य में बाधा जैसे गंभीर अपराधों में नामजद था और घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

READ ALSO

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, मानव तस्करी के 4 वर्ष से फरार आरोपी को जशपुर से किया गिरफ्तार

Raigarh News: लंबा इंतजार खत्म: रायगढ़ नगर निगम के लिए 8 एल्डरमैन नियुक्त, शासन का आदेश जारी

जानकारी के अनुसार गारे पेलमा सेक्टर-01 कोयला परियोजना की जनसुनवाई के विरोध में दिसंबर 2025 से लिबरा स्थित CHP चौक पर प्रभावित गांवों के लोगों द्वारा धरना-प्रदर्शन एवं आर्थिक नाकेबंदी की जा रही थी। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा लगातार आंदोलनकारियों को शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था का पालन करने की समझाइश दी गई थी।

दिनांक 27 दिसंबर 2025 को कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान आंदोलन अचानक उग्र हो गया। आरोप है कि राजेश मरकाम, रूपेश पटेल, संदीप प्रधान तथा उनके साथियों ने बड़ी संख्या में आंदोलनकारियों को उकसाकर पुलिस बल पर लाठी, डंडा, टांगी और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में पुलिसकर्मी घायल हुए तथा पुलिस से शासकीय वॉकी-टॉकी एवं शासकीय मोबाइल फोन लूट लिया गया।

उग्र भीड़ ने पुलिस दल को घेरकर लगातार पथराव किया और सड़क किनारे खड़ी पुलिस की शासकीय वाहन, पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन में तोड़फोड़ कर आग लगा दी, प्लांट में तोड़फोड किया गया था ।

घटना के संबंध में अलग-अलग प्रार्थियों की रिपोर्ट पर थाना तमनार में कुल 16 अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं। अब तक इस प्रकरण में 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।

आरोपी राजेश मरकाम, इन घटनाओं को लेकर थाना तमनार में दर्ज अपराध क्रमांक 303/2025, 306/2025, 307/2025 एवं 308/2025 में नामजद आरोपी था। विवेचना के दौरान उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। दिनांक 01 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ग्राम बरपाली आया हुआ है। सूचना पर तमनार एवं पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने घटना के दौरान आंदोलनकारियों के साथ मिलकर हिंसक वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। विवेचना में आंदोलनकारियों को दुष्प्रेरित करने की भूमिका सामने आने पर प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 49 भी जोड़ी गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी – राजेश मरकाम पिता तालम सिंह मरकाम उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम खडगांव चौकी जोबी थाना खरसिया वर्तमान पता ग्राम कसडोल थाना तमनार

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही एवं कार्रवाई में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक प्रशांत राव एवं पूंजीपथरा स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

Related Posts

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, मानव तस्करी के 4 वर्ष से फरार आरोपी को जशपुर से किया गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, मानव तस्करी के 4 वर्ष से फरार आरोपी को जशपुर से किया गिरफ्तार

July 2, 2026
Raigarh News: लंबा इंतजार खत्म: रायगढ़ नगर निगम के लिए 8 एल्डरमैन नियुक्त, शासन का आदेश जारी
रायगढ़

Raigarh News: लंबा इंतजार खत्म: रायगढ़ नगर निगम के लिए 8 एल्डरमैन नियुक्त, शासन का आदेश जारी

July 2, 2026
Raigarh News : तमनार में आदतन झगड़ा-मारपीट करने वाले 7 उपद्रवी युवकों पर पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, जारी हुआ जेल वारंट
रायगढ़

Raigarh News : तमनार में आदतन झगड़ा-मारपीट करने वाले 7 उपद्रवी युवकों पर पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, जारी हुआ जेल वारंट

July 1, 2026
Raigarh News : सड़क दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवरोध करने वालों पर पुसौर पुलिस की सख्त कार्रवाई
रायगढ़

Raigarh News : सड़क दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवरोध करने वालों पर पुसौर पुलिस की सख्त कार्रवाई

June 30, 2026
Raigarh News : शिव शक्ति स्टील व साईं गणेश ट्रेडिंग कंपनी के खिलाफ श्रम न्यायालय में परिवाद दाखिल
रायगढ़

Raigarh News : शिव शक्ति स्टील व साईं गणेश ट्रेडिंग कंपनी के खिलाफ श्रम न्यायालय में परिवाद दाखिल

June 30, 2026
Raigarh News : पूंजीपथरा पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, आरोपी से दो बाइक जप्त
रायगढ़

Raigarh News : पूंजीपथरा पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, आरोपी से दो बाइक जप्त

June 30, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

November 10, 2025

CG: चपरासी ने बैंक में ही लगाई फांसी,सुसाइड नोट में लिखा अपना दर्द

April 3, 2022
Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

April 4, 2026
Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

May 16, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, मानव तस्करी के 4 वर्ष से फरार आरोपी को जशपुर से किया गिरफ्तार
  • *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बम्हनीडीह के विकास की नई यात्रा का किया शुभारंभ*
  • ISRO Bomb Threat: ISRO मुख्यालय बम से उड़ाने की मिली धमकी, पूरा परिसर कराया गया खाली
  • CBSE: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, इस दिन से शुरू होगा एग्जाम

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In