• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, July 3, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : “संस्कारों से युक्त रायगढ़, नशा-सट्टा से मुक्त रायगढ़” थीम पर होगा “पुलिस जन संवाद” कार्यक्रम

VIKASH SONI by VIKASH SONI
July 3, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : “संस्कारों से युक्त रायगढ़, नशा-सट्टा से मुक्त रायगढ़” थीम पर होगा “पुलिस जन संवाद” कार्यक्रम
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

3 जुलाई, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने आज रायगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिले के सम्मानित मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए आगामी “पुलिस जन संवाद” कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि रायगढ़ पुलिस ने पिछले पांच महीनों में नशे के अवैध कारोबार तथा जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर इन गतिविधियों पर महत्वपूर्ण अंकुश लगाया है और भविष्य में भी ऐसे अपराधों को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।

READ ALSO

Raigarh News : रायगढ़ में दो दिवसीय नवीन आपराधिक कानून जनजागरूकता प्रदर्शनी एवं कार्यशाला का शुभारंभ

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, मानव तस्करी के 4 वर्ष से फरार आरोपी को जशपुर से किया गिरफ्तार

एसएसपी ने कहा कि नशा और जुआ-सट्टा वर्तमान समय में समाज के सामने गंभीर चुनौती के रूप में उभरे हैं। इनका स्थायी समाधान केवल पुलिस कार्रवाई से नहीं, बल्कि जनभागीदारी से संभव है। इसी उद्देश्य से “पुलिस जन संवाद” कार्यक्रम की परिकल्पना की गई है, जिसके माध्यम से शहर के प्रत्येक वार्ड में पुलिस और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम नागरिक बिना किसी संकोच के नशा, जुआ-सट्टा अथवा अन्य किसी भी प्रकार की सूचना एवं शिकायत सीधे पुलिस तक पहुंचा सकें, इसके लिए प्रभावी व्यवस्था विकसित की जाएगी। आगे इसे नगर पालिका खरसिया में भी लागू किये जाने का विचार है ।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान एक ऐसी जनभागीदारी समिति के गठन पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा, जो नशा एवं जुआ-सट्टा की लत से बाहर आए चिन्हित व्यक्तियों के पुनर्वास, मार्गदर्शन एवं रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करेगी। इस अभियान में समाज के सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक होगी।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ शहर की वर्तमान में दो प्रमुख सामाजिक चुनौतियां नशा और जुआ-सट्टा हैं। इन बुराइयों का प्रभावी उन्मूलन तभी संभव है जब समाज के सभी वर्ग एकजुट होकर सकारात्मक भूमिका निभाएं। इसी उद्देश्य को लेकर दिनांक 04 जुलाई को “पुलिस जन संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसका विषय “संस्कारों से युक्त रायगढ़, नशा-सट्टा से मुक्त रायगढ़” रखा गया है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ व्यापक चर्चा होगी। विशेष रूप से नशे एवं जुआ-सट्टा की गिरफ्त में आए युवाओं को इस दुष्चक्र से बाहर निकालकर उन्हें रोजगार एवं सम्मानजनक जीवन की ओर अग्रसर करने के लिए एक सुनियोजित कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके लिए आवश्यक संसाधनों, सामाजिक सहयोग एवं आर्थिक सहभागिता जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

एसएसपी ने बताया कि प्रस्तावित समिति में पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, समाज कल्याण विभाग, अधिवक्ता, मीडिया प्रतिनिधि, समाजसेवी, स्वयंसेवी संस्थाएं (NGO) तथा अन्य जागरूक नागरिकों को शामिल करने का विचार है, ताकि सामूहिक प्रयासों से रायगढ़ को नशा एवं जुआ-सट्टा मुक्त बनाया जा सके।

अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर अपने सुझाव दें और “संस्कारों से युक्त रायगढ़, नशा-सट्टा से मुक्त रायगढ़” के संकल्प को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* –

*”नशा और जुआ-सट्टा केवल कानून व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक चुनौती है। पुलिस की कार्रवाई के साथ समाज की सहभागिता ही इसका स्थायी समाधान है। हमारा लक्ष्य केवल अपराधियों पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि युवाओं को नशे और सट्टे की गिरफ्त से बाहर निकालकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना भी है।”*

Related Posts

Raigarh News : रायगढ़ में दो दिवसीय नवीन आपराधिक कानून जनजागरूकता प्रदर्शनी एवं कार्यशाला का शुभारंभ
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में दो दिवसीय नवीन आपराधिक कानून जनजागरूकता प्रदर्शनी एवं कार्यशाला का शुभारंभ

July 3, 2026
Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, मानव तस्करी के 4 वर्ष से फरार आरोपी को जशपुर से किया गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, मानव तस्करी के 4 वर्ष से फरार आरोपी को जशपुर से किया गिरफ्तार

July 2, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में तमनार पुलिस की बड़ी सफलता, CHP चौक हिंसा के मुख्य आरोपी राजेश मरकाम गिरफ्तार

Raigarh News: लंबा इंतजार खत्म: रायगढ़ नगर निगम के लिए 8 एल्डरमैन नियुक्त, शासन का आदेश जारी
रायगढ़

Raigarh News: लंबा इंतजार खत्म: रायगढ़ नगर निगम के लिए 8 एल्डरमैन नियुक्त, शासन का आदेश जारी

July 2, 2026
Raigarh News : तमनार में आदतन झगड़ा-मारपीट करने वाले 7 उपद्रवी युवकों पर पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, जारी हुआ जेल वारंट
रायगढ़

Raigarh News : तमनार में आदतन झगड़ा-मारपीट करने वाले 7 उपद्रवी युवकों पर पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, जारी हुआ जेल वारंट

July 1, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

November 10, 2025

CG: चपरासी ने बैंक में ही लगाई फांसी,सुसाइड नोट में लिखा अपना दर्द

April 3, 2022
Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

April 4, 2026
Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

May 16, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Instagram: Instagram पर बच्चों के शोषण से जुड़े विज्ञापनों पर सरकार का एक्शन, मेटा को समन भेजने की तैयारी
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से गंभीर श्वसन रोग से पीड़ित मासूम को मिली 95,500 रुपये की स्वास्थ्य सहायता
  • Raigarh News : “संस्कारों से युक्त रायगढ़, नशा-सट्टा से मुक्त रायगढ़” थीम पर होगा “पुलिस जन संवाद” कार्यक्रम
  • Raigarh News : रायगढ़ में दो दिवसीय नवीन आपराधिक कानून जनजागरूकता प्रदर्शनी एवं कार्यशाला का शुभारंभ

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In