• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, October 8, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : आशीर्वाद मेडिकल स्टोर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, चोरी में शामिल चार आरोपियों में दो विधि से संघर्षरत बालक हिरासत में

VIKASH SONI by VIKASH SONI
July 6, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : आशीर्वाद मेडिकल स्टोर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, चोरी में शामिल चार आरोपियों में दो विधि से संघर्षरत बालक हिरासत में
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

*6 जुलाई, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर थाना चक्रधरनगर पुलिस ने आशीर्वाद मेडिकल स्टोर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से चोरी की रकम बरामद की है। दोनों अपचारी बालकों को विधिसम्मत कार्रवाई के बाद किशोर न्याय बोर्ड, रायगढ़ के समक्ष प्रस्तुत कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

READ ALSO

Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” में पूंजीपथरा पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई,10 चक्का ट्रक से 23.880 टन अवैध स्क्रैप जप्त

Raigarh News : संस्कार के बच्चों ने मारी बाजी, जिले का लहराया परचम प्रथम इंडो नेपाल कराटे में 9 गोल्ड सहित जीते 19 पदक

 

प्रकरण में प्रार्थी रतन मित्रा (67 वर्ष), निवासी बोईरदादर, रायगढ़ की रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 332/2026 धारा 331(4), 305(क), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के सुपरविजन में तत्काल चक्रधरनगर टीआई राकेश मिश्रा ने तत्काल घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया तथा तकनीकी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर दो विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ 03 जुलाई 2026 की दरम्यानी रात आशीर्वाद मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश करना तथा गल्ले में रखी ₹4,000 की नकदी चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि चोरी की रकम चारों ने आपस में एक-एक हजार रुपये बांट ली थी।

पूछताछ के दौरान यह भी जानकारी मिली कि चोरी के बाद तीन दोस्त HF डीलक्स मोटरसाइकिल (CG-13 AP-4953) से जामगांव की ओर घूमने निकले थे। रास्ते में तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें तीनों को चोटें आईं। इनमें *दो आरोपी वर्तमान में अस्पताल में उपचाररत हैं*, जबकि हिरासत में लिए गए एक अपचारी बालकों को सामान्य चोटें आई थीं।

 

पुलिस ने दोनों विधि से संघर्षरत बालकों के कब्जे से चोरी की बंटवारे की एक-एक हजार रुपये की नगदी बरामद की। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया एवं परिजनों को सूचना देने के बाद दिनांक 05 जुलाई 2026 को दोनों अपचारी बालकों को किशोर न्याय बोर्ड, रायगढ़ के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है ।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” में पूंजीपथरा पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई,10 चक्का ट्रक से 23.880 टन अवैध स्क्रैप जप्त

October 8, 2026
रायगढ़

Raigarh News : संस्कार के बच्चों ने मारी बाजी, जिले का लहराया परचम प्रथम इंडो नेपाल कराटे में 9 गोल्ड सहित जीते 19 पदक

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : इवनिंग वॉक पर निकले कॉलेज के प्रोफेसर का अपहरण, आंखों पर पट्टी बांधकर बनाया बंधक, UPI से कराए 1 लाख रुपये ट्रांसफर

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रिटायर्ड शिक्षक से 47 लाख रुपये की धोखाधड़ी, कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

October 7, 2026
Next Post
Gold Silver Rate 6 July: सोना फिर पड़ा फीका, चांदी भी ढीली; 6 जुलाई के ताजा रेट ने बढ़ाई निवेशकों की टेंशन

Gold Silver Rate 6 July: सोना फिर पड़ा फीका, चांदी भी ढीली; 6 जुलाई के ताजा रेट ने बढ़ाई निवेशकों की टेंशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

कीव की रात बनी ‘कयामत की रात’…रूस ने बरसाये 700 ड्रोन और दर्जनों मिसाइलें; 16 लोगों की मौत

कीव की रात बनी ‘कयामत की रात’…रूस ने बरसाये 700 ड्रोन और दर्जनों मिसाइलें; 16 लोगों की मौत

April 16, 2026
Chhatisgarh news: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर किसानों की बड़ी परेशानि। धान बेचने की अंतिम तिथि से परेशान हैं किसान

Chhatisgarh news: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर किसानों की बड़ी परेशानि। धान बेचने की अंतिम तिथि से परेशान हैं किसान

January 10, 2026

मां की नजरें बेटे से हट नहीं रहीं..बोलीं….

June 15, 2022

55 साल के शख्स ने युवती से किया रेप

April 30, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Indigo Flight News: 17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo फ्लाइट पर गिरी बिजली, टूट गई नाक; जानिए कैसे बची यात्रियों की जान
  • Chhattisgarh news: भिलाई के केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग से मचा हड़कंप, 50 से ज्यादा ड्रम और दो टैंकर जले
  • Vivo: 8000mAh बैटरी के साथ Vivo ने सस्ते में लॉन्च किया वाटरप्रूफ फोन, जानें कीमत और फीचर्स
  • Atal Pension Yojana Eligibility: कौन ले सकता है Atal Pension का लाभ? यहां जानें Eligibility और जरूरी शर्तें

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In