• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, October 11, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhatttisgarh latest news: पीएम मोदी पहुंचे रायपुर, नए विधानसभा भवन का करेंगे उद्घाटन

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 1, 2025
in छत्तीसगढ़
Current News in CG: PM मोदी के रायपुर दौरे पर ट्रैफिक प्लान जारी, 2000 जवान तैनात पब्लिक के लिए 6 रूट, QR कोड से जान सकेंगे रास्ता
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के 5 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री कई विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री सड़क, उद्योग, ऊर्जा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में कई योजनाओं की शुभारंभ करेंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन का भी शुूभारंभ होगा।

 

READ ALSO

Chhattisgarh samachar: रायपुर में निर्माणाधीन माता रानी के पंडाल में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी

Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ के 4 शहरों को मिलेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें, रायपुर को मिलेगी सबसे ज्यादा बसें

दोपहर 2:30 बजे प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में शामिल होंगे। इस समारोह में वे राज्यभर में फैली अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें पांच नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों (मनेंद्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, गीदम और बिलासपुर आयुर्वेद कॉलेज) की आधारशिला रखेंगे। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और चिकित्सा शिक्षा में वृद्धि होगी।

 

 

औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए वे जांजगीर-चांपा और राजनांदगांव जिलों में स्मार्ट औद्योगिक क्षेत्रों और नवा रायपुर में फार्मा पार्क की नींव रखेंगे, जिससे रोजगार सृजन और निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 3.51 लाख घरों का गृह प्रवेश कराएंगे। साथ ही तीन लाख लाभार्थियों को 1,200 करोड़ रुपये की अगली किस्त का वितरण भी करेंगे। नौ जिलों में 12 नए स्टार्टअप ग्राम उद्यमिता ब्लाक का उद्घाटन भी किया जाएगा। मोदी रायपुर में छह घंटे से अधिक समय तक रहेंगे।

 

सड़क और कनेक्टिविटी परियोजनाएं

प्रधानमंत्री पत्थलगांव–कुनकुरी–झारखंड सीमा तक चार लेन वाले ग्रीनफील्ड हाईवे की आधारशिला रखेंगे, जिसे 3,150 करोड़ रुपये की लागत से एनएचएआइ द्वारा भारतमाला परियोजना के तहत बनाया जाएगा। यह राजमार्ग छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा को जोड़ते हुए क्षेत्रीय व्यापार और औद्योगिक संपर्क को मजबूती देगा।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नारायणपुर–कस्तूरमेटा–कुतुल–नीलांगुर–महाराष्ट्र सीमा तक एनएच-130डी के निर्माण कार्य और देवभोग–ओडिशा सीमा मार्ग (एनएच-130सी) के उन्नयन की आधारशिला भी रखेंगे, जिससे जनजातीय क्षेत्रों में संपर्क और पहुंच बेहतर होगी।

 

ऊर्जा, गैस और पेट्रोलियम क्षेत्र में नई दिशा

प्रधानमंत्री 3,750 करोड़ रुपये से अधिक की बिजली क्षेत्र परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनमें पुनरोद्धार वितरण क्षेत्र योजना के तहत 1,860 करोड़ रुपये के कार्य, नौ नए बिजली सबस्टेशन, और कांकेर व बलौदाबाजार में नई ट्रांसमिशन परियोजनाएं शामिल हैं।

 

इसके साथ ही प्रधानमंत्री 1,950 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 489 किमी लंबी नागपुर–झारसुगुड़ा प्राकृतिक गैस पाइपलाइन का भी लोकार्पण करेंगे, जो छत्तीसगढ़ के 11 जिलों को राष्ट्रीय गैस ग्रिड से जोड़ेगी। रायपुर में एचपीसीएल का 460 करोड़ रुपये का नया पेट्रोलियम डिपो भी प्रधानमंत्री उद्घाटित करेंगे, जिसकी 54,000 किलोलीटर की भंडारण क्षमता राज्य और पड़ोसी राज्यों के लिए ईंधन आपूर्ति को सुनिश्चित करेगी।

 

 

 

 

‘दिल की बात’ से होगी शुरुआत

प्रधानमंत्री का कार्यक्रम सुबह लगभग 10 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल से शुरू होगा, जहां वे ‘दिल की बात’ कार्यक्रम के तहत जन्मजात हृदय रोगों से स्वस्थ हुए बच्चों से बातचीत करेंगे। ‘जीवन का उपहार’ नामक इस आयोजन में प्रधानमंत्री उन 2,500 बच्चों से संवाद करेंगे, जिनका इलाज इसी अस्पताल में निश्शुल्क किया गया है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: रायपुर में निर्माणाधीन माता रानी के पंडाल में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी

October 10, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ के 4 शहरों को मिलेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें, रायपुर को मिलेगी सबसे ज्यादा बसें

October 10, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देते ही दिव्यांग बिंदे राम को मिली बैटरी चालित ट्राईसाइकिल

October 10, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : सेवा की कहानीः पक्के आशियाने से संवर रही जिंदगी, अम्बिकापुर में 5,194 परिवारों के सपनों को मिला नया आधार

October 10, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित

October 10, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News Today: मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना से गौरी राठिया की संतान को पढ़ाई में मिला सहारा

October 10, 2026
Next Post
Amla Navami 2025: आंवला नवमी आज, यहां जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Tulsi Vivah 2025: आज है तुलसी-शालिग्राम विवाह, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल, तिथि और शुभ कार्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

100 संगठन 100 स्थानों पर योग को बढ़ावा देंगे, 7 अप्रैल को होगा भव्य कार्यक्रम

April 5, 2022
4 वंदे भारत ट्रेनों का समय बदलेगा, जानिए क्या होगा नया टाइम-टेबल, किस रूट के यात्रियों पर असर पड़ेगा

4 वंदे भारत ट्रेनों का समय बदलेगा, जानिए क्या होगा नया टाइम-टेबल, किस रूट के यात्रियों पर असर पड़ेगा

March 14, 2026

IDFC bank: इस बड़े प्राइवेट बैंक ने घटा दी FD की ब्याज दरें, जानिए अब क्या हो गए नए रेट्स

August 30, 2026
IPL 2026 Final: कहां खेला जाएगा आईपीएल फाइनल, क्वालीफायर और एलिमिनेटर के वेन्यू भी हुए तय

Raipur IPL Match 2026: रायपुर में इस दिन से शुरू होगा IPL मैच, यहां देखें मैचों का शेड्यूल

May 7, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh samachar: रायपुर में निर्माणाधीन माता रानी के पंडाल में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी
  • PM Kisan 24th installment: PM Kisan योजना के इन लाभार्थियों को मिल सकते हैं 4000 रुपये, जानिए कब आएगी अगली किस्त?
  • Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ के 4 शहरों को मिलेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें, रायपुर को मिलेगी सबसे ज्यादा बसें

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In