• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, October 9, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh Today News: NTPC में फिर शुरू हुआ फ्लाई एश का खेल चेहरे बदले पर तरीका वही जीपीएस निकालकर गाड़ियां कर रहीं अवैध डंपिंग, नया सिंडीकेट सक्रिय

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 11, 2025
in रायगढ़
Raigarh Today News: NTPC में फिर शुरू हुआ फ्लाई एश का खेल चेहरे बदले पर तरीका वही जीपीएस निकालकर गाड़ियां कर रहीं अवैध डंपिंग, नया सिंडीकेट सक्रिय
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायगढ़, 10 अक्टूबर। एनटीपीसी का फ्लाई एश अब कोयले से भी ज्यादा ‘कीमती माल’ बन गया है। ट्रांसपोर्टरों का पूरा फोकस अब इसी काम पर है। एक बार फिर से फ्लाई एश परिवहन में कमीशन और हेराफेरी का खेल शुरू हो गया है। फर्क सिर्फ इतना है कि चेहरे बदल गए हैं, लेकिन तरीका वही पुराना है।

एनटीपीसी लारा की दो यूनिट से निकल रहा लाखों टन फ्लाई एश

READ ALSO

Raigarh News: राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में रायगढ़ पुलिस की मानवीय पहल, 22 पुलिस अधिकारी-जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार

एनटीपीसी लारा पावर प्लांट की दो यूनिट, प्रत्येक 800-800 मेगावाट की क्षमता से चल रही हैं। इनसे रोजाना निकल रहे फ्लाई एश के उपयोग (यूटीलाइजेशन) के लिए कंपनी ने एनएचएआई से एग्रीमेंट किया है। पहले छह कंपनियों को परिवहन का ठेका दिया गया था, लेकिन अब लोकल ट्रांसपोर्टरों के गठजोड़ (सिंडीकेट) ने इस पूरे सिस्टम को अपने कब्जे में ले लिया है।

फर्जी डिलीवरी और जीपीएस की हेराफेरी से चल रहा खेल

बिना जीपीएस के फ्लाई एश का परिवहन असंभव है, फिर भी गाड़ियां जीपीएस निकालकर दूसरे रास्तों से जा रही हैं।
प्लांट से निकली कई गाड़ियां एनएच के डिलीवरी प्वाइंट तक न जाकर रास्ते में ही फ्लाई एश डंप कर लौट आती हैं।
उदाहरण के तौर पर, एक सीजी 13 नंबर की गाड़ी एश लेकर दुर्ग के लिए रवाना होती है, लेकिन असल में वह पास के इलाके में ही एश खाली कर लौट आती है, गाड़ी का नंबर बदल दिया जाता है और उसी दिन दोबारा लोडिंग कर ली जाती है।
कुछ महीनों तक एनटीपीसी ने इस पर नियंत्रण किया था, मगर अब पुराना खेल फिर चालू हो गया है।

ठेका कंपनियों पर लोकल ट्रांसपोर्टरों का कंट्रोल

एनटीपीसी से भले ही बाहरी कंपनियों को ठेका दिया गया हो, लेकिन असल में लोकल ट्रांसपोर्टर ही गाड़ियों का संचालन कर रहे हैं।
छपोरा एश डाइक से प्रतिदिन 70 से 100 ट्रक निकलते हैं, जिनमें से कई गाड़ियों का जीपीएस बीच में ही निकाल दिया जाता है।
फ्लाई एश को आसपास के इलाकों में ही अवैध रूप से खपाया जा रहा है और अगले दिन जीपीएस को कार में रखकर दुर्ग में फर्जी रिसीविंग करवाई जा रही है।
इस तरह पर्यावरण विभाग की नजर से बचकर पूरा खेल चल रहा है।
कार्रवाई होती है तो पेनाल्टी एनटीपीसी पर आती है, जबकि फायदा सिंडीकेट उठा रहा है।

रायपुर में पकड़ी गईं बिना फिटनेस व बीमा की गाड़ियां

हाल ही में रायपुर के पास तेलीबांधा पुलिस ने एनटीपीसी एश डाइक से दुर्ग जा रही करीब 20 गाड़ियों को पकड़ा।
इनमें से कई के पास न फिटनेस थी, न बीमा, न रजिस्ट्रेशन।
ड्राइवरों के पास लाइसेंस तक नहीं मिला, गाड़ियां ओवरलोड थीं और जीपीएस भी नहीं थे।
अब ट्रांसपोर्टरों ने नया सिंडीकेट तैयार कर लिया है, जो प्रति टन कमीशन पर पूरा रैकेट चला रहा है।

पर्यावरण और साख पर असर

अवैध डंपिंग और हेराफेरी का सीधा असर एनटीपीसी की साख और पर्यावरण दोनों पर पड़ रहा है।
पर्यावरण विभाग कार्रवाई करता है, तो कंपनी की छवि पर दाग लगता है, जबकि असल जिम्मेदार लोकल सिंडीकेट बच निकलता है।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News: राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में रायगढ़ पुलिस की मानवीय पहल, 22 पुलिस अधिकारी-जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

October 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार

October 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

October 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सड़क किनारे अवैध डीजल भंडारण का खुलासा, छाल पुलिस ने कार्रवाई में की 415 लीटर डीजल जब्त

October 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : होटल संचालक से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी ने पुलिस के दबाव में किया समर्पण

October 8, 2026
रायगढ़

Raigarh News : छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक बड़ा जिम्मा: IPS संतोष सिंह के हाथों दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा, 271 स्टेशनों और लाखों यात्रियों की कमान

October 8, 2026
Next Post
Chhattisgarh daily news: बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, छत्तीसगढ़ के इस जिलों में चार दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन…

Chhattisgarh daily news: बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, छत्तीसगढ़ के इस जिलों में चार दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में 200 यूनिट तक आधा बिल देने की तैयारी में सरकार, पढ़ें पूरी खबर…

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में 200 यूनिट तक आधा बिल देने की तैयारी में सरकार, पढ़ें पूरी खबर…

November 9, 2025
इलाज के बढ़ते खर्च और गंभीर बीमारियों के डर से पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाया

इलाज के बढ़ते खर्च और गंभीर बीमारियों के डर से पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाया

January 22, 2026

विधायक प्रकाश नायक की सराहनीय पहल स्वयं थाने जाकर अपने पुत्र सहित सभी आरोपियों को कराया सरेंडर,विधायक प्रकाश नायक के इस कदम की सर्वत्र हो रही प्रशंसा

April 19, 2022

शाम को घर से निकला, सुबह मिली लाश

April 20, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ के गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार…
  • Chhattisgarh news raipur: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! रायपुर में इस दिन से होगा भारत-जिम्बाब्वे T20 मैच, जानें कब से मिलेगा टिकट
  • Election result: बंगाल उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, तमिलनाडु में विजय का जलवा

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In