• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, July 9, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh news: लेन-देन के विवाद में युवक से मारपीट कर कार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
July 9, 2026
in रायगढ़
Raigarh news: लेन-देन के विवाद में युवक से मारपीट कर कार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

9 जुलाई, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संपत्ति संबंधी गंभीर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घरघोड़ा पुलिस ने रुपये के लेन-देन के विवाद में युवक के साथ मारपीट कर उसकी कार लूटकर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹10 लाख मूल्य की मारुति सुजुकी XL-6 कार बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

READ ALSO

Raigad news: बाढ़ का कहर! भारी बारिश में बह गए 3000 गैस सिलेंडर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Raigarh News: “ऑपरेशन क्लीन हंट” में बड़ी सफलता, 300 किलो गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड शुभम यादव गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार गजपति राम राठिया (29 वर्ष), निवासी ग्राम भेण्ड्रा, थाना घरघोड़ा ने कल थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2024 में उसके परिवार ने अपनी पैतृक भूमि का सौदा बेलाल अहमद, निवासी नावापारा, घरघोड़ा से ₹7 लाख में किया था, जिसके एवज में आरोपी ने ₹3.50 लाख अग्रिम राशि दी थी। कुछ माह बाद आरोपी बेलाल ने भूमि खरीदने से इंकार करते हुए अग्रिम राशि वापस मांगी। इस बीच आपसी परिचय का लाभ उठाकर उसने प्रार्थी की मारुति XL-6 कार मांगकर ले ली और लगभग सात माह तक अपने कब्जे में रखी ली और देने से इंकार किया। तब प्रार्थी गजपति ने अपनी जमीन अन्य व्यक्ति को बेचकर 2.50 लाख रूपये राशि बेलाल को दी,तब उसने कार वापस कर दी।

प्रार्थी के अनुसार, लेन-देन में केवल ₹1 लाख शेष रहने के बावजूद आरोपी लगातार प्रार्थी एवं उसके परिवार पर ₹10 लाख देने का दबाव बनाता रहा। आरोपी घर पहुंचकर गाली-गलौज, धमकी एवं जान से मारने की बातें करता था।

दिनांक 06 जुलाई 2026 को प्रार्थी गजपति अपने साथी रामसाय साव उर्फ विक्की के साथ कारगिल चौक, घरघोड़ा के पास खड़ा था। इसी दौरान आरोपी बेलाल अहमद वहां पहुंचा और बकाया राशि को लेकर विवाद करते हुए प्रार्थी से गाली-गलौज एवं मारपीट करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने प्रार्थी की कार की चाबी जबरन छीन ली और उसकी मारुति XL-6 कार (CG-04-QD-4132) लेकर फरार हो गया।

प्रार्थी की शिकायत पर थाना घरघोड़ा में लूट का अपराध क्रमांक 218/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2), 308(5) एवं 309(6) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी बेलाल अहमद को उसके घर से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसके मेमोरेंडम के आधार पर लूटी गई मारुति सुजुकी XL-6 कार, जिसकी कीमत लगभग ₹10 लाख है, बरामद कर जब्त की गई।

*आरोपी – बेलाल अहमद पिता कमाल अहमद उम्र 52 वर्ष सा. वार्ड क्र. 12 प्रेमनगर घरघोड़ा, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ (छ.ग.)* को आज विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है ।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, सहायक उप निरीक्षक डेविड टोप्पो, प्रधान आरक्षक खेमराज पटेल तथा आरक्षक दिनेश सिदार एवं बसंत तिर्की की सराहनीय भूमिका रही।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*—

”लेन-देन के विवाद का समाधान कानून के दायरे में होना चाहिए, हिंसा और जबरन संपत्ति छीनने का प्रयास किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। ऐसे अपराधों में रायगढ़ पुलिस त्वरित और कठोर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।”*

Related Posts

Raigad news: बाढ़ का कहर! भारी बारिश में बह गए 3000 गैस सिलेंडर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
रायगढ़

Raigad news: बाढ़ का कहर! भारी बारिश में बह गए 3000 गैस सिलेंडर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

July 9, 2026
Raigarh News: “ऑपरेशन क्लीन हंट” में बड़ी सफलता, 300 किलो गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड शुभम यादव गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News: “ऑपरेशन क्लीन हंट” में बड़ी सफलता, 300 किलो गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड शुभम यादव गिरफ्तार

July 9, 2026
Raigarh News : निजी स्कूलों की मनमानी पर जिला प्रशासन सख्त, खरसिया के चैतन्य टेक्नो स्कूल के विरुद्ध हुई बड़ी कार्यवाही
रायगढ़

Raigarh News : निजी स्कूलों की मनमानी पर जिला प्रशासन सख्त, खरसिया के चैतन्य टेक्नो स्कूल के विरुद्ध हुई बड़ी कार्यवाही

July 8, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” में छाल पुलिस की कार्रवाई में 8.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़ और 6 चक्का वाहन जब्त
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” में छाल पुलिस की कार्रवाई में 8.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़ और 6 चक्का वाहन जब्त

July 8, 2026
Raigarh News : कार से देशी कट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त कार्रवाई
रायगढ़

Raigarh News : कार से देशी कट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त कार्रवाई

July 7, 2026
Raigarh News : आशीर्वाद मेडिकल स्टोर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, चोरी में शामिल चार आरोपियों में दो विधि से संघर्षरत बालक हिरासत में
रायगढ़

Raigarh News : आशीर्वाद मेडिकल स्टोर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, चोरी में शामिल चार आरोपियों में दो विधि से संघर्षरत बालक हिरासत में

July 6, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

November 10, 2025

CG: चपरासी ने बैंक में ही लगाई फांसी,सुसाइड नोट में लिखा अपना दर्द

April 3, 2022
Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

April 4, 2026
Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

May 16, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक को कैबिनेट से मिली मंजूरी; इससे क्या-क्या बदलेगा?
  • Raigarh news: लेन-देन के विवाद में युवक से मारपीट कर कार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • Accident News: तेज रफ्तार का कहर, ट्रक और क्रूजर के बीच जोरदार टक्कर में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
  • Train Ticket Rules: स्क्रीनशॉट या WhatsApp पर आया टिकट नहीं होगा मान्य, यहां जानें रेलवे का ये नियम नहीं तो भरना पड़ेगा जुर्माना

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In