• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, October 14, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home खेल

IND vs ENG 4th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी-20 मुकाबला आज, जानिए कितना बजे शुरू होगा मैच

VIKASH SONI by VIKASH SONI
July 9, 2026
in खेल
IND vs ENG 4th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी-20 मुकाबला आज, जानिए कितना बजे शुरू होगा मैच
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

भारत और इंग्लैंड के बीच आज पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा था, जबकि दूसरे और तीसरे टी-20 में मेजबान इंग्लैंड ने शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। ऐसे में भारत के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा होगा। ऐसे में टीम इंडिया अगर आज हारती है तो सीरीज भी गंवा देगी। वहीं इंग्लैंड के पास पहली बार भारत के खिलाफ दो या उससे अधिक मैचों की टी-20 सीरीज जीतकर इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा।

 

READ ALSO

Ind Vs WI: तीसरे टी20 में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T-20 मैच आज, जानें फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

 

भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला इसलिए भी बेहद अहम है क्योंकि इंग्लैंड दौरे से पहले उसे आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। अगर भारत यह सीरीज भी हार जाता है तो 2018-19 के बाद पहली बार लगातार दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज गंवाएगा। दूसरी ओर, इंग्लैंड जीत के साथ अपने घरेलू मैदान पर दबदबा कायम रखने की कोशिश करेगा।

 

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा। मैच भारतीय समय के अनुसार रात 10 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस आधा घंटा पहले यानी रात 9:30 बजे होगा। मुकाबले से पहले आइए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े, संभावित प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।

 

हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी?

 

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 18 और इंग्लैंड ने 14 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। हालांकि इंग्लैंड की धरती पर मेजबान टीम का रिकॉर्ड बेहतर है। यहां दोनों देशों के बीच खेले गए 10 मुकाबलों में इंग्लैंड ने 7 और भारत ने 4 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।

 

श्रेयस अय्यर पर पहली जीत का दबाव

 

टी-20 कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर लगातार दबाव में हैं और अब तक एक भी मुकाबला नहीं जीत सके है। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में 125 रन की करारी हार के बाद उन्होंने टीम के प्रदर्शन को निराशाजनक बताया था। आईपीएल समेत अपनी पिछली 11 टी-20 कप्तानी में श्रेयस 10 मुकाबले हार चुके हैं। हालांकि मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कप्तान का समर्थन करते हुए कहा कि एक हार से टीम खराब नहीं हो जाती और भारतीय टीम अपनी आक्रामक बल्लेबाजी की रणनीति में कोई बदलाव नहीं करेगी।

 

वैभव सूर्यवंशी पर भी रहेंगी सभी की निगाहें

इस मुकाबले में 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर भी सभी की निगाहें रहेंगी। उन्होंने अपने शुरुआती दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में क्रमशः 14 और 13 रन बनाए हैं। अब तक दो मैचों में उनके बल्ले से केवल 27 रन निकले हैं, ऐसे में चौथे टी-20 में उनसे बड़ी और मैच जिताऊ पारी की उम्मीद की जाएगी।

 

ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड की पिच रिपोर्ट

ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। मैदान का आकार अपेक्षाकृत छोटा होने के कारण यहां चौके-छक्के आसानी से लगते हैं और हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। हालांकि नई गेंद से शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट का फायदा मिल सकता है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो जाता है। ऐसे में एक बार फिर दर्शकों को बड़े स्कोर वाला रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

 

 

ब्रिस्टल के इस मैदान पर भारत ने अब तक केवल एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है। वर्ष 2018 में खेले गए उस मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया था। वहीं, इस मैदान पर अब तक 7 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं, जिनमें 4 मुकाबले लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 3 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के नाम रहे हैं। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम परिस्थितियों को देखते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।

 

 

 

भारत की संभावित प्लेइंग-11

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।

 

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11

फिल साल्ट, जॉस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।

 

 

टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और सूर्यांश शेडगे।

 

टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड

री ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जॉस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड।

भारत में किस चैनल पर होगा लाइव टेलीकास्ट

 भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर Live प्रसारित किया जाएगा.

 

भारत में कहां होगा मैच का लाइव स्ट्रीमिंग?

चौथा टी20 मैच का लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप पर किया जाएगा.

 

कितने बजे से खेला जाएगा चौथा टी20 मैच

भारत में मैच का लाइव टेलीकास्ट रात 10 बजे से शुरू होगा तो वहीं, टॉस भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे होगा

Related Posts

खेल

Ind Vs WI: तीसरे टी20 में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई

October 11, 2026
खेल

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T-20 मैच आज, जानें फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

October 11, 2026
खेल

India vs West Indies: भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच कल, जानें कब-कहां देखें लाइव मैच

October 10, 2026
खेल

IND vs WI 2nd T20: भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच आज, जानिए फ्री में कब-कहां और कैसे देखें मैच

October 9, 2026
खेल

Today India vs Pakistan Match: एशियन गेम्स 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, देखे कितने बजे शुरू से होंगी मैच!

October 3, 2026
खेल

World Cup 2027 Schedule: World Cup 2027 का शेड्यूल जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

October 2, 2026
Next Post
सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है - मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

ITR Refund Status 2025:ITR Refund : Income Tax Refund में क्यों होती है देरी? इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दिया बड़ा अपडेट

ITR Refund Status 2025:ITR Refund : Income Tax Refund में क्यों होती है देरी? इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दिया बड़ा अपडेट

November 17, 2025
बांग्लादेश क्रिकेट में उथल-पुथल, तमीम इकबाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अमीनुल इस्लाम बुलबल की हुई छुट्टी

बांग्लादेश क्रिकेट में उथल-पुथल, तमीम इकबाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अमीनुल इस्लाम बुलबल की हुई छुट्टी

April 7, 2026

saudi arabia news: सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर बड़ा हमला, 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल

October 11, 2026

हाफिज सईद का बेटा आतंकी घोषित- 32 साल जेल में रखने की सजा

April 9, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • OTT relese this week: ‘आवारापन 2’ से लेकर ‘रिपोर्टिंग लाइव’ तक OTT पर रिलीज होगी 16 नई फिल्‍में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट
  • Bihar news: बड़ा नाब हादशा; भोज खाने जा रहे बच्चों से भरी नाव नदी में डूबी, 11 मासूमों की मौत
  • Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा स्थगित, CGPSC ने जारी किया नोटिस

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In