• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, June 20, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

The Taj Story Review: परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ हुई रिलीज, इतिहास की सच्चाई पर आधारित है ये फिल्म

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 1, 2025
in देश
The Taj Story Review: परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ हुई रिलीज, इतिहास की सच्चाई पर आधारित है ये फिल्म
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

 हम सब ने अपने व्हाट्सऐप इनबॉक्स में वो फॉर्वर्ड मैसेज देखा होगा जो दावा करता है कि दुनिया का अजूबा ताज महल असल में प्राचीन शिव मंदिर ‘तेजो महालय है. वैसे हर बार हमने इसे एक और अफवाह मानकर खारिज कर दिया था. लेकिन जब इसी विवादित कथा पर आधारित फिल्म द ताज स्टोरी रिलीज हुई और इसमें परेश रावल जैसे कद के कलाकार शामिल हुए, तो इसे नजरअंदाज करना नामुमकिन हो गया.

 

READ ALSO

Maharashtra Hanuman Temple: बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर में छत गिरने से 20 से 25 लोग दबे होने की आशंका

FDC Drugs Banned: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 16 एफडीसी दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर लगाई रोक

 

परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ एक ऐसी बहस को फिर से जिंदा करने की कोशिश है, जो भारत के इतिहास और आस्था के चौराहे पर बरसों से खड़ी है. फिल्म में परेश रावल का किरदार, आगरा का टूर गाइड विष्णु दास, ये कहते हुए नजर आता है कि ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ‘देश का मुद्दा’ है. लेकिन सवाल ये नहीं है कि ताजमहल प्यार की निशानी है या नहीं. सवाल ये है कि जिस नींव पर हमारा इतिहास खड़ा है, क्या उस नींव को एक बार फिर टटोलने की जरूरत है? आइए इस पर विस्तार से बात करते हैं.

 

कहानी

फिल्म की कहानी का सारा दारोमदार आगरा के एक आम टूर गाइड, विष्णु दास (परेश रावल) पर टिका है. विष्णु दास रोज टूरिस्ट को ताजमहल की रोमांटिक कहानी सुनाता है—मुमताज के लिए शाहजहां का प्रेम-प्रतीक. लेकिन इस गाइड के दिमाग में एक दिन ऐसा ऐतिहासिक तूफान उठता है कि वो तय कर लेता है,”अब बस! जो किताबों में पढ़ाया गया, वो गलत है! हम तो ताज महल की असली सच्चाई साबित करके रहेंगे!’ और ये सच्चाई साबित करने के लिए विष्णु दास साहब सीधे कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर कर देते हैं. उनका दावा सीधा, मगर धमाकेदार है कि ताजमहल, जिसे मकबरा समझा जाता है, वो दरअसल एक प्राचीन जगह है और ये जगह हिन्दू राजा ने बनाई है. बात यहीं नहीं रुकी.

 

 

इस फिल्म में परेश रावल, अपने ट्रेडमार्क अंदाज में एक डायलॉग भी कहते हुए नजर आते हैं,”जब हर बात पर डीएनए टेस्ट हो सकता है, तो ताजमहल का भी डीएनए टेस्ट कराओ! पता चल जाएगा कि ये प्यार का प्रतीक है या फिर किसी पुरानी इमारत पर लीपापोती!” यानी, कहानी को कोर्टरूम के पिंजरे में बंद करके, डायरेक्टर ने इतिहास के सबसे विवादित पन्नों को कुरेदने की पूरी तैयारी कर ली है.अब ये फिल्म किस तरह से आगे बढ़ती है, ये जानने के लिए आपको थिएटर में जाकर ‘द ताज स्टोरी’ देखनी होगी.

 

जानें कैसी है फिल्म

फिल्म के प्लॉट की बात करें तो ये एक ऐसा विषय जिसे जानने की उत्सुकता तो लोगों में है. फर्स्ट हाफ में एक आम टूर गाइड का सिस्टम से लड़ना, ताजमहल के ‘असली इतिहास’ के लिए उसका अदालत का दरवाजा खटखटाना हमें अच्छा लगता है. क्योंकि यहां एक साधारण आदमी को ‘बागी’ बनते दिखाया गया है और ऐसी कहानी हम सभी को अच्छी लगती है. लेकिन असली परीक्षा शुरू होती है दूसरे हाफ में, जब कहानी कोर्टरूम ड्रामा का रूप लेती है और यहीं फिल्म की नैया डगमगा जाती है.

निर्देशन और लेखन

तुषार गोयल इस फिल्म के राइटर और डायरेक्टर हैं. फिल्म में कोर्टरूम की जिस बहस को तेज, दमदार और दिलचस्प होना चाहिए था, उसे निर्देशक ने बिलकुल ही हल्का दिखाया है. फिल्म में बेशक इतिहासकारों और पुराने ग्रंथों का हवाला दिया गया है, लेकिन उनका प्रस्तुतीकरण इतना दमदार नहीं है कि हमें इसके साथ बांधे रखे. उम्मीद तो किसी सॉलिड कहानी की थी, लेकिन ये कहानी तो सिर्फ लाउड डायलॉग और वन-लाइनर्स के शोर में दबकर रह जाती है.

 

एक्टिंग

द ताज स्टोरी का सारा भार अकेले परेश रावल के मजबूत कंधों पर है. उनकी एक्टिंग आज भी लाजवाब है, लेकिन विष्णु दास के रूप में वो जाने पहचाने से लगते हैं. इस तरह के ‘आम आदमी-हीरो’ वाले किरदार में उनकी पुरानी छाप दिखती है, जिससे नयापन गायब है. उनके व्यंग वाले डायलॉग और कोर्टरूम में उनकी तरफ से कसे जाने वाले ताने एक गंभीर ऐतिहासिक बहस को कई बार अनजाने में हास्यस्पद बना देते हैं, जिससे फिल्म की गंभीरता कम हो जाती है. वहीं, जाकिर हुसैन (विपक्षी वकील) जैसे मंजे हुए कलाकार को इस फिल्म कमजोर लेखन का शिकार होना पड़ा है, जिससे कोर्टरूम की टक्कर फीकी पड़ जाती है. अमृता खानविलकर को भी एक डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर के तौर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सही मौका नहीं मिला.

 

देखें या न देखे

‘द ताज स्टोरी’ एक ऐसा विषय उठाती है जो सीधे हमारे देश के इतिहास और वर्तमान आस्था से जुड़ा है, लेकिन सवाल है कि क्या ये फिल्म अपने मकसद में कामयाब होती है. दरअसल इस फिल्म में कई ऐसी बातें हैं जो आपको निराश कर सकती हैं.

 

फिल्म की सबसे बड़ी समस्या ये है कि ये इतिहास की खोज से भटककर अनवांटेड ड्रामा में उलझ जाती है. ऐतिहासिक सच्चाई पर जोर देने के बजाय, कहानी में जबरन धार्मिक एंगल और बनावटी ट्विस्ट ठूंसे गए हैं, जो बहुत फोर्स्ड लगते हैं. जब कोई फिल्म अपनी मुख्य बहस को छोड़कर केवल आस्था और भावनाओं को उकसाने पर ध्यान केंद्रित करती है, तो उस पर प्रोपोगंडा होने का लेबल लगना स्वाभाविक है. यही वजह है कि अगर आप एक निष्पक्ष और इंटरेस्टिंग कोर्टरूम ड्रामा वाली फिल्म देखने की उम्मीद कर रहे हैं, तो ये आपको निराश करेगी.

165 मिनट की ये लंबी फिल्म बड़े-बड़े दावे करती है कि वो ‘सत्य’ सामने लाएगी, लेकिन इसका एक्सक्यूशन बहुत ही कमजोर है. लाउड डायलॉग और कमजोर स्क्रिप्ट के चलते ये फिल्म महज एक शोरगुल लगती है. ऐसा शोर जहां आवाज तो बहुत है, पर असर कुछ भी नहीं. हालांकि परेश रावल के लिए ये फिल्म देख सकते हैं. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी कमाल की है, जिसने ताजमहल की भव्यता को खूबसूरती से कैद किया है. फिल्म में AI का इस्तेमाल इसे इंटरेस्टिंग बनाता है.

Related Posts

Maharashtra Hanuman Temple: बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर में छत गिरने से 20 से 25 लोग दबे होने की आशंका
देश

Maharashtra Hanuman Temple: बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर में छत गिरने से 20 से 25 लोग दबे होने की आशंका

June 20, 2026
FDC Drugs Banned: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 16 एफडीसी दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर लगाई रोक
देश

FDC Drugs Banned: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 16 एफडीसी दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर लगाई रोक

June 20, 2026
Chhattisgarh LPG Price Hike: छत्तीसगढ़ में घरेलू LPG सिलेंडर ₹29 महंगा; 1000 के पार पहुंची कीमत, चेक करें नए रेट
देश

LPG KYC: LPG ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट, 30 जून तक करा लें ये जरूरी काम बरना रुक जाएगी आपकी सब्सिडी

June 20, 2026
दिल्ली: ट्रेन की सीट के लिए खूनी संघर्ष, युवक की पीट-पीटकर हत्या, तमाशा देखते रहे लोग
देश

दिल्ली: ट्रेन की सीट के लिए खूनी संघर्ष, युवक की पीट-पीटकर हत्या, तमाशा देखते रहे लोग

June 20, 2026
बांग्लादेशः ढाका की सड़कों पर हजारों की संख्या में हिंदुओं का प्रदर्शन, लगे जय “जय श्री राम” के नारे
देश

बांग्लादेशः ढाका की सड़कों पर हजारों की संख्या में हिंदुओं का प्रदर्शन, लगे जय “जय श्री राम” के नारे

June 20, 2026
Railway New Fine Rules: ट्रेन में बिना टिकट यात्रा पर देना पड़ेगा दोगुना जुर्माना, 1 जुलाई से रेलवे का नया नियम लागू
देश

Railway New Fine Rules: ट्रेन में बिना टिकट यात्रा पर देना पड़ेगा दोगुना जुर्माना, 1 जुलाई से रेलवे का नया नियम लागू

June 20, 2026
Next Post
Raigarh News: रजत जयंती वर्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी नई खुशियों की सौगात

Raigarh News: रजत जयंती वर्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी नई खुशियों की सौगात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

November 10, 2025

CG: चपरासी ने बैंक में ही लगाई फांसी,सुसाइड नोट में लिखा अपना दर्द

April 3, 2022
Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

April 4, 2026
Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

May 16, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • ड्रोन दीदी अभियान से कृषि क्षेत्र में तकनीक और मातृशक्ति का होगा सशक्त संगम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कुनकुरी से वर्चुअल कार्यक्रम में हुए शामिल
  • Raigarh News : नीट यूजी परीक्षा से एक दिन पूर्व सभी 8 परीक्षा केंद्रों में हुआ व्यापक मॉक ड्रिल, व्यवस्थाओं की परखी गई तैयारियां
  • Chhattisgarh latest news: राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, अंगूठा लगाने के बाद ही मिलेगा राशन, ई-केवाईसी अनिवार्य!

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In