गुजरात के कच्छ जिले में गुरुवार को तीन मिनट के अंतराल पर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र कच्छ जिले में धोलावीरा से 32 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में स्थित था.
रिक्टर पैमाने पर पहले आए भूकंप की तीव्रता 3.6 दर्ज की गई जबकि दूसरा झटका 3.2 की तीव्रता का रहा. वहीं मणिपुर के विष्णुपुर में भी गुरुवार को 3.6 तीव्रता का भूकंप आया.
कहां था भूकंप का केंद्र?
पहले भूकंप का केंद्र खावड़ा से लगभग 32 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित था. वहीं दूसरे भूकंप का केंद्र धोलावीरा से करीब 32 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में बताया गया. दोनों झटके अपेक्षाकृत कम तीव्रता के थे, लेकिन लोगों ने इन्हें स्पष्ट रूप से महसूस किया.
किसी नुकसान की सूचना नहीं
जानकारी के मुताबिक, दोनों भूकंपों की वजह से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है. न ही किसी इमारत को क्षति पहुंचने की खबर सामने आई है. वहीं स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.
कच्छ भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील
गुजरात का कच्छ भारत के सबसे अधिक भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में शुमार किया जाता है. यह इलाका भूकंपीय जोन-5 में आता है, जिसे देश का सबसे संवेदनशील भूकंप क्षेत्र माना जाता है. यहां पर समय-समय पर हल्के से लेकर मध्यम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं.
जान-माल का नुकसान?
शुरुआती जानकारी के अनुसार भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि, गुजरात के कच्छ जिले को भूकंपीय दृष्टि से बेहद संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। इस जिले के आसपास समय-समय पर पीछे कई भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।















