• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, June 30, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home JOB

देश के इस राज्य में सरकारी नौकरियों का खुलेगा पिटारा, सीएम ने बताया अगले एक साल में मिलेंगी कितनी नौकरियां?

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 1, 2025
in JOB
देश के इस राज्य में सरकारी नौकरियों का खुलेगा पिटारा, सीएम ने बताया अगले एक साल में मिलेंगी कितनी नौकरियां?
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

देहरादून: उत्तराखंड में जल्द ही सरकारी नौकरियों की बहार आनेवाली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मानें तो प्रदेश में अगले एक साल में 10 से 12 हजार सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। उन्होंने शनिवार को कहा कि पिछले चार साल में प्रदेश में 26 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं और अगले एक साल में यह आंकड़ा 36 से 38 हजार तक पहुंच जाएगा।

4 साल में 26 हजार नौकरियां दी

उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह की शुरूआत पर यहां एक संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पिछले चार साल में 26 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा, ”कुछ परीक्षाएं हो चुकी हैं, जिनका परीक्षाफल घोषित होना है। यह सब मिलाकर अगले एक साल के अंदर 10—12 हजार भर्तियां और की जाएंगी।”

READ ALSO

IOCL Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में इतने पदों पर निकली है भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

CG Teacher Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी! 7 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

राज्य स्थापना के 25 साल हो रहे पूरे

धामी ने कहा कि नौ नवंबर को उत्तराखंड अपनी स्थापना के 25 साल पूरे कर रहा है और राज्य की उपलब्धियों के बारे में बताने का यह सबसे सही समय है। उन्होंने इस संबंध में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने, सशक्त भूमि कानून, जबरन धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगा रोधी कानून, नकल विरोधी कानून, राज्य के लिए आंदोलन करने वालों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत तथा महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का जिक्र किया।

एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 2023 में हुए वैश्विक निवेशक सम्मेलन के बाद से अब तक एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश धरातल पर उतर चुका है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप के लिए 200 करोड़ रुपये का वेंचर फंड बनाया गया है । उन्होंने कहा कि राज्य के गठन के बाद से अर्थव्यवस्था का आकार 26 गुंना बढ़ा है और प्रति व्यक्ति आय में 17 गुना वृद्धि हुई है। इसके साथ ही 2025—26 में राज्य के इतिहास में पहली बार एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश हुआ।

एक साल के अंदर केदारनाथ के सभी निर्माण पूरे होंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अंत्योदय योजना के तहत 1.85 लाख परिवारों को साल में तीन रसोई गैस सिलेंडर दिए जा रहे हैं, जबकि 1.65 लाख महिलाएं लखपति दीदी योजना से आत्मनिर्भर बनी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ भव्य और दिव्य रूप ले रहा है और एक साल के अंदर वहां सभी निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार बदरीनाथ में 300 करोड़ रुपये की धनराशि से मास्टर प्लान का काम हो रहा है, जबकि केदारनाथ और हेमकुंड जाने के लिए रोपवे का निर्माण भी शुरू होने वाला है।

दिल्ली—देहरादून एलीवेटेड रोड का काम अंतिम चरण में

उन्होंने कहा कि कुमांऊ के 48 पौराणिक मंदिरों और गुरूद्वारों को एक सर्किट के रूप में जोड़कर उनके निर्माण को आगे बढ़ाया जा रहा है और दिल्ली—देहरादून एलीवेटेड रोड का काम भी अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसके पूरा होने के बाद दोनों शहरों के बीच का सफर दो—ढाई घंटे का रह जाएगा। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम भी 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है।

Related Posts

CG Teacher Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी! 7 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
JOB

IOCL Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में इतने पदों पर निकली है भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

June 30, 2026
CG Teacher Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी! 7 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
JOB

CG Teacher Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी! 7 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

June 26, 2026
CG Train Cancelled List: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका; पावर ब्लॉक से 10 ट्रेनें रद्द, 3 ट्रेनों का बदला रूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
JOB

CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ में आज से लगातार तीन दिनों तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, सफर से पहले चेक करें स्टेटस

June 26, 2026
Chhattisgarh news raipur: रायपुर में कल आयोजित होगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला, 900 पदों पर होगी भर्ती
JOB

Chhattisgarh news raipur: रायपुर में कल आयोजित होगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला, 900 पदों पर होगी भर्ती

June 24, 2026
Sarkari Naukari: UPSC ने निकाली 400+ पदों पर सीधी भर्ती! जानिए कैसे करें आवेदन
JOB

Sarkari Naukari: UPSC ने निकाली 400+ पदों पर सीधी भर्ती! जानिए कैसे करें आवेदन

June 23, 2026
Bank holiday: अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट
JOB

Bank holiday: अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट

June 21, 2026
Next Post
जसप्रीत बुमराह के पास इतिहास रचने का मौका, तोड़ सकते हैं अर्शदीप सिंह का रिकॉर्ड

जसप्रीत बुमराह के पास इतिहास रचने का मौका, तोड़ सकते हैं अर्शदीप सिंह का रिकॉर्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

November 10, 2025

CG: चपरासी ने बैंक में ही लगाई फांसी,सुसाइड नोट में लिखा अपना दर्द

April 3, 2022
Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

April 4, 2026
Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

May 16, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • IOCL Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में इतने पदों पर निकली है भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन
  • Bank Holidays July 2026: अगले महीने कुल कुल 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए किस राज्य में कब रहेगी छुट्टी
  • Indian Railway new rule: रेल यात्रियों के लिए सख्त हुए नियम, महिला कोच में सफर पर पुरुषों पर लगेगा 2500 रुपये का जुर्माना
  • CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में 1 जुलाई से तेज होंगी मानसून की गतिविधियां, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In