• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, September 9, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती को ब्लैकमेल करने वाला साइबर अपराधी बिहार से गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
July 23, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती को ब्लैकमेल करने वाला साइबर अपराधी बिहार से गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

23 जुलाई, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रायगढ़ साइबर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवती को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। आरोपी ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसकी निजी फोटो एवं वीडियो हासिल किए, फिर APK फाइल के माध्यम से मोबाइल का एक्सेस लेकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया और ₹13 हजार की रकम भी वसूल ली।

READ ALSO

Raigarh News : “अभियान संवेदना” में कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

Raigarh News : जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, प्रभारी मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ली समीक्षा बैठक

 

जानकारी के लैलूंगा थाना क्षेत्र की 23 वर्षीय युवती ने 12 जून 2026 को थाना साइबर में शिकायत दर्ज कराई। युवती ने बताया कि लगभग छह वर्ष पहले उसकी इंस्टाग्राम पर एक अज्ञात व्यक्ति से पहचान हुई थी, जिसने अपना नाम अविनाश उर्फ राजा निवासी मुजफ्फरपुर (बिहार) बताया। बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने विश्वास में लेकर उससे निजी फोटो एवं वीडियो मंगवाए। कुछ समय बाद आरोपी का व्यवहार बदल गया और उसने युवती को एक APK फाइल डाउनलोड करने के लिए भेजी। आरोपी के कहने पर युवती ने फाइल डाउनलोड कर उसका एक्सेस कोड भी साझा कर दिया।

मोबाइल का एक्सेस मिलने के बाद आरोपी ने युवती की निजी जानकारी, फोटो, वीडियो और कॉन्टैक्ट लिस्ट हासिल कर ली। इसके बाद वह सोशल मीडिया और परिवार के सदस्यों को अंतरंग फोटो-वीडियो भेजने की धमकी देकर लगातार पैसों की मांग करने लगा। भयवश युवती ने आरोपी के पेटीएम खाते में ₹3,000, ₹5,000 और ₹5,000, कुल ₹13,000 भेज दिए। इसके बावजूद आरोपी ब्लैकमेल करता रहा तथा युवती के परिजनों से संपर्क कर उसे बदनाम करने का प्रयास किया।

शिकायत पर थाना साइबर में अपराध क्रमांक 10/2026 के तहत धारा 308(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 66(D) आईटी एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक ने तकनीकी विश्लेषण कर आरोपी द्वारा उपयोग किए गए आईपी एड्रेस एवं अन्य डिजिटल साक्ष्य एकत्र किए। पूरी जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह को अवगत कराई गई, जिनके निर्देश पर विशेष पुलिस टीम तत्काल बिहार रवाना की गई।

साइबर पुलिस टीम ने जिला मुजफ्फरपुर के थाना बेला क्षेत्र में आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी अविनाश चौधरी (20 वर्ष) ने अपराध स्वीकार करते हुए युवती से ₹13 हजार प्राप्त करना स्वीकार किया। आरोपी ने यह भी बताया कि उसने यूट्यूब से हैकिंग के तरीके सीखकर इस प्रकार का अपराध किया था।

गिरफ्तार *आरोपी अविनाश चौधरी पिता रमेश चौधरी, उम्र 20 वर्ष, वर्तमान पता – बर चौक, बेला, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) तथा स्थायी पता – जाफराबाद, खजहाचक उर्फ सहदेपुर, थाना लालगंज, जिला वैशाली (बिहार)* को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं डीएसपी साइबर श्रीमती उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक, एएसआई नंद कुमार सारथी, आरक्षक महेश पंडा, पुष्पेन्द्र जाटवर एवं संतराम कैवर्त की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*”सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से मित्रता, निजी फोटो-वीडियो साझा करना तथा किसी के कहने पर APK फाइल डाउनलोड करना गंभीर साइबर खतरा है। ऐसे मामलों में घबराकर पैसे न भेजें, बल्कि तत्काल पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें। रायगढ़ पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ देश के किसी भी राज्य में जाकर सख्त कार्रवाई करेगी।”*

*रायगढ़ पुलिस की साइबर सुरक्षा अपील*
• सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट या मैसेज पर भरोसा न करें।
• किसी के कहने पर APK फाइल या संदिग्ध लिंक डाउनलोड न करें।
• निजी फोटो, वीडियो या व्यक्तिगत जानकारी किसी भी ऑनलाइन व्यक्ति से साझा न करें।
• यदि कोई फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगे, तो रकम बिल्कुल न भेजें।
• ऐसी स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें तथा निकटतम साइबर थाना से संपर्क करें।
• समय पर शिकायत करने से साइबर अपराधियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई संभव होती है।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” में कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

September 8, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, प्रभारी मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ली समीक्षा बैठक

September 8, 2026
रायगढ़

Raigarh News : गस्त दौरान अवैध स्क्रैप परिवहन करते माजदा वाहन को घरघोड़ा पुलिस ने पकड़ा, वाहन से 4.5 टन स्क्रैप जब्त

September 8, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh चक्रधर समारोह : रायगढ़ में 14 से 23 सितंबर तक कला-संस्कृति का महाकुंभ, चक्रधर समारोह में कौन-कौन से कलाकार देंगे प्रस्तुति? पूरी जानकारी RGH NEWS पर

September 8, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की ऐतिहासिक उपलब्धि: महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर

September 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी, पुराने दो बाइक चोरी का भी खुलासा; जूटमिल पुलिस ने 4.50 लाख की संपत्ति की बरामदगी

September 7, 2026
Next Post
Vodafone Idea: Vi ने लॉन्च किया सस्ता प्लान, 180 दिनों तक मिलेगी कॉलिंग-डेटा-SMS सर्विस

Vodafone Idea: Vi ने लॉन्च किया सस्ता प्लान, 180 दिनों तक मिलेगी कॉलिंग-डेटा-SMS सर्विस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

20 जिलों में अगले कुछ घंटों में तूफान-वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट

April 22, 2021
Iran-US War: ईरान के खिलाफ हफ्तों तक चलने वाले जमीनी ऑपरेशन की तैयारी में जुटा अमेरिका, भयावह हो सकती है जंग

Iran-US War: ईरान के खिलाफ हफ्तों तक चलने वाले जमीनी ऑपरेशन की तैयारी में जुटा अमेरिका, भयावह हो सकती है जंग

March 29, 2026

हड़ताल करने आए बिजली कर्मी की हादसे में मौत,जधानी में चल रहे आंदोलन में हिस्सा लेने आया था

April 9, 2022
*महानदी विवाद नहीं, छत्तीसगढ़-ओडिशा की साझा समृद्धि का आधार बने : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

*महानदी विवाद नहीं, छत्तीसगढ़-ओडिशा की साझा समृद्धि का आधार बने : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

July 30, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Samsung: 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy A07s भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग ने निकाली पटवारी भर्ती, 200 पदों के लिए वेकेंसी जारी, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन
  • BRICS Summit 2026: BRICS समिट में शामिल होने के लिए 11 सितंबर भारत आएंगे पुतिन..
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In