• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, July 24, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

US Tariff on India: ट्रंप का नया टैरिफ बम! भारत समेत 17 देशों पर लगाया 10% शुल्क, जानिए कब से होगा लागू

VIKASH SONI by VIKASH SONI
July 24, 2026
in देश
US Tariff on India: ट्रंप का नया टैरिफ बम! भारत समेत 17 देशों पर लगाया 10% शुल्क, जानिए कब से होगा लागू
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

अमेरिका ने वस्तुओं के उत्पादन में बंधुआ मजदूरी के इस्तेमाल पर रोक लगाने के प्रयासों के तहत भारत और 16 अन्य देशों से आयातित वस्तुओं पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाया है। अमेरिका ने पिछले महीने व्यापार अधिनियम की धारा 301 के तहत शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखते समय भारत को 12.5 प्रतिशत शुल्क वाले देशों की श्रेणी में रखा था लेकिन उसने बंधुआ मजदूरी से तैयार वस्तुओं के आयात पर रोक लगाने के लिए भारत द्वारा अपनी विदेश व्यापार नीति में किए गए संशोधन का संज्ञान लिया और शुल्क को कम करके 10 प्रतिशत कर दिया।

 

READ ALSO

Crude oil: कच्चे तेल की कीमतें फिर 100 डॉलर के पार, क्या फिर से बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

Share Market Today: खुलते ही शेयर बाजार धड़ाम; 700 अंक गिरा सेंसेक्‍स, निवेशकों के ₹3.58 लाख करोड़ साफ

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में जारी एक ज्ञापन में कहा, ‘‘इन कदमों के परिणामस्वरूप व्यापार प्रतिनिधि ने मुझे सलाह दी है कि ऐसे प्रतिबंधों को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए इन अर्थव्यवस्थाओं को प्रोत्साहित करने के वास्ते उनकी वस्तुओं पर 10 प्रतिशत की दर से शुल्क लगाया जाना चाहिए।’’

 

अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने सभी देशों पर लागू 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क की अवधि समाप्त होने से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को व्यापार अधिनियम की धारा 301 के तहत 60 देशों पर नए शुल्क की घोषणा की। चीन, ब्रिटेन और जापान जैसे जिन देशों में बंधुआ मजदूरी से तैयार वस्तुओं के आयात पर रोक लगाने वाले कानून नहीं हैं, उन्हें 12.5 प्रतिशत शुल्क का सामना करना पड़ेगा।

 

43 देशों को 12.5 प्रतिशत शुल्क

US Tariff on India बंधुआ मजदूरी से संबंधित ये शुल्क उन कच्चे माल पर लागू नहीं होंगे, जिन पर शुल्क लगाने से घरेलू बाजार में उनकी आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा पूरी अर्थव्यवस्था में व्यवधान पैदा करने वाले उत्पादों और अमेरिका में पर्याप्त मात्रा में उत्पादित या पैदा नहीं की जा सकने वाली वस्तुओं को भी इससे छूट दी गई है। शुल्क का सामना करने वाले 60 देशों में भारत, कनाडा, ब्रिटेन, बांग्लादेश और पाकिस्तान समेत 17 देशों पर 10 प्रतिशत की दर लागू होगी। शेष 43 देशों को 12.5 प्रतिशत शुल्क देना होगा।

 

Join Our Whatsapp Group

कब से लागू होंगे नए शुल्क?

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (यूएसटीआर) के बयान में कहा गया कि ग्रीर ने राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देश पर 1974 के व्यापार अधिनियम की धारा 301 के तहत उन 60 अर्थव्यवस्थाओं पर शुल्क लगाने की अंतिम कार्रवाई की जो ‘‘बंधुआ मजदूरी से तैयार वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगाने और उसे प्रभावी ढंग से लागू करने में विफल रहे हैं।’’ नए शुल्क शुक्रवार रात 12 बजकर एक मिनट से प्रभावी होंगे। उसी समय अस्थायी 10 प्रतिशत आयात शुल्क की अवधि समाप्त होगी। यह अस्थायी शुल्क फरवरी में उच्चतम न्यायालय के उस फैसले के बाद लगाया गया था, जिसमें अप्रैल 2025 में लागू किए गए राष्ट्रपति के ‘‘लिबरेशन डे’’ शुल्कों को अमान्य करार दिया गया था।

 

US Tariff on India ग्रीर ने यहां एक बयान में कहा कि यह कार्रवाई मानवाधिकारों के उल्लंघन और व्यापार को विकृत करने वाली गतिविधियों में सुधार की शुरुआत करेगी तथा दुनियाभर के श्रमिकों के कल्याण में मदद करेगी। इस संबंध में जारी एक संघीय नोट में प्रस्तावित शुल्कों की जून में घोषणा के बाद जबरन श्रम से तैयार वस्तुओं के आयात पर रोक लगाने के भारत के फैसले का उल्लेख किया गया।

 

भारत ने 14 जून को अपनी विदेश व्यापार नीति में संशोधन करके बंधुआ मजदूरी से तैयार वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था।

 

अमेरिका भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार और भारतीय निर्यात का सबसे बड़ा बाजार है। वाणिज्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2025 में दोनों देशों के बीच वस्तुओं का व्यापार करीब 141 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जिसमें भारत का निर्यात 87.3 अरब अमेरिकी डॉलर था।

Related Posts

Crude oil: कच्चे तेल की कीमतें फिर 100 डॉलर के पार, क्या फिर से बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?
देश

Crude oil: कच्चे तेल की कीमतें फिर 100 डॉलर के पार, क्या फिर से बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

July 24, 2026
Share Market Today: खुलते ही शेयर बाजार धड़ाम; 700 अंक गिरा सेंसेक्‍स, निवेशकों के ₹3.58 लाख करोड़ साफ
देश

Share Market Today: खुलते ही शेयर बाजार धड़ाम; 700 अंक गिरा सेंसेक्‍स, निवेशकों के ₹3.58 लाख करोड़ साफ

July 24, 2026
50 OTT Platform Block: भारत सरकार का बड़ा एक्शन, अश्लील कंटेंट के चलते 50 OTT प्लेटफॉर्म्स बैन
देश

50 OTT Platform Block: भारत सरकार का बड़ा एक्शन, अश्लील कंटेंट के चलते 50 OTT प्लेटफॉर्म्स बैन

July 23, 2026
CJP Protest: कल देशभर में कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन का ऐलान
देश

CJP Protest: कल देशभर में कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन का ऐलान

July 23, 2026
Commonwealth Games 2026: आज से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 शुरू, पहले दिन भारत का रहेगा यह शेड्यूल
देश

Commonwealth Games 2026: आज से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 शुरू, पहले दिन भारत का रहेगा यह शेड्यूल

July 23, 2026
Vodafone Idea: Vi ने लॉन्च किया सस्ता प्लान, 180 दिनों तक मिलेगी कॉलिंग-डेटा-SMS सर्विस
देश

Vodafone Idea: Vi ने लॉन्च किया सस्ता प्लान, 180 दिनों तक मिलेगी कॉलिंग-डेटा-SMS सर्विस

July 23, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

साल के पहले महीने में ही इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

December 29, 2021

एबीवीपी ने लावण्या को इंसाफ दिलाने एवं दोसी स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने हेतु सौपा ज्ञापन

January 24, 2022
Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस से गांजा तस्करी, 50 लाख का गांजा के साथ 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस से गांजा तस्करी, 50 लाख का गांजा के साथ 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

May 8, 2026

10 लाख से अधिक चिटफंड निवेशकों को रकम वापसी का इंतजार, जल्द मिल सकती है अच्‍छी खबर

May 12, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में लैलूंगा पुलिस की बड़ी सफलता, ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही 26.484 किलो गांजा की खेप आई10 कार समेत जब्त
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
  • Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत भूपदेवपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • US Tariff on India: ट्रंप का नया टैरिफ बम! भारत समेत 17 देशों पर लगाया 10% शुल्क, जानिए कब से होगा लागू

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In