• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, October 24, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : निगरानी बदमाश महेश पैंकरा फिर चढ़ा घरघोड़ा पुलिस के हत्थे, 24 घंटे में चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद

VIKASH SONI by VIKASH SONI
July 25, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : निगरानी बदमाश महेश पैंकरा फिर चढ़ा घरघोड़ा पुलिस के हत्थे, 24 घंटे में चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

*25 जुलाई, रायगढ़* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर घरघोड़ा पुलिस ने थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में मोटर साइकिल चोरी के मामले में महज 24 घंटे के भीतर बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना क्षेत्र के निगरानी बदमाश महेश पैंकरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल और रेडमी कंपनी का मोबाइल बरामद कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी बाइक चोरी के मामले दर्ज हैं और उसे जेल भेजा जा चुका है। इस कार्रवाई से एक बार फिर घरघोड़ा पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोरों के विरुद्ध अपनी सतर्कता और प्रभावी पुलिसिंग का परिचय दिया है।

READ ALSO

Raigarh News : शराब रेड कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, तीन महिला और एक युवक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News : पर्यावरण मंत्री के गृह जिले में संबलपूरी शासकीय आबंटित भूमि की जंगलों का विनाश : कांग्रेस

 

जानकारी के अनुसार, प्रार्थी बसंत राठिया (37 वर्ष) निवासी फुलीकुण्डा, थाना लैलूंगा ने 23 जुलाई 2026 को थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 29 जून 2026 को खाद लेने घरघोड़ा आया था। उसने अपनी मोटर साइकिल क्रमांक CG-13-UA-3703 जैन पंडा के घर के सामने खड़ी की थी। बाइक के हैंडल में टंगे झोले में उसका रेडमी कंपनी का मोबाइल भी रखा था। कुछ देर बाद लौटने पर मोटर साइकिल और मोबाइल दोनों गायब मिले। रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 234/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

वाहन चोरी को थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। शीघ्र ही सूचना मिली कि क्षेत्र का निगरानी बदमाश महेश पैंकरा चोरी की बाइक के साथ घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घरघोड़ा-लैलूंगा मुख्य मार्ग स्थित शनि मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी महेश पैंकरा (34 वर्ष) निवासी नेगीपारा, घरघोड़ा को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपने साथी विकास चौहान निवासी चुहकीमार के साथ मिलकर बाइक एवं मोबाइल चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल और लगभग ₹20,000 कीमत का रेडमी मोबाइल बरामद कर जप्त किया गया। सहआरोपी विकास चौहान फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी महेश पैंकरा थाना क्षेत्र का निगरानी बदमाश है और बाइक चोरी के मामलों में पहले भी गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। उल्लेखनीय है कि घरघोड़ा पुलिस ने एक दिन पहले भी उसे बाइक चोरी के एक अन्य प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा था।

इस उल्लेखनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक उद्धोराम पटेल एवं आरक्षक हरीश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी गई संपत्ति 24 घंटे के भीतर बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, जबकि फरार आरोपी की तलाश लगातार जारी है।

 

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*”अपराधियों का आपराधिक इतिहास चाहे जितना पुराना हो, रायगढ़ पुलिस की सतर्क निगरानी और त्वरित कार्रवाई से वे कानून से बच नहीं सकते। वाहन चोरी जैसी घटनाओं में पुलिस हर मामले का गंभीरता से अनुसंधान कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर संपत्ति की बरामदगी सुनिश्चित कर रही है।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : शराब रेड कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, तीन महिला और एक युवक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

October 23, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पर्यावरण मंत्री के गृह जिले में संबलपूरी शासकीय आबंटित भूमि की जंगलों का विनाश : कांग्रेस

October 22, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन: चक्रधरनगर चौक मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों पक्षों पर अपराध दर्ज

October 22, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर

October 21, 2026
रायगढ़

Raigarh News : केलो डेम लूटपाट मामले में फरार आरोपी रामकुमार मेहता गिरफ्तार, लूटा हुआ आईफोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त

October 21, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पुलिस स्मृति दिवस पर रायगढ़ पुलिस ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परेड में 154 पुलिसकर्मियों के नामों का किया गया वाचन

October 21, 2026
Next Post
Aadhaar App: Aadhaar यूजर्स के लिए जरूरी खबर, 14 घंटे तक बंद रहेंगी ये सेवाएं, जल्द निपटा लें जरूरी काम

Aadhaar App: Aadhaar यूजर्स के लिए जरूरी खबर, 14 घंटे तक बंद रहेंगी ये सेवाएं, जल्द निपटा लें जरूरी काम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Share market today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार की जोरदार शुरुआत; Sensex 350 अंक Nifty 25950 के पर कारोबार कर रहा

Share market today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार की जोरदार शुरुआत; Sensex 350 अंक Nifty 25950 के पर कारोबार कर रहा

December 12, 2025
Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में नया कानून लागू, धर्म बदलने से पहले 60 दिन का नोटिस अनिवार्य

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में नया कानून लागू, धर्म बदलने से पहले 60 दिन का नोटिस अनिवार्य

August 8, 2026

प्रशांत किशोर पार्टी में शामिल हों और सलाहकार के रूप में काम न करें : कांग्रेस

April 17, 2022

पुसौर पुलिस धोखाधड़ी के आरोपी को बिलासपुर में की गिरफ्तार…. ● नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख की ठगी कर फरार था आरोपी….

June 23, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • OTT RELEASE THIS WEEK: इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रहीं 9 नई फिल्में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट
  • Chhattisgarh news raipur: रायपुर में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने पर अब 4% की छूट, 30 दिसंबर तक मिलेगा सीधा लाभ
  • Bihar News: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, पति-पत्नी समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In