Rajgarh Car Accident: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में शनिवार को एक बड़ा कार हादसा हो गया। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। यहां के भीलखेड़ी जोड़ के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। घटना खुजनेर थाना की है।
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
जानकारी के मुताबिक, आज सुबह स्विफ्ट कार (MP09 CC 6414) अनियंत्रित होकर भीलखेड़ी जोड़ के पास सड़क किनारे बने तालाब मे जा समाई। बताते हैं, हादसे के समय कार के गेट लॉक थे और शीशे भी नहीं खुले जिससे मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। रेस्क्यू के दौरान निकाले गए एक व्यक्ति की सांसे चल रही थीं, उसे तत्काल सीपीआर दिया गया, हालांकि, उसे भी बचाया नहीं जा सका।
राजगढ़ में कार एक्सीडेंट में 5 लोगों की जान चली गई।
ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। तत्काल खुजनेर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने पहले 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया।
गेट लॉक होने से कार में फंसने की आशंका
पुलिस के अनुसार, कार सीधे तालाब में गिर गई थी। आशंका है कि कार के शीशे बंद थे और दरवाजे लॉक हो जाने के कारण लोग बाहर नहीं निकल सके, जिससे सभी की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किए जा रहे हैं।












