• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, September 16, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Raigarh News : आईजीपी राम गोपाल गर्ग ने ली रायगढ़ पुलिस की समीक्षा बैठक, कहा—’प्रोफेशनल पुलिसिंग और समयबद्ध विवेचना ही सफलता की पहचान’

VIKASH SONI by VIKASH SONI
July 30, 2026
in देश
Raigarh News : आईजीपी राम गोपाल गर्ग ने ली रायगढ़ पुलिस की समीक्षा बैठक, कहा—’प्रोफेशनल पुलिसिंग और समयबद्ध विवेचना ही सफलता की पहचान’
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायगढ़, 30 जुलाई* । कल माननीय मुख्यमंत्री महोदय छत्तीसगढ़ शासन के जिला रायगढ़ प्रवास कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न होने के पश्चात बुधवार शाम पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, श्री राम गोपाल गर्ग ने पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विवेचना की गुणवत्ता को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान आईजीपी ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के कुशल नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस सराहनीय कार्य कर रही है, लेकिन बदलते दौर की चुनौतियों को देखते हुए पुलिसिंग को और अधिक प्रोफेशनल, तकनीक आधारित एवं परिणाममुखी बनाना होगा।

READ ALSO

Big breaking: भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज, दिल्ली में PAK हाईकमिश्नर तलब

Mecca missile alert: मक्का शहर में मिसाइल अटैक! इतिहास में पहली बार मक्का में हवाई हमले का अलर्ट

बैठक में श्री गर्ग ने बताया कि भारत सरकार द्वारा नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन के विभिन्न पैरामीटरों पर सभी राज्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है। ऐसे में प्रत्येक जिले को अपने प्रदर्शन और डाटा की गुणवत्ता बेहतर करनी होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सात वर्ष या उससे अधिक सजा वाले मामलों में 90 दिवस तथा अन्य सभी अपराधों में एफआईआर दर्ज होने के 60 दिवस के भीतर विवेचना पूर्ण कर चालान प्रस्तुत करना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए लंबित प्रकरणों की श्रेणीवार सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर उनका समयबद्ध निराकरण किया जाए। सामान्य प्रकृति के अपराधों का अधिकतम आठ दिनों में निराकरण तथा जटिल मामलों में एसडीओपी के मार्गदर्शन से गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

आईजीपी ने कहा कि नवीन कानूनों के अनुरूप ई-साक्ष्य संकलन, ऑडियो-वीडियोग्राफी, सीसीटीएनएस में सभी आवश्यक प्रपत्रों की समय पर एंट्री, डिजिटल सिग्नेचर का उपयोग तथा मेडिकल अनुरोध मेडलर (MedLEaPR) पोर्टल के माध्यम से भेजना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही न्यायालयीन पेशियों में पुलिस कर्मियों की समय पर उपस्थिति बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया।

संपत्ति संबंधी अपराधों पर सख्त रुख अपनाते हुए श्री गर्ग ने स्पष्ट कहा कि एफआईआर दर्ज करने में किसी प्रकार की टालमटोल नहीं होनी चाहिए। थाना प्रभारी स्वयं थाने में उपस्थित होने पर प्रत्येक वैधानिक शिकायत पर तत्काल एफआईआर दर्ज करें। चोरी के वाहनों की बरामदगी के लिए ‘सशक्त ऐप’ का अधिकतम उपयोग करने, आदतन अपराधियों एवं गुंडा-बदमाशों की सतत निगरानी रखने तथा जमानत पर छूटे अपराधियों द्वारा दोबारा अपराध करने पर उनकी जमानत निरस्त कराने के लिए न्यायालय में आवश्यक आवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि फरार आरोपियों के विरुद्ध चालान पेश होने के बाद वारंट जारी कराने की प्रक्रिया में विलंब न हो तथा शून्य मर्ग दर्ज होने पर संबंधित थाना क्षेत्र को तत्काल सूचना दी जाए ताकि महत्वपूर्ण साक्ष्य सुरक्षित रह सकें। एनडीपीएस प्रकरणों की विवेचना को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए समय-समय पर अधिकारियों एवं विवेचकों का प्रशिक्षण आयोजित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने पुलिस महानिरीक्षक को आश्वस्त किया कि रायगढ़ पुलिस उनके सभी दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ पालन करेगी। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण, गुणवत्तापूर्ण विवेचना, नवीन कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन तथा तकनीक आधारित पुलिसिंग को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदारी के साथ कार्य करेगा।

 

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर, डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह, डीएसपी सुशांतो बनर्जी, डीएसपी सतीश भार्गव, रक्षित निरीक्षक अमित सिंह सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Posts

देश

Big breaking: भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज, दिल्ली में PAK हाईकमिश्नर तलब

September 16, 2026
देश

Mecca missile alert: मक्का शहर में मिसाइल अटैक! इतिहास में पहली बार मक्का में हवाई हमले का अलर्ट

September 16, 2026
देश

Boeing 737 Emergency Landing: हवा में फटा विमान का टायर, फ्लोर के हो गए टुकड़े; हुई खौफनाक इमरजेंसी लैंडिंग

September 16, 2026
देश

Agartala Delhi Flight Diverted: indiGo विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में धुआं दिखने पर लिया फैसला

September 15, 2026
देश

Oracle Layoffs: Oracle में हजारों कर्मचारियों की छंटनी, सुबह 6 बजे आया Email और खत्म हो गई नौकरी

September 15, 2026
देश

Amit Shah on UCC: 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC, गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान

September 13, 2026
Next Post
Raigarh News : देह व्यापार के नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा, कोतवाली से दो युवतियां हिरासत में; कई जगह छापेमारी जारी

Raigarh News : देह व्यापार के नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा, कोतवाली से दो युवतियां हिरासत में; कई जगह छापेमारी जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

New Rule: 8वें वेतन आयोग से लेकर EPFO तक, 1 जनवरी से बदल रहे ये नियम

New Rule: 8वें वेतन आयोग से लेकर EPFO तक, 1 जनवरी से बदल रहे ये नियम

December 28, 2025
Bihar result: खेसारी-मैथिली से लेकर ज्योति सिंह और चिराग पासवान तक, जानें कौन आगे कौन पीछे?

Bihar result: खेसारी-मैथिली से लेकर ज्योति सिंह और चिराग पासवान तक, जानें कौन आगे कौन पीछे?

November 14, 2025
Free LPG cylinder: द‍िवाली पर महिलाओं को फ्री में म‍िलेगा LPG स‍िलेंडर; यहां जानें पूरा डिटेल्स

Free LPG cylinder: द‍िवाली पर महिलाओं को फ्री में म‍िलेगा LPG स‍िलेंडर; यहां जानें पूरा डिटेल्स

October 10, 2025
SIP : SIP का बड़ा फायदा रिटायरमेंट के बाद फाइनेंशिय 1 करोड़ रुपये का फंड।

SIP : SIP का बड़ा फायदा रिटायरमेंट के बाद फाइनेंशिय 1 करोड़ रुपये का फंड।

January 12, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Gold Hallmarking Fee Hike: त्योहारों के सीजन में सोने की ज्वैलरी पर बढ़ा हॉलमार्किंग चार्ज, 45 से बढ़कर 75 रुपये हुई फीस, जानिए ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर?
  • Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करें-कलेक्टर
  • Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान: 17 सितंबर को जिले में जलेंगे 5 लाख दीप
  • The Vvaan Trailer: सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, वन देवी और विकास की दमदार कहानी

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In