देश कि राजधानी दिल्ली में आज सुबह-सुबह भूंकप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक , रविवार यानि आज 2 अगस्त को भोर में दिल्ली के उत्तरी जिले में 2.9 तीव्रता का भूकंप आया।
भूकंप तड़के 4:14 बजे आया, उस समय लोग चैन कि नींद में सो रहे थे। इस वजह से लोगों को भूकंप के झटकों का पता नहीं चला। साथ ही इसकी तीव्रता भी बहुत कम थी।
जानकारी के अनुसार
दिल्ली के उत्तरी जिले में भूकंप का केंद्र था और इसकी गहराई आठ किलोमीटर थी। साथ ही भूकंप का अक्षांश 28.721 उत्तर और देशांतर 76.957 पूर्व में था।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले, 27 जून को दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 दर्ज हुई थी। हालांकि इसका केंद्र अफगानिस्तान था।
अरुणाचल और असम में भी आया भूकंप
केवल देश की राजधानी दिल्ली में ही नहीं बल्कि अरुणाचल प्रदेश और असम राज्य में भी आज सुबह 5 बजकर 38 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए।हालांकि भूकंप की तीव्रता कम थी। जिसकी तीव्रता जमीन के पांच किमी अंदर रिक्टर स्केल पर 2.8 की तीव्रता दर्ज की गई।












