• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, November 7, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

ITR: ITR-3 और ITR-4 करने वालों के लिए जरूरी खबर, 31 अगस्त से पहले करें ये काम

VIKASH SONI by VIKASH SONI
August 7, 2026
in देश
ITR: ITR-3 और ITR-4 करने वालों के लिए जरूरी खबर, 31 अगस्त से पहले करें ये काम
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने का सीजन अपने चरम पर है. ज्यादातर नौकरीपेशा लोगों के लिए टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 थी, जो अब बीत चुकी है. लेकिन अगर आप एक छोटे व्यापारी हैं, फ्रीलांसर हैं या अपना कोई प्रोफेशन चलाते हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है. आयकर विभाग ने सभी करदाताओं के लिए एक ही डेडलाइन तय नहीं की है. कुछ खास श्रेणी के टैक्सपेयर्स को 31 अगस्त 2026 तक रिटर्न दाखिल करने की मोहलत दी गई है. यह तारीख उन लोगों के लिए है, जिनकी कमाई का मुख्य जरिया बिजनेस या कोई पेशा है. आइए समझते हैं कि यह छूट किन्हें मिली है, इसके नियम क्या हैं, ताकि आप किसी भी तरह की पेनल्टी से बच सकें.

 

READ ALSO

Big breaking: एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग, चपेट में आए कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बे; राहत-बचाव जारी

Election Commision: चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, 6 राज्यों में शुरू होगा SSR, इस दिन जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

 

बिना ऑडिट वाले कारोबारियों को मिली राहत

एसेसमेंट ईयर 2026-27 के आयकर नियमों के मुताबिक, 31 अगस्त की यह डेडलाइन मुख्य रूप से उन लोगों पर लागू होती है, जिन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान किसी व्यापार या पेशे से आमदनी की है. इसमें सबसे बड़ी शर्त यह है कि उनके खातों का टैक्स ऑडिट होना जरूरी न हो. अगर आप एक प्रोप्राइटर हैं जो ITR-3 फॉर्म भरते हैं, तो यह समयसीमा आपके लिए है.

 

 

इसके अलावा, जो छोटे व्यापारी या पेशेवर ‘प्रिजम्प्टिव टैक्सेशन स्कीम’ का विकल्प चुनते हैं, वे ITR-4 फॉर्म के जरिए 31 अगस्त तक अपना रिटर्न जमा कर सकते हैं. यानी, अगर आपके बिजनेस का टर्नओवर ऑडिट की लिमिट से नीचे है, तो आपको रिटर्न फाइल करने के लिए पूरे एक महीने का अतिरिक्त समय मिला है.

 

 

वेतनभोगी कर्मचारियों का अलग है नियम

टैक्स सिस्टम को आसान बनाने के लिए सरकार ने आय के स्रोतों के आधार पर अलग-अलग समयसीमा तय की है. नौकरी करने वालों, पेंशनरों, छात्रों या उन लोगों के लिए 31 जुलाई ही अंतिम तारीख थी, जिन्हें बिजनेस से कोई कमाई नहीं होती. ये लोग सामान्यत: ITR-1 या ITR-2 फॉर्म भरते हैं. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस श्रेणी में अब तक 6.04 करोड़ से ज्यादा लोग अपना रिटर्न सफलतापूर्वक फाइल कर चुके हैं. अगर कोई सैलरीड कर्मचारी 31 जुलाई तक ITR नहीं भर पाया है, तो उसे अब लेट फीस के साथ ‘बिलेटेड रिटर्न’ दाखिल करना होगा.

 

टैक्स ऑडिट वालों के लिए 31 अक्टूबर तक का समय

हर बिजनेसमैन के लिए 31 अगस्त ही आखिरी तारीख नहीं है. जिन कारोबारियों का सालाना टर्नओवर 1 करोड़ रुपये से ज्यादा है, उनके लिए खातों का टैक्स ऑडिट अनिवार्य हो जाता है. हालांकि, कुछ डिजिटल लेनदेन वाले मामलों में यह लिमिट 10 करोड़ रुपये तक है. वहीं, अगर कोई पेशेवर (जैसे डॉक्टर, वकील) साल में 75 लाख रुपये से ज्यादा की ग्रॉस रिसिप्ट हासिल करता है, तो उसे भी अनिवार्य रूप से ऑडिट कराना होगा. टैक्स ऑडिट के दायरे में आने वाले इन सभी करदाताओं के लिए ITR भरने की डेडलाइन 31 अक्टूबर 2026 तय की गई है.

 

तय समय पर रिटर्न न भरने का भारी नुकसान

अगर कोई भी करदाता अपने लिए तय की गई आखिरी तारीख तक आयकर रिटर्न दाखिल करने से चूक जाता है, तो उसे वित्तीय नुकसान उठाना पड़ सकता है. सबसे पहला झटका लेट फीस का लगता है. डेडलाइन के बाद रिटर्न (बिलेटेड रिटर्न) भरने पर आपकी कुल आय के आधार पर 5,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. इसके अलावा, देरी करने पर आप बिजनेस या कैपिटल गेन्स के घाटे को आने वाले सालों में एडजस्ट करने (कैरी फॉरवर्ड) का अधिकार भी खो देते हैं. अगर आपके ऊपर कोई टैक्स देनदारी बन रही है, तो धारा 234A के तहत अतिरिक्त ब्याज भी चुकाना पड़ेगा. इसलिए, अगर आप ITR-3 या ITR-4 भरने वालों की लिस्ट में हैं, तो पेनल्टी से बचने के लिए तुरंत ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाएं, अपना AIS और फॉर्म 26AS चेक करें, तय समय से पहले अपना रिटर्न पूरा करें.

 

Related Posts

देश

Big breaking: एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग, चपेट में आए कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बे; राहत-बचाव जारी

November 6, 2026
देश

Election Commision: चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, 6 राज्यों में शुरू होगा SSR, इस दिन जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

November 5, 2026
देश

Delhi news: बड़ा हादसा; निर्माणाधीन बिल्डिंग ढह ने से कई लोगों के दबे होने की आशंका

November 5, 2026
देश

telangan Boat Accident: बड़ा हादसा; मछुआरों को बचाते समय पलट गईं SDRF की दो नावें, 10 कांस्टेबल लापता

November 5, 2026
देश

Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले, यौन अपराधों की सुनवाई के लिए 850 फास्ट ट्रैक कोर्ट को मंजूरी

November 4, 2026
देश

Agniveer: दिवाली से पहले अग्निवीरों पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 2 साल बढ़ गया कार्यकाल, 6 साल में होंगे रिटायर

November 4, 2026
Next Post
RBI loan recovery rule: RBI ने जारी किए लोन रिकवरी के लिए नए नियम, इस दिन से होगा लागू

RBI loan recovery rule: RBI ने जारी किए लोन रिकवरी के लिए नए नियम, इस दिन से होगा लागू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

IND vs PAK: एशिया कप में फिर होगा भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला, जारी हुआ शेड्यूल

IND vs PAK: एशिया कप में फिर होगा भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला, जारी हुआ शेड्यूल

November 21, 2025

Raigarh News : रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को मिलेगा नई तकनीक का प्रशिक्षण: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

October 3, 2026
Rashifal For Today : आज सप्ताह का पहला दिन इन पांच राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली और चमकेगी किस्मत, जाने अपना राशिफल!

Rashifal: आज इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और आय में जबरदस्त इजाफा, पढ़े 25 नवम्बर का राशिफल!

November 25, 2025
Kisan Mahapanchayat: किसानों का बड़ा आंदोलन शुरू: पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई, सिंघु और शंभू बॉर्डर सील

Kisan Mahapanchayat: किसानों का बड़ा आंदोलन शुरू: पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई, सिंघु और शंभू बॉर्डर सील

July 21, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के जंगल में 711 ग्रेनेड लॉन्चर के गोले बरामद; सर्च ऑपरेशन जारी
  • Cg News : मुख्यमंत्री की पाती में ग्राम लिम्हा की सुनीता के प्रयासों की सराहना
  • Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री की पाती पाकर चंपा देवी हुईं खुश, एक गाय से शुरू किया पशुपालन अब बना अतिरिक्त आमदनी का जरिया

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In