• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, November 14, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news raipur: सोना की तस्करी का बड़ा खुलासा; रायपुर में ट्रेन में पकड़ाया 2 करोड़ का सोना, दो युवक विदेशी सोना की कर रहे थे तस्करी

VIKASH SONI by VIKASH SONI
August 13, 2026
in छत्तीसगढ़
Chhattisgarh news raipur: सोना की तस्करी का बड़ा खुलासा; रायपुर में ट्रेन में पकड़ाया 2 करोड़ का सोना, दो युवक विदेशी सोना की कर रहे थे तस्करी
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आरपीएफ क्राइम ब्रांच रायपुर और नागपुर की टीम ने डीआरआई नागपुर के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस से करीब 2 करोड़ रुपये का विदेशी सोना बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान टीम ने दो संदिग्धों को भी पकड़ा है। जब्त सोने का कुल वजन करीब 1.242 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 96 लाख 34 हजार 307 रुपये बताई गई है।

 

READ ALSO

Chhatisgarh News : कृषक उन्नति योजना से किसानों को मिल रहा आर्थिक संबल, किसान ओमप्रकाश शहारे ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

Chhattisgarh news raipur: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर; रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट

जब्त सोने में 7 सोने के बिस्किट और एक सोने की छड़ शामिल है। यह कार्रवाई ट्रेन नंबर 12262 हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस में की गई।

 

 

 

विश्वसनीय सूचना पर शुरू हुई जांच

जानकारी के मुताबिक, आरपीएफ क्राइम ब्रांच नागपुर के निरीक्षक को विश्वस्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि दुरंतो एक्सप्रेस में दो व्यक्ति विदेशी सोने की तस्करी कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए नागपुर और रायपुर आरपीएफ क्राइम ब्रांच की टीम को डीआरआई नागपुर के अधिकारियों के साथ ट्रेन में सघन जांच के निर्देश दिए गए।

 

इसके बाद संयुक्त टीम ने रायपुर से नागपुर के बीच ट्रेन की जांच शुरू की। तलाशी अभियान के दौरान टीम को B-12 कोच में दो संदिग्ध व्यक्ति मिले। दोनों को भंडारा-नागपुर के बीच पकड़ा गया।

 

तलाशी में मिले 7 सोने के बिस्किट और एक छड़

 

संदिग्धों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से करीब 1.242 किलोग्राम विदेशी सोना बरामद हुआ। इसमें सात सोने के बिस्किट और एक सोने की छड़ शामिल थी। बरामद सोने की अनुमानित कीमत ₹1,96,34,307 आंकी गई है।

 

कार्रवाई के बाद आरपीएफ ने दोनों संदिग्धों को जब्त सोने सहित आगे की कार्रवाई के लिए डीआरआई नागपुर के सुपुर्द कर दिया।

 

कस्टम एक्ट के तहत मामला दर्ज

डीआरआई नागपुर ने मामले में कस्टम अधिनियम, 1962 की धारा 135 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। दोनों संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 

सोना तस्करी के नेटवर्क की भी जांच

 

डीआरआई अब इसकी भी जांच कर रही है कि बरामद विदेशी सोना कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। एजेंसी द्वारा सोने की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और संभावित नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

इस संयुक्त कार्रवाई में आरपीएफ क्राइम ब्रांच नागपुर और रायपुर की टीम की अहम भूमिका रही। कार्रवाई के जरिए आरपीएफ ने रेलवे में अवैध गतिविधियों पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी सतर्कता का परिचय दिया है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : कृषक उन्नति योजना से किसानों को मिल रहा आर्थिक संबल, किसान ओमप्रकाश शहारे ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

November 14, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news raipur: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर; रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट

November 14, 2026
छत्तीसगढ़

Cancer Medicines Price: छत्तीसगढ़ में कैंसर की 137 दवाएं सस्ती, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

November 14, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में घर बनाना हुआ महंगा; सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी, 4 महीने में बोरी ₹80 हुई महंगी

November 14, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : विशेष लेख : जनजातीय गौरव की विरासत से सशक्त भविष्य की ओर

November 13, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News: विशेष लेख : जनजातीय गौरव, संस्कृति के संरक्षण और आत्मनिर्भरता की नई राह पर धमतरी

November 13, 2026
Next Post
Mutual Funds: Mutual Funds इंडस्ट्री ने जुलाई में रचा इतिहास, इतना लाख करोड़ का हुआ नेट इनफ्लो

Mutual Funds: Mutual Funds इंडस्ट्री ने जुलाई में रचा इतिहास, इतना लाख करोड़ का हुआ नेट इनफ्लो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Raigarh News : राशन से वंचित 80 बरस की बुजुर्ग महिलाएँ लाठी के सहारे कलेक्टोरेट पहुँची : शाखा यादव

September 25, 2026
1 अक्टूबर से पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिए अनिवार्य होगा PUCC, पेट्रोल पंप पर लगाए जाएंगे ANPR कैमरे

1 अक्टूबर से पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिए अनिवार्य होगा PUCC, पेट्रोल पंप पर लगाए जाएंगे ANPR कैमरे

June 3, 2026

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि

September 23, 2026
Airtel VI Tariff Plan Hike: रिचार्ज करने से पहले ये खबर जरूर पढ़ें, 1 दिसंबर से महंगा होगा मोबाइल रिचार्ज प्लान…

Airtel VI Tariff Plan Hike: रिचार्ज करने से पहले ये खबर जरूर पढ़ें, 1 दिसंबर से महंगा होगा मोबाइल रिचार्ज प्लान…

November 10, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhatisgarh News : कृषक उन्नति योजना से किसानों को मिल रहा आर्थिक संबल, किसान ओमप्रकाश शहारे ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
  • Raigarh News : जनजातीय बहुल 320 गांवों में शासन की योजनाओं और सेवाओं की पहुंच बना रहे आदि सेवा केंद्र
  • Raigarh News : राज्यसभा सांसद नितिन नवीन 15 नवंबर को आएंगे रायगढ़, धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव सम्मेलन में होंगे शामिल
  • Raigarh News : धरमजयगढ़ में कल सजेगा जनजातीय गौरव का भव्य मंच, राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे राज्यसभा सांसद नितिन नवीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे अध्यक्षता

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In