• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, October 4, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : हाईवे पर खड़े ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार — ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई

VIKASH SONI by VIKASH SONI
August 18, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : हाईवे पर खड़े ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार — ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

18 अगस्त, रायगढ़* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी तथा सीएसपी श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत हाईवे पर खड़े ट्रेलर एवं भारी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो और फरार आरोपियों को जूटमिल पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। मामले की शुरुआत 3 फरवरी 2026 को हुई थी, जब अमलीभौना स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने एनएच-49 किनारे एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली थी। वाहन का चालक और उसमें सवार लोग मौके से फरार थे। जूटमिल पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो अंदर 10 लीटर डीजल से भरी प्लास्टिक जरिकेन, करीब 2 मीटर लंबा प्लास्टिक पाइप, दोनों तरफ नुकीला लोहे का सब्बल, दो मोबाइल तथा अलग-अलग रजिस्ट्रेशन नंबर वाली नंबर प्लेट मिलीं। संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने वाहन एवं सामान को जब्त कर जांच शुरू की।

READ ALSO

Raigarh News : साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

Raigarh News : रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को मिलेगा नई तकनीक का प्रशिक्षण: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

 

*जांच में सामने आया फर्जी नंबर प्लेट का खेल*

वाहन पर CG-04-BT-0664 नंबर अंकित था, लेकिन परिवहन विभाग से जांच कराने पर इस नंबर का कोई वाहन रिकॉर्ड नहीं मिला। वहीं वाहन के अंदर मिली नंबर प्लेट CG-12-BT-6416 के आधार पर जांच करने पर उसके इंजन एवं चेचिस नंबर से स्कॉर्पियो वाहन मधुर निर्मलकर निवासी तुलसीनगर, कोरबा के नाम पंजीकृत मिला। वाहन मालिक एवं उसके भाई शेखर निर्मलकर से पूछताछ तथा किरायानामा की जांच में सामने आया कि स्कॉर्पियो वाहन 30 दिसंबर 2025 को पुरुषोत्तम यादव निवासी बगडबरी, जिला जांजगीर-चांपा को 45 हजार रुपये मासिक किराये पर दिया गया था।

*डीजल चोरी के दौरान ट्रेलर चालक जागा, भागते समय पलटी स्कॉर्पियो*

विवेचना के दौरान संदीप कुमार डहरिया एवं सुनील कुमार केवट से पूछताछ में दोनों ने बताया कि मुख्य आरोपी पुरुषोत्तम यादव के कहने पर उन्होंने स्कॉर्पियो की असली नंबर प्लेट हटाकर CG-04-BT-0664 की फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। इसके बाद संदीप, सुनील, शिव कुमार रजक एवं कुलदीप कुमार साण्डे के साथ रायगढ़ शहर आकर हाईवे पर खड़े ट्रेलर से डीजल चोरी की। आरोपियों ने ट्रेलर की डीजल टंकी का लॉक तोड़कर डीजल निकालना शुरू किया। इसी दौरान ट्रेलर चालक के जागने और शोर मचाने पर सभी आरोपी स्कॉर्पियो से तेजी से भागने लगे। भागने के दौरान स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एनएच-49 किनारे पलट गई और आरोपी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।

*फरार आरोपियों की तलाश के दौरान मिले शिव रजक और कुलदीप साण्डे*

मामले में पहले सुनील कुमार केवट उम्र 30 वर्ष निवासी खम्हरिया, थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा तथा संदीप कुमार डहरिया उम्र 34 वर्ष निवासी बिरगहनी, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार कर 12 अगस्त 2026 को न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से दोनों को रिमांड पर भेजा गया। इसके बाद फरार आरोपियों की तलाश के दौरान शिव कुमार रजक उम्र 40 वर्ष निवासी बगडबरी, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा तथा कुलदीप कुमार साण्डे उम्र 29 वर्ष निवासी खम्हरिया, थाना कुसमुण्डा, चौकी हरदीबाजार, जिला कोरबा का पता लगाया गया। दोनों से घटना के संबंध में पूछताछ कर गवाहों के समक्ष मेमोरेण्डम कथन लिया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना में शामिल होना स्वीकार किया गया। आरोपी शिव कुमार रजक ने बताया कि भागने के दौरान उसका कीपैड मोबाइल स्कॉर्पियो में छूट गया था। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया।

*मुख्य आरोपी पहले से बिलासपुर जेल में, प्रोडक्शन वारंट पर होगी पूछताछ*

मुख्य आरोपी पुरुषोत्तम यादव पिता भुजबल यादव उम्र 48 वर्ष निवासी बगडबरी, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा के विरुद्ध कोरबा जिले के अलग-अलग थानों में चोरी एवं अन्य धाराओं के पांच प्रकरण दर्ज होना पाया गया है। वर्तमान में वह थाना सिरगिट्टी, बिलासपुर के अपराध क्रमांक 368/2026 में धारा 303(2), 111, 309(4), 3(5) बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट सहित अन्य प्रकरणों में 26 जून 2026 से केंद्रीय जेल बिलासपुर में निरुद्ध है। जूटमिल पुलिस ने न्यायालय से उसकी औपचारिक गिरफ्तारी की अनुमति प्राप्त कर प्रोडक्शन वारंट हासिल किया है। आरोपी को बिलासपुर केंद्रीय जेल से रायगढ़ लाकर पूछताछ एवं आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रकरण में थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 46/2026, धारा 336(3), 338, 340(2), 287 बीएनएस एवं 3/7 ईसी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध है।

*कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका*

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी तथा सीएसपी श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में आरोपियों की धरपकड़ में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह, प्रधान आरक्षक लोमेश सिंह राजपूत, आरक्षक शांति मिरी एवं आरक्षक शिवा प्रधान की अहम भूमिका रही।

 

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*“रायगढ़ जिले से गुजरने वाले हाईवे पर खड़े भारी वाहनों से डीजल चोरी की घटनाओं को पुलिस गंभीरता से ले रही है। जूटमिल पुलिस की विवेचना में सामने आए इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। अपराध में प्रयुक्त वाहनों, फर्जी नंबर प्लेट और चोरी के नेटवर्क पर पुलिस की विशेष नजर है। ऐसे अपराधों में संलिप्त सभी आरोपियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

October 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को मिलेगा नई तकनीक का प्रशिक्षण: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

October 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात : जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से 315 पाव देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त

October 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सेवा मेरा योगदान के तहत पुसौर में विशाल नेत्र जांच शिविर आयोजित, 3493 लोगों की हुई जांच

October 2, 2026
रायगढ़

Raigarh news: तमनार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदात

October 2, 2026
रायगढ़

Raigarh news: शारदीय नवरात्र में सजेगा मां आदिशक्ति का दरबार, 17 से 19 अक्टूबर तक गरबा की धूम

October 2, 2026
Next Post
Gold Silver Price Today: कच्चे तेल की तेजी ने बिगाड़ा बाजार का खेल, ₹3000 तक नीचे आईं सोने-चांदी की कीमतें

Gold Silver Price Today: कच्चे तेल की तेजी ने बिगाड़ा बाजार का खेल, ₹3000 तक नीचे आईं सोने-चांदी की कीमतें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Modi Death Slogans :कांग्रेस की रैली में लगे ‘मोदी की मौत’ के नारे! भाजपा ने जताया विरोध

Modi Death Slogans :कांग्रेस की रैली में लगे ‘मोदी की मौत’ के नारे! भाजपा ने जताया विरोध

December 14, 2025

Fixed Deposit Rule Change: 1 अक्टूबर से बदलेगा FD के नियम, जानिए आपकी जमा रकम और ब्याज पर क्या पड़ेगा असर?

September 27, 2026
Raigarh News: रायगढ़ में फर्जी राशन कार्डों का खुलासा,अमीरों और बाहरी लोगों ने लूटा गरीबों का हक,प्रशासन ने फर्जी कार्ड डिलीट करने की शुरू की तैयारी

Raigarh News: रायगढ़ में फर्जी राशन कार्डों का खुलासा,अमीरों और बाहरी लोगों ने लूटा गरीबों का हक,प्रशासन ने फर्जी कार्ड डिलीट करने की शुरू की तैयारी

October 27, 2025
आईपीएल में अनकैप्ड खिलाड़ियों का जलजला, समीर रिजवी और अंगक्रश रघुवंशी के बाद मुकुल चौधरी का कमाल

आईपीएल में अनकैप्ड खिलाड़ियों का जलजला, समीर रिजवी और अंगक्रश रघुवंशी के बाद मुकुल चौधरी का कमाल

April 10, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Indira Ekadashi 2026: पितृ पक्ष में कब है इंदिरा एकादशी 2026? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
  • Rashifal For Today : आज इन राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले, धन-करियर में मिलेंगे शुभ संकेत, पढ़िए 12 राशियों का राशिफल
  • Petrol – Diesel Price Hike: पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये हुआ महंगा, जानिए किस पेट्रोलियम कंपनी ने बढ़ाए दाम!
  • Raigarh News : साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In