• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, October 4, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : 1700 विद्यार्थियों ने लिया साइबर सुरक्षा का संकल्प, रायगढ़ में स्कूल-कॉलेजों तक पहुंचा “साइबर जागृति अभियान”

VIKASH SONI by VIKASH SONI
August 19, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : 1700 विद्यार्थियों ने लिया साइबर सुरक्षा का संकल्प, रायगढ़ में स्कूल-कॉलेजों तक पहुंचा “साइबर जागृति अभियान”
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

19 अगस्त, रायगढ़* । साइबर अपराधों से प्रदेशवासियों को सुरक्षित रखने और आमजन में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशव्यापी “साइबर जागृति अभियान” चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में रायगढ़ पुलिस द्वारा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक संस्थानों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 18 अगस्त 2026 को जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान करीब 1700 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

READ ALSO

Raigarh News : साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

Raigarh News : रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को मिलेगा नई तकनीक का प्रशिक्षण: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

 

अभियान के तहत डीएसपी उन्नति ठाकुर एवं सुशांतो बनर्जी तथा थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव द्वारा ओपी जिंदल स्कूल में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर अपराधों के बदलते स्वरूप और उनसे बचाव के उपाय बताए गए। वहीं थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा गर्ल्स कॉलेज, लॉ कॉलेज एवं शासकीय ग्रंथालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को साइबर ठगी के प्रति सतर्क किया गया। खरसिया पुलिस ने आत्मानंद स्कूल में बच्चों को साइबर अपराधों की जानकारी दी, जबकि थाना भूपदेवपुर प्रभारी रोशन कुमार कौशिक के नेतृत्व में हायर सेकेंडरी स्कूल कोड़तराई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल भूपदेवपुर में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना साइबर एवं थाना चक्रधरनगर की संयुक्त टीम ने बोइरदादर स्थित सेंट टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं सेंट जेवियर इंग्लिश मीडियम स्कूल में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इसी प्रकार थाना घरघोड़ा पुलिस द्वारा कन्या शाला घरघोड़ा तथा महिला थाना पुलिस द्वारा स्थानीय बच्चों के बीच साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

*पुलिस ने बताए साइबर सुरक्षा के जरूरी मंत्र*

कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं को समझाया गया कि OTP, PIN, CVV और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी भी व्यक्ति से साझा न करें। अनजान नंबर से आए वीडियो कॉल, लिंक, QR Code अथवा संदिग्ध मैसेज पर भरोसा न करें और बिना सत्यापन के किसी लिंक पर क्लिक न करें। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की Friend Request स्वीकार करने, निजी फोटो एवं व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें। किसी भी ऑनलाइन ऑफर, नौकरी, इनाम, निवेश या लोन के नाम पर पैसे मांगने वालों से सावधान रहें। “डिजिटल गिरफ्तारी”, KYC अपडेट, बिजली कनेक्शन कटने, बैंक खाता बंद होने या पुलिस अधिकारी बनकर डराने जैसी कॉल साइबर ठगी का हिस्सा हो सकती हैं। विद्यार्थियों को मजबूत पासवर्ड, Two-Factor Authentication और Privacy Settings का उपयोग करने तथा किसी भी साइबर घटना की स्थिति में तत्काल शिकायत करने की जानकारी भी दी गई।

*QR Code के जरिए अभियान से जुड़ने की अपील*
साइबर जागृति अभियान के तहत सभी कार्यक्रमों में QR Code स्कैन कर अभियान से जुड़ने तथा साइबर जागरूकता संदेश को सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक साझा करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस ने विद्यार्थियों से कहा कि वे केवल स्वयं साइबर सुरक्षित न बनें, बल्कि “एक जागरूक विद्यार्थी—एक जागरूक परिवार” की भावना के साथ अपने माता-पिता, भाई-बहन और आसपास के लोगों को भी साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताएं।

 

रायगढ़ पुलिस का संदेश है—“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें; OTP और PIN की गोपनीयता बनाए रखें, अनजान लिंक से दूरी रखें और किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत सहायता लें।” साइबर अपराध के प्रति जागरूकता ही उसकी रोकथाम का सबसे मजबूत हथियार है। साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ जिले में जागरूकता का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

October 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को मिलेगा नई तकनीक का प्रशिक्षण: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

October 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात : जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से 315 पाव देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त

October 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सेवा मेरा योगदान के तहत पुसौर में विशाल नेत्र जांच शिविर आयोजित, 3493 लोगों की हुई जांच

October 2, 2026
रायगढ़

Raigarh news: तमनार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदात

October 2, 2026
रायगढ़

Raigarh news: शारदीय नवरात्र में सजेगा मां आदिशक्ति का दरबार, 17 से 19 अक्टूबर तक गरबा की धूम

October 2, 2026
Next Post
Raigarh News : मुआवजा राशि में 49.50 लाख की धोखाधड़ी, घरघोड़ा पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Raigarh News : मुआवजा राशि में 49.50 लाख की धोखाधड़ी, घरघोड़ा पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार

June 6, 2026

एथलेटिक्स व कबड्डी खेल हेतु 29 जून को जिले में होगा चयन ट्रॉयल का आयोजन

June 22, 2022

कम उम्र में बालों की सफेदी से लगता है डर? तो शरीर में न होने दें इस Vitamin की कमी

June 19, 2022
Chardham Yatra: चारधाम यात्रा का समापन, बदरीनाथ धाम के कपाट आज से बंद

Chardham Yatra: चारधाम यात्रा का समापन, बदरीनाथ धाम के कपाट आज से बंद

November 26, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Petrol – Diesel Price Hike: पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये हुआ महंगा, जानिए किस पेट्रोलियम कंपनी ने बढ़ाए दाम!
  • Raigarh News : साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न
  • Raigarh News : रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को मिलेगा नई तकनीक का प्रशिक्षण: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
  • Dhan Kharidi Date 2026-27: दिवाली से पहले अन्नदाताओं को मिली बड़ी सौगात,15 अक्टूबर से होगी किसानों से धान खरीदी, जाने निर्धारित समर्थन मूल्य राशि

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In