• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, August 19, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : चौकी खरसिया पुलिस ने सेंट जॉन्स स्कूल में रिकार्ड 2100 बच्चों तक पहुंचा साइबर जागृति अभियान, छात्रों को साइबर सुरक्षा का दिया मंत्र

VIKASH SONI by VIKASH SONI
August 19, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : चौकी खरसिया पुलिस ने सेंट जॉन्स स्कूल में रिकार्ड 2100 बच्चों तक पहुंचा साइबर जागृति अभियान, छात्रों को साइबर सुरक्षा का दिया मंत्र
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

*19 अगस्त, रायगढ़* । साइबर अपराधों के प्रति प्रदेशवासियों को जागरूक करने छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सशक्त एवं इनोवेटिव “साइबर जागृति अभियान” के तहत खरसिया पुलिस ने सेंट जॉन्स स्कूल में वृहद साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रिकॉर्ड 2100 विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। प्रदेशभर में 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक चल रहे इस अभियान का उद्देश्य सोशल मीडिया और जनभागीदारी के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना है। जिले में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में पुलिस अधिकारी एवं जवान लगातार स्कूल, कॉलेज एवं विभिन्न संस्थानों तक पहुंचकर साइबर सुरक्षा का संदेश दे रहे हैं।

READ ALSO

Raigarh News : मुआवजा राशि में 49.50 लाख की धोखाधड़ी, घरघोड़ा पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Raigarh News : 1700 विद्यार्थियों ने लिया साइबर सुरक्षा का संकल्प, रायगढ़ में स्कूल-कॉलेजों तक पहुंचा “साइबर जागृति अभियान”

*एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव ने बच्चों को बताया साइबर सुरक्षा का महत्व*

एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय जागरूकता है। बच्चों को शुरू से ही सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की आदत डालनी चाहिए और किसी भी अनजान लिंक, कॉल या ऑनलाइन ऑफर पर भरोसा करने से पहले अपने अभिभावकों से सलाह लेनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक बनने के साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।

*2100 बच्चों के बीच साइबर सुरक्षा के ब्रांड एंबेसडर बने निरीक्षक त्रिपाठी*

सेंट जॉन्स स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए साइबर अपराधों के बढ़ते स्वरूप और उनसे बचने के आसान उपाय बताए। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि साइबर अपराधी बच्चों और युवाओं को भी अपना निशाना बना रहे हैं। ऑनलाइन गेमिंग, अनजान लिंक, फर्जी ऑफर, सोशल मीडिया पर अज्ञात लोगों से बातचीत तथा लालच देने वाले मैसेज के जरिए साइबर ठगी का शिकार बनाया जा सकता है।

निरीक्षक त्रिपाठी ने विद्यार्थियों से कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले रुकें, सोचें और अपने माता-पिता अथवा शिक्षकों से जरूर सलाह लें। उन्होंने ऑनलाइन गेम के दौरान होने वाले मानसिक दबाव और लत से भी विद्यार्थियों को सावधान किया तथा कहा कि साइबर दुनिया में छोटी सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है।

*“जागरूकता की एक सेल्फी” से बने साइबर जागरूकता के दूत*

कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने अभियान की अभिनव पहल “जागरूकता की एक सेल्फी” के बारे में विद्यार्थियों को बताया। उन्होंने बच्चों को स्वयं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ अपने माता-पिता और परिवार के सदस्यों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एक जागरूक बच्चा पूरे परिवार को साइबर अपराध से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। विद्यार्थियों को अपने अभिभावकों के साथ “जागरूकता की एक सेल्फी” लेकर साइबर सुरक्षा का संदेश सोशल मीडिया के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

*एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देश पर लगातार बढ़ रहा अभियान का दायरा*

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में रायगढ़ पुलिस द्वारा जिले में प्रतिदिन एक हजार से अधिक बच्चों तक साइबर जागरूकता का संदेश पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में खरसिया पुलिस द्वारा एक ही कार्यक्रम में 2100 विद्यार्थियों, टीचर्स को जागरूक कर अभियान को नई गति दी गई। पुलिस का प्रयास है कि स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके माध्यम से अभिभावकों और परिवार के अन्य सदस्यों तक भी साइबर सुरक्षा की जानकारी पहुंचे।

कार्यक्रम में एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव, चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव सहित चौकी एवं थाना खरसिया का स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने साइबर अपराधों से बचाव के उपायों को समझा और जागरूकता का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related Posts

Raigarh News : मुआवजा राशि में 49.50 लाख की धोखाधड़ी, घरघोड़ा पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : मुआवजा राशि में 49.50 लाख की धोखाधड़ी, घरघोड़ा पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

August 19, 2026
Raigarh News : 1700 विद्यार्थियों ने लिया साइबर सुरक्षा का संकल्प, रायगढ़ में स्कूल-कॉलेजों तक पहुंचा “साइबर जागृति अभियान”
रायगढ़

Raigarh News : 1700 विद्यार्थियों ने लिया साइबर सुरक्षा का संकल्प, रायगढ़ में स्कूल-कॉलेजों तक पहुंचा “साइबर जागृति अभियान”

August 19, 2026
Raigarh News : गेरवानी शराब दुकान में पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग, प्रायवेट गार्ड घायल — पूंजीपथरा पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर शुरू की आरोपी की तलाश
रायगढ़

Raigarh News : गेरवानी शराब दुकान में पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग, प्रायवेट गार्ड घायल — पूंजीपथरा पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर शुरू की आरोपी की तलाश

August 18, 2026
Raigarh News : हाईवे पर खड़े ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार — ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई
रायगढ़

Raigarh News : हाईवे पर खड़े ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार — ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई

August 18, 2026
Raigarh News: साइबर जागृति अभियान: पुसौर के तीन स्कूलों, नटवर स्कूल और पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में पहुंची रायगढ़ पुलिस, एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
रायगढ़

Raigarh News: साइबर जागृति अभियान: पुसौर के तीन स्कूलों, नटवर स्कूल और पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में पहुंची रायगढ़ पुलिस, एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

August 17, 2026
Raigarh News : जिले में ई-नजूल व्यवस्था लागू, अब मोबाइल से कुछ मिनटों में होगा नजूल पट्टा नवीनीकरण का आवेदन
रायगढ़

Raigarh News : जिले में ई-नजूल व्यवस्था लागू, अब मोबाइल से कुछ मिनटों में होगा नजूल पट्टा नवीनीकरण का आवेदन

August 17, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Raigarh news: ऑपरेशन आघात” की एक और बड़ी कार्रवाई, रायगढ़ में नकली शराब के संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़

Raigarh news: ऑपरेशन आघात” की एक और बड़ी कार्रवाई, रायगढ़ में नकली शराब के संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़

June 9, 2026

देश में सबसे कम बेरोजगारी वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ अव्वल

April 4, 2022
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल ₹5 तक हो सकता है महंगा, तेल कंपनियों के बढ़ते घाटे ने बढ़ाई चिंता

Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल ₹5 तक हो सकता है महंगा, तेल कंपनियों के बढ़ते घाटे ने बढ़ाई चिंता

June 6, 2026
CG Train Cancelled List: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका; पावर ब्लॉक से 10 ट्रेनें रद्द, 3 ट्रेनों का बदला रूट, यहां देखें पूरी लिस्ट

Chhattisgarh news: रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रायपुर मंडल में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें लिस्ट

July 20, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में इस दिन सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, बंद रहेगी सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तरें
  • Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला; पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में 4 रेल प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी
  • Raigarh News : चौकी खरसिया पुलिस ने सेंट जॉन्स स्कूल में रिकार्ड 2100 बच्चों तक पहुंचा साइबर जागृति अभियान, छात्रों को साइबर सुरक्षा का दिया मंत्र
  • नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In