• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, October 5, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए 41.49 करोड़, मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग सहित तीन सड़कों के लिए 24.01 करोड़ रुपये स्वीकृत

VIKASH SONI by VIKASH SONI
August 27, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :  रायगढ़,20 अगस्त 2026। जिले में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने और आम लोगों के आवागमन को अधिक सुगम बनाने की दिशा में राज्य शासन ने चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण एवं सतह मजबूतीकरण कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की प्रशासकीय एवं तकनीकी स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप तथा वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी के विशेष प्रयासों से मिली इन स्वीकृतियों से जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। लंबे समय से इन प्रमुख मार्गों के निर्माण एवं नवीनीकरण की मांग की जा रही थी, जिसे राज्य शासन ने जन आकांक्षाओं और क्षेत्र की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए मंजूरी दी है।

READ ALSO

Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिला रहे आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस ने दबोचा

Raigarh News : रायगढ़ में महीने की पहली तारीख को बदमाशों ने लगाई थाने में हाजिरी

Read More : Chhattisgarh news: 88 किलो गांजा के साथ पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ा, बोलेरो जब्त

ढिमरापुर-कोतरा थाना मार्ग के लिए 41.49 करोड़ की स्वीकृति
सबसे महत्वपूर्ण स्वीकृति राष्ट्रीय राजमार्ग ढिमरापुर चौक से कोतरा थाना एनएच तक सड़क निर्माण के लिए मिली है। लगभग 4.250 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण के लिए राज्य शासन ने 41 करोड़ 49 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इस सड़क के लिए 31 करोड़ 73 लाख रुपये की तकनीकी स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। सड़क निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो गई है और निर्माण कार्य प्रारंभ करने की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। शहर के महत्वपूर्ण यातायात मार्गों में शामिल इस सड़क के बेहतर होने से आवागमन सुगम होने के साथ यातायात व्यवस्था को भी राहत मिलेगी।
मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग के लिए 10.13 करोड़
छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत जिले की महत्वपूर्ण सड़कों के सुदृढ़ीकरण, सतह मजबूतीकरण एवं नवीनीकरण कार्यों के लिए भी प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें रायगढ़ से एकताल ग्राम होते हुए मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग शामिल है। लगभग 15.30 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए 10 करोड़ 13 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस मार्ग के बेहतर होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के साथ मरीजों और उनके परिजनों को मेडिकल कॉलेज तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

*रायगढ़-पुसौर मार्ग के लिए 7.43 करोड़ मंजूर*

रायगढ़ से पुसौर मार्ग के 12.07 किलोमीटर हिस्से के सड़क सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण कार्य के लिए 7 करोड़ 43 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। यह मार्ग रायगढ़ शहर को पुसौर क्षेत्र से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। सड़क की सतह मजबूत होने से इस मार्ग पर आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम होगा।
इसी तरह पुसौर-रेंगापाली से लारा (छोटे हरदी) तक 11.23 किलोमीटर सड़क के सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण के लिए 6 करोड़ 45 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इस मार्ग के बेहतर होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और आसपास के क्षेत्रों के बीच सड़क संपर्क और मजबूत होगा।
चार प्रमुख सड़कों के लिए करीब 65.50 करोड़ रुपये
इन चारों महत्वपूर्ण सड़कों के लिए स्वीकृत राशि को देखें तो ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए स्वीकृत 41.49 करोड़ रुपये तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत तीन मार्गों के लिए स्वीकृत कुल 24.01 करोड़ रुपये को मिलाकर इन चार प्रमुख सड़क परियोजनाओं के लिए लगभग 65 करोड़ 50 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।

*सड़क निर्माण के साथ मरम्मत और संधारण पर भी लगातार निगरानी*

जिले में नई सड़क परियोजनाओं को गति देने के साथ ही मौजूदा सड़कों की स्थिति पर भी जिला प्रशासन लगातार नजर रख रहा है। जिले के भीतर विभिन्न मार्गों की स्थिति की नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि जहां सड़कें मरम्मत या संधारण योग्य हैं, वहां आवश्यकता के अनुसार तत्काल कार्रवाई की जा सके। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध विभिन्न मदों से आवश्यकतानुसार सड़कों के मरम्मत एवं संधारण के कार्य भी कराए जा रहे हैं।

*बरसात में आवागमन सुचारु रखने पर विशेष ध्यान*

बरसात के दौरान सड़कों की स्थिति प्रभावित होने और आमजनों को आवागमन में परेशानी की आशंका को देखते हुए प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जलभराव, गड्ढों अथवा सड़क की सतह खराब होने जैसी समस्याओं को चिन्हांकित कर आवश्यकतानुसार मरम्मत एवं संधारण कार्य कराए जा रहे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि बारिश के दौरान जिले के किसी भी हिस्से में आम नागरिकों को आवागमन में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

*ग्रामीण और खनन प्रभावित क्षेत्रों की सड़कों को भी मिल रही मजबूती*

इन चार प्रमुख मार्गों के अलावा जिले के ग्रामीण एवं खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण, मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के लिए भी विभिन्न कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क संपर्क बेहतर होने के साथ ग्रामीणों को जिला मुख्यालय और अन्य प्रमुख स्थानों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। बेहतर सड़क नेटवर्क से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों से जुड़े आवागमन को भी गति मिलने की उम्मीद है।

Read More : Raigarh News : महेंद्र चौधरी को लेकर ट्रेलर चालकों में नाराजगी, संघ बोला—धमकी और दबाव से बिगड़ रहा माहौल

*जन आकांक्षाओं के अनुरूप सड़क अधोसंरचना को मिल रही गति*

लंबे समय से जिन प्रमुख सड़कों के निर्माण और नवीनीकरण की मांग की जा रही थी, उनके लिए मिली स्वीकृति से जिले में सड़क अधोसंरचना विकास को नई गति मिलेगी। एक ओर नई और महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति देकर निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर मौजूदा सड़कों की लगातार निगरानी, मरम्मत और संधारण पर भी प्रशासन का विशेष ध्यान है। इससे जिले में बेहतर, सुरक्षित और सुगम सड़क नेटवर्क तैयार करने की दिशा में समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिला रहे आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस ने दबोचा

October 4, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में महीने की पहली तारीख को बदमाशों ने लगाई थाने में हाजिरी

October 4, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन प्रहार में पूंजीपथरा की कार्रवाई : 17.900 टन अवैध कबाड़ के साथ दो माजदा वाहन जब्त

October 4, 2026
रायगढ़

Raigarh News : साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

October 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को मिलेगा नई तकनीक का प्रशिक्षण: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

October 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात : जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से 315 पाव देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त

October 3, 2026
Next Post

Chhatisgarh Samachar: विशेष लेख : शिशु संरक्षण माह: स्वस्थ बचपन और सुरक्षित भविष्य का आधार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

सैलरी, छंटनी, ओवरटाइम से लेकर ग्रेच्युटी तक… नए लेबर कोड को लेकर दूर करें अपने सभी कंफ्यूजन

सैलरी, छंटनी, ओवरटाइम से लेकर ग्रेच्युटी तक… नए लेबर कोड को लेकर दूर करें अपने सभी कंफ्यूजन

November 22, 2025
Vedanta power share listing price: वेदांता की 4 कंपनियों की धमाकेदार लिस्टिंग! पावर शेयर चढ़ा, 3 में दिखी गिरावट

Vedanta power share listing price: वेदांता की 4 कंपनियों की धमाकेदार लिस्टिंग! पावर शेयर चढ़ा, 3 में दिखी गिरावट

June 15, 2026
SpaceX IPO: पैसा रखें तैयार; Elon Musk ला रहे SpaceX का IPO! वैल्यूएशन $800 बिलियन तक पहुंचने की संभावना

SpaceX IPO: पैसा रखें तैयार; Elon Musk ला रहे SpaceX का IPO! वैल्यूएशन $800 बिलियन तक पहुंचने की संभावना

December 8, 2025

Nepal Floods Update: नेपाल बाढ़ में अब तक 1222 लोगों के शव बरामद, 4875 लोग अभी भी लापता, PM शाह ने मांगी अंतरराष्ट्रीय मदद

September 3, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार थमी, दिन में उमस और गर्मी बढ़ी
  • Delhi Dry Day: शराब के शौकीन ध्यान दें! आबकारी विभाग ने जारी किया 2 ‘Dry Day’, इन तारीखों पर बंद रहेंगी दुकानें; देखें पूरी लिस्ट
  • Health News: सबसे ज्यादा हेल्दी माना जाता है ये सस्ता सा अनाज, एक बार खाना शुरू किया तो दूर हो जाएंगी आधी बीमारी
  • RBI MPC Meeting 2026: आज से RBI की 3 दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार, महंगी हो सकती है EMI

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In