• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, October 6, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट : फरार कुख्यात क्रिकेट सटोरिया सानू बेरीवाल दो साथियों समेत गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
August 27, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :  *21 अगस्त, रायगढ़*। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए जिले में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत थाना चक्रधरनगर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आईपीएल 2026 के दौरान ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन के मामले में पिछले करीब चार माह से फरार चल रहे मुख्य खाईवाल सानू बेरीवाल सहित उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

READ ALSO

Raigarh News : कलेक्टर की सख्ती से तीन कॉलोनाइजरों ने शासन के पक्ष में सौंपी करीब 3 एकड़ ईडब्ल्यूएस भूमि

Raigarh News : बाइक चोरी गिरोह का घरघोड़ा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार; बुलेट, स्कूटी समेत 4 चोरी की बाइक बरामद

Read More : Bilaspur news: बिलासपुर रेलवे स्टेशन से गांजा तस्करी, 21KG गांजा के साथ बिहार के दंपती गिरफ्तार

*गिरफ्तार आरोपियों में 1. सानू बेरीवाल पिता स्व. ललित बेरीवाल उम्र 32 वर्ष निवासी पंचवटी कॉलोनी थाना चक्रधरनगर, 2. मोहित संथालिया पिता अजय संथालिया उम्र 19 वर्ष निवासी मोवा, रायपुर तथा 3. विजय कुमार देवांगन पिता स्व. सीताराम देवांगन उम्र 43 वर्ष निवासी थाना चक्रधरनगर, रायगढ़* शामिल हैं।

ज्ञातव्य हो कि आईपीएल 2026 के दौरान *‘ऑपरेशन अंकुश’* के तहत दिनांक 09.04.2026 को साइबर थाना एवं थाना चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बोईरदादर शालिनी स्कूल रोड स्थित गुरुकृपा प्रोविजन स्टोर में दबिश दी गई थी। पुलिस ने मौके से पंकज जयसिंह एवं जयदेव मित्रा को KKR एवं LSG के बीच खेले जा रहे टी-20 आईपीएल मैच में मोबाइल फोन के माध्यम से हार-जीत पर रुपये का दांव लगवाते पकड़ा था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मुख्य खाईवाल सानू बेरीवाल निवासी पंचवटी कॉलोनी चक्रधरनगर के लिए क्रिकेट सट्टे का काम करना तथा सट्टे की रकम यूपीआई के माध्यम से प्राप्त कर लेन-देन करना स्वीकार किया था।

इसी कड़ी में दिनांक 10.04.2026 को साइबर एवं चक्रधरनगर पुलिस की टीम ने पंचवटी नगर बोईरदादर निवासी कशिश बलानी को उसके मकान के बाहर मोबाइल फोन से CSK एवं DC के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाते पकड़ा था। पूछताछ में कशिश बलानी ने करीब एक वर्ष से मुख्य खाईवाल सानू बेरीवाल के लिए क्रिकेट सट्टे का काम करना तथा सट्टे की रकम का यूपीआई के माध्यम से लेन-देन करना स्वीकार किया था। इन दोनों मामले में थाना चक्रधरनगर में आरोपियों के विरुद्ध धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 157/2026 और 158/2026 पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई थी।

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों ने मुख्य आरोपी सानू बेरीवाल तथा मोहित संथालिया एवं विजय कुमार देवांगन के साथ मिलकर सट्टा काम करना बताये थे, आरोपी लगातार फरार चल रहे थे।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 21.08.2026 को तीनों आरोपियों के उपस्थित मिलने पर उन्हें थाना तलब कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने सानू बेरीवाल के कब्जे से 02 नग मोटोरोला मोबाइल, मोहित संथालिया से 01 नग सैमसंग मोबाइल एवं विजय कुमार देवांगन से 01 नग सैमसंग मोबाइल, कुल 04 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों मामलों में आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, सीएसपी श्री मयंक मिश्रा साइबर डीएसपी श्री रोहन शुक्ला के मार्गदर्शन पर इस कार्रवाई में निरीक्षक राकेश मिश्रा थाना प्रभारी चक्रधरनगर, थाना प्रभारी साइबर विजय चेलक, उप निरीक्षक गेंद लाल साहू, एएसआई आशीष रात्रे तथा थाना साइबर एवं थाना चक्रधरनगर के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Read More : Latest Cg News: विशेष लेख : श्रमिकों के सशक्तिकरण का नया दौर: छत्तीसगढ़ में श्रम कल्याण को मिल रही नई गति

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*“सट्टा-जुआ एवं ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क से जुड़े आरोपियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत ऐसे आरोपियों को चिन्हित कर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : कलेक्टर की सख्ती से तीन कॉलोनाइजरों ने शासन के पक्ष में सौंपी करीब 3 एकड़ ईडब्ल्यूएस भूमि

October 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : बाइक चोरी गिरोह का घरघोड़ा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार; बुलेट, स्कूटी समेत 4 चोरी की बाइक बरामद

October 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिला रहे आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस ने दबोचा

October 4, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में महीने की पहली तारीख को बदमाशों ने लगाई थाने में हाजिरी

October 4, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन प्रहार में पूंजीपथरा की कार्रवाई : 17.900 टन अवैध कबाड़ के साथ दो माजदा वाहन जब्त

October 4, 2026
रायगढ़

Raigarh News : साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

October 3, 2026
Next Post

Mobile Sim fraud : आपके नाम पर कितने SIM चल रहे हैं? एक Click में ऐसे करें चेक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

home Ministry: उग्रवादी गुटों के साथ एक साल के लिए और बढ़ा संघर्षविराम

April 21, 2022

राहुल गांधी पर हाथ डालना महंगा पड़ेगा’:CM बघेल की चेतावनी; कांग्रेस मुख्यालय के रास्तों पर बढ़ाई सुरक्षा

June 15, 2022
Raigarh news: रायगढ़ में बड़ी संख्या मैं कटे मतदाताओं के नाम। विधानसभा सीटों पर पड़ेगा प्रभाव

असम विधानसभा चुनाव के पहले आया अंतिम मतदाता सूची

February 10, 2026
IPL 2026 में धोनी खेलेंगे या नहीं? हो गया साफ, CSK के CEO ने दिया बड़ा अपडेट

IPL 2026 में धोनी खेलेंगे या नहीं? हो गया साफ, CSK के CEO ने दिया बड़ा अपडेट

November 7, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Central Government DA Hike 2026: मोदी सरकार ने कर्मचारियों को दी बड़ी खुशखबरी! जानिए DA में बढ़ोतरी से कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी
  • Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को मिली बड़ी सुविधा, अंबिकापुर से हजरत निजामुद्दीन के लिए सीधी ट्रेन; सांसद ने दिखाई हरी झंडी
  • Rode Accident : सड़क दुर्घटना! ट्रेलर में जा घुसी तेज रफ्तार बोलेरो कार, मौके पर हुई 6 कर्मचारियों की मौत.. पढ़े पूरी घटना
  • Gold -Silver Price Update: लगातार दूसरे दिन फिसला सोने-चांदी का भाव, जानें दिल्ली से लेकर चेन्नई तक क्या? है कीमत

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In